रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल


पूर्व मंत्री के करीबी ब्लॉक प्रमुख पर हमले का आरोप, पुलिस दे रही दबिश

प्रतापगढ़ (राष्ट्र कि परम्परा डेस्क)। जिले के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब कोतवाली के ठीक बगल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। जमीन के बैनामा के लिए पहुंचे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी वारदात इलाके में सनसनी फैलाने वाली बन गई।

जानकारी के अनुसार, घायल दोनों भाई जमीन की खरीददारी के सिलसिले में रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने पहले एक भाई को अगवा करने की कोशिश की और विरोध होने पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा और वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

गोली लगने से एक भाई मौके पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा खून से लथपथ हालत में करीब 100 मीटर तक भागा और एक दुकान के बाहर गिरकर बेसुध हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी), एएसपी पूर्वी, सीओ पट्टी और चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस हमले का आरोप एक पूर्व मंत्री के करीबी ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों पर लगाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

3 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

3 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

3 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

4 hours ago