भाई-बहन ने एक साथ पास की NEET UG 2025 परीक्षा, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को घोषित हुए NEET UG 2025 परीक्षा परिणाम ने किसी को मायूस किया तो किसी को खुशी से सराबोर कर दिया। इसी बीच बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम कसली निवासी प्रिया मिश्रा और धीरज मिश्रा ने परीक्षा में एक साथ सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

प्रिया और धीरज, जो सगे भाई-बहन हैं, ने बचपन से ही साथ पढ़ाई की और आज एक साथ डॉक्टर बनने की दिशा में पहला कदम बढ़ा कर मिसाल कायम की है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा ‘नव जागृत विद्या मंदिर’ बकुची मगहरा से हुई थी, वहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई ‘एस.के. इंटर कॉलेज, बरहज’ से पूरी की।

इसके बाद, पिता अनिल मिश्र और माता अनीता देवी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से दोनों भाई-बहन ने गोरखपुर में रहकर NEET की तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और माता-पिता के सपनों को साकार करने की लगन से उन्होंने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

परिणाम आने की खबर जैसे ही गांव में फैली, बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस सफलता ने न केवल मिश्रा परिवार, बल्कि पूरे कसली गांव और बरहज क्षेत्र के साथ जिले का नाम रोशन किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

6 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

3 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

3 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

9 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

10 hours ago