तीन साल बाद सीएम योगी से मिले बृजभूषण शरण सिंह, बोले- “प्रदेश के CM हैं, मुलाकात तो होनी ही चाहिए”

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
लंबे समय के बाद यूपी की सियासत में एक अहम मुलाक़ात हुई, जब पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। यह मुलाकात लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग पर हुई, जो मुख्यमंत्री का सरकारी आवास है। बैठक के बाद बृजभूषण शरण सिंह जब बाहर निकले तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए केवल इतना कहा—”प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, मुलाकात तो होनी चाहिए।”

गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह मुलाकात लगभग तीन साल बाद हुई है। दोनों के बीच रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सियासी गलियारों में पहले से चलती रही हैं। हालांकि, इस मुलाकात को औपचारिक शिष्टाचार के रूप में भी देखा जा रहा है, लेकिन इसके सियासी मायने निकाले जाने भी शुरू हो गए हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की राजनीति में कई समीकरण बदल रहे हैं। ऐसे में यह मुलाक़ात कई संभावनाओं के संकेत दे रही है। हालांकि, मुलाक़ात का एजेंडा क्या था, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बृजभूषण शरण सिंह फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनके अचानक मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। क्या यह भविष्य की किसी रणनीति का हिस्सा है, या केवल एक औपचारिक भेंट—इस पर अभी सबकी नजरें टिकी हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले लखनऊ (राष्ट्र की…

17 minutes ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

1 hour ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

2 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

2 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

2 hours ago