बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की बूथ समीक्षा बैठक शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय नवानगर के द्वाकरा हाल में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शिरकत की। अपने संबोधन में राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनावों में जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और पार्टी के उद्देश्यों को घर-घर पहुंचाएं। बैठक में संगठन की नीतियों, आगामी रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अरुण राजभर, सुनील सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, श्रीनिवास राजभर, शेख अहमद अली, संजय भाई, सुरेंद्र चौधरी, विनोद राजभर, फैजी अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक से पूर्व मुख्य अतिथि ने जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चौधरी वार्ड संख्या 22 के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श भी किया।
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…