देवर पर छेड़खानी का आरोप, पीड़िता ने दी तहरीर, पुलिस कार्रवाई में देरी

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बनकटा थाना क्षेत्र में स्थित एक एक गांव की एक छेड़खानी पीड़ित महिला जिसकी तीन जवान बेटियां हैं उनके द्वारा स्थानीय बनकटा थाने में तहरीर दी गई है जो एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक संज्ञान नहीं लिए जाने एवं गंभीर लापरवाही की बड़ी खबर है।गौरतलब है कि महिला के पति विदेश में हैं। आरोप के मुताबिक पीड़िता सहित अन्य तीन जवान बेटियां भी हैं। उनके रक्षा सुरक्षा का एहसास करने कराने में यूपी बिहार बार्डर की स्थानीय बनकटा थाने की पुलिस तहरीर दिए जाने के एक दिन बीत जाने के वावजूद सुरक्षित महसूस करा पाने में नाकाम साबित हो रही है। पीड़ित महिला की अब तक सुधी नहीं लिए जाने पर जब राष्ट्र की परम्परा अखबार तहसील प्रतिनिधि भाटपार रानी के द्वारा इस बाबत जब थाना प्रभारी के सरकारी सीयूजी नंबर 9454403218 को मिलाया गया तो स्विच ऑफ रहा , जबकि एक दिन पूर्व में कई बार घंटी बजती रही पत्रकार का फोन नहीं उठाए गए। वहीं जब हल्का दरोगा जय प्रकाश दुबे से वार्ता की कोशिश की गई तो लगातार घंटी जाती रही फोन नहीं उठा, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी का फोन व्यस्त मोड में रहने के कारण वार्ता नहीं हो सकी, जिले के अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी के द्वारा दो बार घंटी बजने के वावजूद भी फोन नहीं उठाए गए, जबकि पुलिस अधीक्षक देवरिया के नम्बर पर वार्ता किए जाने पर देखते हैं के जवाब के साथ ही बात के पूरी हुए बिना ही पत्रकार के फोन को काट दिया गया। जब पत्रकार द्वारा देवरिया जिले के पुलिस सारे पुलिस तंत्र से निराशा हाथ लगने के बाद आखिरी उम्मीद बचे हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी देवरिया के नंबर पर काल किया गया तो उनके द्वारा पत्रकार के जरिए पीड़िता के बात को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए बात को सुन कर महिला के आवेदन को दिखवाने की बात कही एवं छेड़खानी पीड़ित महिला के साथ पत्रकार के जरिए हुई पहल पर घटना के एक दिन बाद दिखवाई जाने/मदद की बात कही है। बताते चलें कि इन दिनों देवरिया जिले में एक नए नवेले गैंग अपना प्रदर्शन सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। पुलिस कार्यवाही भी सुनिश्चित कर रही। वावजूद अपराध कर्मी बेधड़क है। जो कि भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में बनकटा थाना एक ऐसा थाना है। जहां की इस थाने की पुलिस चेक पोस्ट के रस्ते से ही आए दिन ही लगातार शराब एवं पशु की तस्करी बेरोक टोक धड़ल्ले से हो रही है। जिसका सबूत बगल में स्थित बिहार के मैरवा थाने की पुलिस द्वारा बरामद दारू एवं पशु तस्कर इसकी गवाही दे रहे हैं जिसकी पुलिस जांच चौकी महज इस बनकटा थाने की चौकी से चंद कदम पर ही है।वहीं आम जन मानस यदि सूचना भी देना चाहे तो वह सूचना नहीं दे सकते हैं। क्यों खास पसंदीदा लोगों को छोड़ कर बनकटा थाने के सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर अथवा निजी नम्बर पर वर्तमान थाना प्रभारी को सूचित करना असंभव है। जो कि पत्रकारों तक के फोन नहीं उठाने सहित संदिग्ध लोगों को अपने सरकारी बंगले तक आने की खुली छुट के लिए चर्चित भी हैं।एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के निरंतर दावे किए जा रहे हैं। जबकि वहीं दूसरी तरफ बनकटा थाना के अंतर्गत थाने से 5 किलो मीटर दूर स्थित छेड़खानी पीड़ित महिला द्वारा थाने के सीयूजी मोबाइल नंबर पर स्थानीय थाने में अपनी फरियाद नहीं सुनी जा रही है। जो खुद के ही देवर के द्वारा छेड़खानी किए जाने के आरोप लगाते हुए गत 06 मार्च 025 गुरुवार को अपनी तहरीर थाने में दी है।
वावजूद इसके थाने के द्वारा पीड़ित महिला को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा सका है। महिला लगातार कोशिश करती रही है। आरोप है। कि थाने के किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा पीड़िता के मामले का संज्ञान नहीं लिया गया है। गौरतलब है कि महिला के पति विदेश में हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 minutes ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

8 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

12 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

12 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

13 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

13 hours ago