सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत की एक बैठक सलेमपुर में जिला अध्यक्ष (देवरिया) कमलेश कुमार धनगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में लगातार बढ़ रही गौ तस्करी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गौ तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे गौ रक्षा में लगे कार्यकर्ताओं की जान लेने से भी नहीं हिचक रहे हैं। हाल ही में मझौली राज क्षेत्र में गौ माता की रक्षा करते समय गौ रक्षकों सौरभ चतुर्वेदी और आशुतोष पांडे को गौ तस्करों ने वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे जिलेभर के गौ रक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार धनगर ने इस संबंध में कोतवाल सलेमपुर एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) सलेमपुर से फोन पर संपर्क किया। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, बैठक में उपस्थित गौ रक्षकों ने कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित सभी गौ रक्षकों ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की कि घटना में शामिल सभी गौ तस्करों को अविलंब गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बैठक में जिला प्रवक्ता अंशुमान सिंह, रविंद्र पाल, जिला कानूनी सलाहकार शशांक सिंह, वतन सिंह, रौनक पांडे, पीयूष दुबे, हिमांशु पाठक, दुर्गेश यादव, अरुण दुबे, निखिल मिश्रा, प्रशांत पांडे सहित कई अन्य गौ रक्षक उपस्थित रहे।
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…