बैतूल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के निकट आंवला स्थित भारतीय वायुसेना के अड्डे पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने की।
पुलिस के अनुसार मृतक जवान की पहचान सरोज कुमार दास के रूप में हुई है। वह आंवला में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार ओडिशा में निवास करता है। हुई इस घटना के बाद सुबह उनकी पत्नी के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) एस. के. सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस वायुसेना अधिकारियों के साथ मिलकर घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
भारतीय पीएम द्वारा जेन- ज़ेड, को संबोधित एक फेसबुक पोस्ट, वीडियो प्लेटफ़ॉर्म से हट जाने…
उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…
✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…