एडीजी द्वारा आरटीसी 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर का निरीक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर पुलिस महानिदेशक ‘ प्रशिक्षण’ डॉ बी0डी0 पाल्सन ने 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में चल रही आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) का निरीक्षण किया। ऐडीजी ने आरटीसी के विभिन्न पहलुओं जैसे की आवासीय भवन, कक्षा कक्ष, वॉशरूम, पीने का पानी, भोजनालय तथा खेल ग्राउंड सहित आरटीसी परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरटीसी की सेवाओं, प्रक्रियाओं और संसाधनों की गुणवत्ता का अवलोकन किया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश दिए। निरीक्षण के प्रमुखबिंदु एडीजी ने आरटीसी प्रभारी, प्रशिक्षण अधिकारीगण और अन्य संबंधित कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी व व्यावहारिक बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी ने आरटीसी में नियुक्त प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं को समझा। एडीजी ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण के बारे में जाना तथा उनका हाल-चाल लिया और एक अनुशासित और बेहतर प्रशिक्षण का लक्ष्य रखते हुए सभी को निर्देशित किया। बाद निरीक्षण अपने संबोधन में सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर निहारिका शर्मा ने ऐडीजी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि *”हमें अपनी सेवाओं और प्रक्रियाओं व प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए उनके निरीक्षण ने प्रेरित किया है हम उनके सुझाव और निर्देश को अमल में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।” इस निरीक्षण का उद्देश्य आरटीसी की गुणवत्ता और प्रशिक्षण की प्रभावशीलता को सुनिश्चित करना था। इस दौरान उप सेनानायक अशोक कुमार वर्मा, सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी, शिविरपाल गणेश सिंह तथा सूबेदार सैन्य सहायक नागेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

2 hours ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

4 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

4 hours ago