
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)विगत दिनों नानपारा मिहीपुरवा हाइवे पर कुर्मीनपुरवा बाई के नहर के पास झाडि में एक अज्ञात लगभग 35 वर्षीय महिला का शव मिला था जिस शव की शिनाख्त हुई है मृत महिला की पहचान गायत्री देवी पत्नी राजकुमार वर्मा निवासी पकरा देवरिया कोतवाली नानपारा के रूप में हुई प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि उक्त महिला की मृत्यु गला घोटने से हुई जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई इस सम्बन्ध में मुकदमा अपराध संख्या 711/23 धारा 302, 201 पंजीकृत है घटना और अभियुक्त के विषय में जानकारी मिली है जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
