Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेल की पटरी पर मिला अज्ञात महिला का शव,मचा हड़कंप

रेल की पटरी पर मिला अज्ञात महिला का शव,मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग में घुघली रेलवे स्टेशन के खम्भा संख्या 344/19 से 344/20 के बीच रेल पटरी पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद।मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। गोरखपुर – नरकटियागंज रेल मार्ग पर घुघली रेलवे स्टेशन के निकट खम्भा संख्या 344/ 19 –344/20 के बीच मे रेल की पटरी पर एक अज्ञात महिला की शव पड़ा मिला, जिसकी जानकारी तब हुई जब लोग रेलवे ढाला की तरफ टहलते हुए गए थे। लोगों ने देखा कि एक महिला का शव पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना घुघली स्टेशन मास्टर को दी गयी। घटना की सूचना रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्टेशन मास्टर ने मेमो के जरिए थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह को बताया ,उसके बाद थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments