फुटबॉल टीम के अंडर 20 में नेशनल कैंप में खेलेगी सरिता

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मी पट्टी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की फुटबॉल टीम में खेलने वाली सरिता राय का चयन भारतीय महिला फुटबॉल टीम के अंडर 20 में भारतीय टीम के कैंप के लिए हुआ है। इनके चयन होने से कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। और सभी लोग उनके कोच जयकुमार राव की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। बलिया जनपद के तंगुनिया निवासी श्रीराम राय की बेटी सरिता राय करीब 2 वर्षों से बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडिला मैनुद्दीन गांव में रह रही है। और यही से आकर अपने प्रशिक्षक जयकुमार राव की देखरेख प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सरिता अब तक यूपी टीम से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप भी खेल चुकी है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम के अंडर 20 में नेशनल कैंप के लिए होने वाली ट्रायल 10 से 16 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगा।इस क्षेत्र का गौरव है कि महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का डंका पूरे प्रदेश में बज रही है।फुटबॉल खेल प्रशिक्षक जयकुमार राव द्वारा अब तक करीब दो दर्जन से ज्यादा महिला फुटबॉल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय टीम में अपने खेल की जादू बिखेर रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

5 minutes ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

13 minutes ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

44 minutes ago

त्योहारों में दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें ये ट्रेंडी अंगरखा को-ऑर्ड सेट

लेखिका : रंजना नई दिल्ली। भारतीय परिधानों में महिलाओं की पसंद लगातार नए ट्रेंड के…

1 hour ago

शादी से पहले चेहरे पर न करें आखिरी समय में एक्सपेरिमेंट, इन घरेलू नुस्खों में भी रखें सावधानी

शादी से डेढ़-दो महीने पहले शुरू करें ब्राइडल स्किनकेयर, आखिरी समय के प्रयोग से बचें…

1 hour ago