Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराब्रज रत्न अवार्ड वितरण 17 जून को

ब्रज रत्न अवार्ड वितरण 17 जून को

कवरेज हेतु पत्रकार एवं छायाकार गण को आमंत्रण

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के केंद्र ब्रज भूमि में जन्मीं अनेकों ऐसी विभूतियां हैं, जो ब्रज की सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन के साथ-साथ विभिन्न विधाओं के माध्यम से ब्रज क्षेत्र को गौरवान्वित करते हुए विश्व पटल पर रेखांकित कर रही हैं।

ब्रज मंडल की ऐसी विभूतियों का चयन कर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा उन्हें प्रति वर्ष ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ से अलंकृत किया जा रहा है। इस वर्ष मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा अवॉर्डीज को सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments