ट्रक की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे सवार

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया बाजार तरकुलवा मेन मार्ग पर पगरा के समीप ट्रक की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गया।वही बोलेरो में सवार लोग बाल बाल बचे।दोनों गाड़ियों के टक्कर में बंजरिया बाजार तरकुलवा मेन मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार टोला पोखर भिंडा गांव निवासी सनौवर खान पुत्र हुसैन मंगलवार को अपने बोलेरो से लड़की को इलाज कराने के लिए कसया जा रहे थे।अभी वह बंजरिया बाजार तरकुलवा मेन मार्ग पर पगरा गांव के समीप पहुंचे थे।की उसी दौरान तरकुलवा के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।वही उसमें सवार लोग बाल बाल बचे।जबकि चालक को हल्की चोट आई।घटना में मेन मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ट्रक चालक समेत गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने लाई।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

9 hours ago