Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाड़ी का हुआ ब्रेक फेल तीन व्यक्ति घायल

गाड़ी का हुआ ब्रेक फेल तीन व्यक्ति घायल

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तेज रफ्तार पिक का ब्रेक फेल हो गया जिससे तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए घायलों में मतुल्लाह खान निवासी जमुआ 2 सलेमपुर ,मीठी जमुआ 2 सलेमपुर, बड़े मिश्र देवपार थाना सलेमपुर निवासी है । तेज रफ्तार पिकअप देवरिया के तरफ से आ रही थी तभी रास्ते में उसका ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई गाड़ी ड्राइवर गाड़ी को नियंत्रित करने की कोशिश करता रहा तभी जमुआ मोड़ पर ड्राइवर को भिड़ दिखी भिड़ को देख ड्राइवर ने गाड़ी को रोकने के कोशिश में किनारे ले गया जहा एक दुकान पर तीनो घायल व्यक्ति खड़े थे गाड़ी से इनको जोरदार टक्कर लग गई और गाड़ी पहले से खड़ी एक ट्राली में जा टकराई और रुकी ।जिसके पश्चात किसी ने इस दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राइवर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया ।पुलिस और स्थानीय लोगो ने घायलों को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख देवरिया मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया । पिकअप ड्राइवर को भी चोट लगने की सूचना है । घायलों का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments