Wednesday, February 18, 2026
Homeमहाराष्ट्रबीएमसी कमिश्नर चहल गैरसंवैधानिक प्रस्ताव वापस ले - अवनीश सिंह

बीएमसी कमिश्नर चहल गैरसंवैधानिक प्रस्ताव वापस ले – अवनीश सिंह

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष एड.अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि मुंबई के विकास में यूपी बिहार के लोगों का अहम योगदान है। यूपी बिहार के लोग अपने परिजनों को छोड़कर मुंबई के विकास में लगे हुए हैं, ऐसे में अगर उनके परिजन बीमार हो जाएं तो इलाज के लिए मुंबई नहीं आएंगे तो फिर कहां जायेंगे। सिंह ने कहा कि बीएमसी कमिश्नर की भाषा देश को तोड़ने वाली है। यूपी बिहार के लोग भी टैक्स देते हैं। बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल कुर्सी पर बैठकर मुंबई को अपनी मिल्कियत नहीं समझें। वे ब्रिटिश कालीन गवर्नर ऑफ बॉम्बे नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए कमिश्नर बनाए गए हैं। अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकारें हैं फिर भी मुंबई में यूपी बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।सिंह ने ये भी कहा जब बीएमसी इस समय राज्य सरकार के अधीन है तो इसका मतलब ये हुआ कि बीजेपी वालों को सिर्फ़ उत्तर भारतीय समाज का वोट चाहिए और समाज की उनको कोई फिक्र नहीं। सिंह ने आगे कहा कि बीएमसी कमिश्नर चहल इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को तुरंत वापस ले और माँफी माँगें नहीं तो हम लोग सड़क पर उतर के इसका विरोध करेगे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments