ब्रेकिंग न्यूज़: मगहर में चोरों की तलाश में जुटे युवा, रातभर मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नगर पंचायत मगहर में बीती रात चोरों की आहट से अफरा-तफरी मच गई। आजाद नगर, मोहनलालपुर और तिवारी टोला वार्ड में संदिग्ध हलचल होते ही इलाके के युवा लाठी-डंडा और टॉर्च लेकर सड़कों पर उतर आए।

युवाओं ने घेरा मथिनिया गढ़ही

तिवारी टोला स्थित मथिनिया गढ़ही को स्थानीय युवाओं ने चारों ओर से घेर लिया और चोरों की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक खोजबीन का सिलसिला जारी रहा और हर गली-मुहल्ले में सतर्कता दिखाई गई।

लगातार चोरी की कोशिश से दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन पहले मोहनलालपुर में भी चोरों ने चोरी की कोशिश की थी। लगातार वारदातों ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

सतर्कता से मिली चोरों की हलचल की जानकारी

युवाओं की फुर्ती और सतर्कता से ही संदिग्ध हलचल पकड़ में आई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे, लेकिन ग्रामीणों की चौकसी के चलते बड़ी वारदात टल गई।

Karan Pandey

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

8 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

8 hours ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

8 hours ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

8 hours ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

8 hours ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

8 hours ago