गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में बीती रात भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। नकाबपोश चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर माता का सोने का मुकुट, चांदी की छतरी और लाखों रुपये मूल्य के सोने के हार की चोरी कर ली। घटना के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11:30 बजे दो नकाबपोश चोर मंदिर परिसर की चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने गैस कटर की मदद से गर्भगृह का ताला तोड़ा और वहां स्थापित मां थावे दुर्गा के बहुमूल्य आभूषणों को कुछ ही मिनटों में समेट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रास्ते से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें – उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना के समय इलाके में घना कोहरा और धुंध छाई हुई थी, जिससे दृश्यता लगभग शून्य थी। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें – अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी
थावे दुर्गा मंदिर न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस चोरी में शामिल अपराधियों को जल्द ही पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…