Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोटावेटर की चपेट में आने से किशोर के दोनों हाथ कटे, जिला...

रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर के दोनों हाथ कटे, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड निचलौल अंतर्गत ग्राम पंचायत नेटुहिया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर आदित्य के दोनों हाथ कट गए।
प्राप्त समाचार के अनुसार आदित्य खेत में चल रहे ट्रैक्टर के पास खड़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक रोटावेटर में जा फंसा रोटावेटर की तेज धारदार ब्लेड से दोनों हाथ कटते ही किशोर चीख पड़ा। उसकी चीख सुनते ही ट्रैक्टर चालक ने तुरंत ट्रैक्टर रोका, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था। आदित्य खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। खेत में मौजूद अन्य किसानों ने तुरंत उसे संभाला और स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।
डाक्टरों के अनुसार आदित्य की हालत गंभीर बनी हुई है,और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रणव ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments