संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के 50 डॉक्टरों के लिए सर्पदंश न्यूनीकरण विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बताया गया कि संत कबीर नगर में सर्पदंश से होने वाली जनहानि वर्ष 2023-24 में 18, 2024-25 में 21 और 2025-26 में अब तक 5 रही है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी के दिशा-निर्देश पर उत्तर प्रदेश के 18 संवेदनशील जिलों में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, आशा वर्कर, सीएचओ आदि का क्लिनिकल प्रशिक्षण तथा तहसील स्तर पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, शिक्षक, पंचायत सहायक व स्नेक चार्मर का नॉन क्लिनिकल प्रशिक्षण कराया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरूआत में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने स्वागत किया और प्रशिक्षित चिकित्सकों से निचले स्तर की स्वास्थ्य इकाइयों को भी प्रशिक्षण देने का अनुरोध किया। मास्टर ट्रेनर डॉ. विशाल यादव, डॉ. जितेन्द्र चैधरी और डॉ. एसके सिंह ने चिकित्सकों को विषैला एवं गैर विषैला सर्पदंश पहचानने, रक्तस्राव, मांसपेशियों में कमजोरी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों के प्रबंधन और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने पर प्रशिक्षण दिया।
मास्टर ट्रेनरों ने क्लिनिकल प्रबंधन के महत्व और त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि चिकित्सक केवल इलाज नहीं करते, बल्कि समुदाय में जागरूकता भी फैलाते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ कृष्णा गुप्ता ने किया।
प्रशिक्षण में 50 डॉक्टरों के साथ प्रधान सहायक कलेक्ट्रेट रंजीत कुमार गुप्ता और अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
जिले में 50 डॉक्टरों को सर्पदंश न्यूनीकरण प्रशिक्षण
Ayodhya News: बीकापुर के गांव में मामा-भांजे सहित तीन की संदिग्ध मौत, परिवार में कोहराम
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अयोध्या (Ayodhya) के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुढ़ा कल्याणपुर चकडुहिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मामा, भांजे और एक नवजात की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हुई।
घटना का विवरण
गांव निवासी मोहम्मद तफसीर उर्फ छोटू के घर उनके जीजा अल्ताफ (22) पुत्र अब्बास निवासी गौहानी हैदरगंज अपनी पत्नी और 7 माह के पुत्र अल्तमस के साथ बुधवार को आए थे। सभी ने शाम का भोजन करने के बाद तख्त पर सो गए।
गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अचानक अल्ताफ और तफसीर की तबियत बिगड़ गई, जबकि अल्तमस की तबियत पिछले दो दिनों से खराब चल रही थी। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
तफसीर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अल्ताफ की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
अल्तमस को परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।
मौत का कारण अभी अस्पष्ट
मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में अल्ताफ की मौत के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेजा गया। स्थानीय लोग और परिवार संदिग्ध जहरीले जंतु के काटने या फूड प्वाइजनिंग की आशंका जता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय प्रतिक्रिया
प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नफीस ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्रशासन को सूचित किया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुँच कर मृतकों के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।
डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 एवं सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 को नकलविहीन, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, प्रवेश व निकास द्वार की निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया।
डीएम-एसपी ने एच.आर.पी.जी. कॉलेज, हीरालाल इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, सिटिंग प्लान और अन्य तैयारियों की जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्यों से प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। सभी अधिकारी पूरी तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर में अलंकरण समारोह संपन्न
छात्रों को सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी, विद्यालय में गूंजे देशभक्ति गीत
सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
पूर्वांचल के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शुमार सेंट जेवियर्स स्कूल, सलेमपुर में शुक्रवार को बड़े ही गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके पद और दायित्व सौंपे गए तथा उन्हें नेतृत्व की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री वी. के. शुक्ल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चात चयनित प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
✨ नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधि
हेड बॉय अभिषेक दूबे, हेड गर्ल ज़ारा हयात, स्कूल कैप्टन कान्हा बर्नवाल एवं ऋचा सागर, स्पोर्ट्स कैप्टन नवाज खान एवं अदिति यादव, जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन आशुतोष तिवारी एवं निकू यादव, सीनियर स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन बेलाल खान एवं अर्पिता तिवारी, कल्चरल कैप्टन तपस्या चतुर्वेदी एवं प्रांजलि मिश्रा, डिसिप्लिन कैप्टन अनुराग तिवारी एवं अदिति वर्मा, रेड हाउस कैप्टन प्रतीक मिश्रा एवं दिव्या तिवारी, रेड हाउस वाइस कैप्टन श्रृष्टि बर्नवाल एवं कृतिका गुप्ता, यलो हाउस कैप्टन प्रदीप यादव एवं आलिया परवीन, यलो हाउस वाइस कैप्टन दिव्यांशी त्रिपाठी एवं आराध्या सिंह, ग्रीन हाउस कैप्टन अंकित सिंह एवं अर्चिता मिश्रा, ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन स्वरित शुक्ल एवं श्रेया बर्नवाल, ब्लू हाउस कैप्टन रौनक मिश्रा एवं मुस्कान यादव, तथा ब्लू हाउस वाइस कैप्टन तन्मय चतुर्वेदी एवं अदिति सिंह को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
सभी प्रतिनिधियों ने विद्यालय की मर्यादा, अनुशासन एवं निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली।
🎙️ प्रधानाचार्य का संबोधन
प्रधानाचार्य श्री वी. के. शुक्ल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “अलंकरण समारोह केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। छात्रों को सत्यनिष्ठा, समर्पण और कर्तव्यभाव से कार्य करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाना चाहिए।”
🎭 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गूंज से सराहा।
🎓 प्रबंधन की शुभकामनाएं
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने दूरभाष पर सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सोमनाथ तिवारी, जगदीश तिवारी, बी. के. सिंह, विनीत सिंह, मोहम्मद गुफरान खान, अरिफ अली, रूपल वर्मा, साधना गुप्ता, अंशिका राहित सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
Deoria News: रामलीला झांकी पर हमला, पत्थरबाजी में छह लोग घायल, गांव में तनाव
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया (Deoria) के रुद्रपुर इलाके में एकौना गांव में रामलीला के दौरान उत्सव जुलूस पर हमला होने से हड़कंप मच गया। यह घटना राम राज्याभिषेक की झांकी के दौरान हुई, जब अनुसूचित जाति बस्ती के कुछ युवकों ने जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में राम और लक्ष्मण का पात्र निभा रहे दो किशोर समेत कुल छह लोग घायल हुए हैं।
ग्रामीणों का गुस्सा
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रुद्रपुर-रकहट मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडेय ने बताया कि थानाध्यक्ष और सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटना के चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
इस बीच, एसपी संजीव सुमन और एसडीएम हरिशंकर लाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए सीओ हरिराम यादव के नेतृत्व में पुलिस कैंप कर रही है।
वारदात की वजह
ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, यह हमला मंगलवार को हुए रावण पुतला दहन के दौरान एक युवती का फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद का नतीजा माना जा रहा है।
घटना का विवरण:
एकौना गांव में श्रीराम के राज्याभिषेक पर उत्सव जुलूस निकाला गया।
जुलूस अनुसूचित जाति बस्ती से होकर गुजर रहा था।
दो दिन पहले हुए विवाद से नाराज कुछ युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेई और हलका सिपाही रामबचन यादव को लाइन हाजिर किया गया।
चार आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
पुलिस पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा कर निगरानी कर रही है और मामले की जांच जारी है।
Delhi Murder News: पैसों के विवाद में टैंपो चालक ने मालिक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली के बुध विहार इलाके में पैसों के विवाद को लेकर एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां एक टैंपो चालक ने अपने मालिक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रिठाला की पाल कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने फरार आरोपी शक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन के अनुसार, 2 अक्टूबर को बुध विहार थाने को अंबेडकर अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल किया गया है। घायल की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई, जो उस समय बयान देने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो पीड़ित का 14 वर्षीय बेटा मौके पर मौजूद था, जिसने पूरी वारदात अपनी आंखों से देखी थी।
बेटे ने बताया वारदात का सच
लड़के ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय उसके पिता के टैंपो ड्राइवर शक्ति बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। दोनों में कहासुनी हुई और इसी दौरान गुस्से में आकर शक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 8 अक्टूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर थाना प्रभारी करुणा सागर के नेतृत्व में जांच शुरू की। तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर आरोपी शक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि काम के भुगतान को लेकर उसका जितेंद्र से विवाद था। आरोपी पर पहले से ही लूट और डकैती के दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि आरोपी शक्ति को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल, वीडियो वायरल
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौली चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर 13 चौबे टोला में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति घर के अंदर घुसकर डंडा चलाते हुए दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 चौबे टोला निवासी शाजिया पत्नी कलीम के पति खिलौनों के कारोबारी हैं। उन्होंने अपने ही मोहल्ले के इस्राफील पुत्र स्व. खुर्शीद को उधार में खिलौने दिए थे। आरोप है कि दशहरे के मेले के बाद जब शाजिया ने पैसे की मांग की तो इस्राफील और उनके परिजनों ने न केवल पैसे देने से इनकार किया बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार को शाम लगभग 4:30 बजे इस्राफील, सहीम पुत्र शाहिद, सुहैब, कैजल पुत्रगण इजरायल, जहाना आरा पत्नी इजरायल सहित कई लोग एकजुट होकर उनके घर पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान रोजिंदन पत्नी मोहम्मद, नसीम, समसा जहां पत्नी सलीम, रेशमा तथा नगमा पुत्री कलीम गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पीड़ित पक्ष ने सलेमपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस प्रकरण में जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें –दीवाली-छठ पर यात्रियों की भीड़: रांची रेल मंडल ने चलाई 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, फिर भी सीटें फुल!
PM Kisan Yojana: खत्म होगा इंतजार? जानें कब आएगी प्रधानमंत्री किसान योजना की 21वीं किस्त
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर के करोड़ों किसान अब 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार इस योजना के तहत योग्य किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में देती है। अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और अब बारी है 21वीं किस्त की।
किन किसानों को मिल चुकी है 21वीं किस्त?
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने 26 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों के लिए 21वीं किस्त जारी कर दी थी। इन राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से किसानों को भारी नुकसान हुआ था, जिसके चलते केंद्र ने राहत स्वरूप किस्त जारी की।
बाकी किसानों को कब मिलेगा लाभ?
अभी देशभर के अधिकांश किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार नवंबर महीने में 21वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पीएम किसान योजना की प्रत्येक किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। इस हिसाब से नवंबर 2025 के पहले सप्ताह तक 21वीं किस्त आने की पूरी संभावना है।
ऐसे मिलेगी किस्त — सीधे बैंक खाते में
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हमेशा की तरह डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना से जुड़ी मुख्य बातें:
योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की मदद
यह रकम तीन बराबर किस्तों में (₹2,000 हर चार महीने) दी जाती है
अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं
21वीं किस्त नवंबर में आने की संभावना
किसानों के लिए सलाह:
यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, तो जल्द पूरा करें। क्योंकि बिना e-KYC के कोई भी किसान पीएम किसान योजना का लाभ नहीं पा सकेगा।
West Bengal ED Raid: मंत्री सुजीत बोस के घर समेत 11 जगहों पर ईडी की छापेमारी, नगरपालिका भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला
पश्चिम बंगाल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate – ED) ने शुक्रवार सुबह राज्य के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस (Sujit Bose) के घर और दफ्तर सहित कुल 11 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित नगर पालिका भर्ती घोटाले (Municipal Recruitment Scam) से जुड़ी बताई जा रही है।
कहां-कहां हुई छापेमारी
ईडी की टीमें शुक्रवार सुबह से ही कोलकाता और आसपास के इलाकों में एक साथ पहुंचीं। छापे सुजीत बोस के आवास, कार्यालयों और संबंधित कंपनियों के परिसरों पर डाले गए। बताया जा रहा है कि ईडी को इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं।
यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने इस मामले में कार्रवाई की हो। इससे पहले खाद्य व आपूर्ति मंत्री रथिन घोष (Rathin Ghosh) के आवास पर भी छापेमारी की जा चुकी है।
मामला क्या है?
ईडी की यह जांच सीबीआई (CBI) द्वारा दर्ज एफआईआर (FIR) के आधार पर की जा रही है। यह मामला कथित रूप से नगर पालिका भर्ती में अनियमितताओं से जुड़ा है।
कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि —
“भर्ती घोटाला केवल स्कूल शिक्षकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नगर पालिकाओं के विभिन्न पदों की भर्ती तक फैला हुआ है।”
कैसे हुआ खुलासा
दरअसल, पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले (Teacher Recruitment Scam) की जांच के दौरान नगरपालिका भर्ती घोटाले के दस्तावेज ईडी के हाथ लगे थे। ईडी ने एक आरोपी अयान सिल (Ayan Sil) के घर से भर्ती से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे।
इसके बाद अप्रैल 2023 में हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए। वर्तमान में ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां नगर पालिकाओं में भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही हैं।
दीवाली-छठ पर यात्रियों की भीड़: रांची रेल मंडल ने चलाई 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, फिर भी सीटें फुल!
पटना/रांची (राष्ट्र की परम्परा)दीवाली और छठ पर्व नजदीक आने के साथ ही बिहार लौटने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में प्रवासी लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु से अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसी को देखते हुए रांची रेल मंडल की ओर से त्योहारी सीजन के लिए अब तक 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इतनी बड़ी संख्या में पहली बार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों में भारी भीड़ है और अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। कई मार्गों पर वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्तीपुर, पटना, गया, आरा रूट पर सबसे ज्यादा दबाव
जानकारी के अनुसार, बिहार के प्रमुख रूटों — समस्तीपुर, पटना, गया, आरा के लिए चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से बिहार आने वाले यात्रियों की तादाद रोजाना बढ़ रही है।
यात्रियों की मांग: कोच बढ़ाए जाएं, और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं
सीटों की कमी को देखते हुए यात्रियों ने रेलवे से अतिरिक्त कोच जोड़ने और नई स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। खासकर छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत की आशंका जताई जा रही है।
देशभर में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा
रेल मंत्रालय ने हाल ही में देशभर में 12,000 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है ताकि यात्रियों को सुविधा दी जा सके। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बिहार रूट पर भी और अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।
स्पेशल बस सेवा से बढ़ेगी सुविधा
त्योहारों के मद्देनज़र रेलवे के साथ-साथ सड़क परिवहन विभाग ने भी स्पेशल बसों के परिचालन की घोषणा की है।
1 सितंबर से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू की जा चुकी है ताकि यात्री समय पर अपनी यात्रा की योजना बना सकें। ये बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना चलेंगी।
इस पहल से इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी से राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें –मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
इसे भी पढ़ें –8 अक्टूबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा
बिना अनुमति तस्वीरों के इस्तेमाल पर सुनील शेट्टी पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, मांगी कानूनी सुरक्षा
मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपनी तस्वीरों और छवि के अनधिकृत उपयोग (Unauthorized Use) के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में याचिका दायर की है। अभिनेता का आरोप है कि कई वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने उनकी तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग किया है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
बिना अनुमति विज्ञापनों में इस्तेमाल हुई तस्वीरें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ रियल एस्टेट एजेंसियों और ऑनलाइन जुआ साइटों ने सुनील शेट्टी की तस्वीरों को अपने प्रमोशनल कैंपेन में इस्तेमाल किया। अभिनेता का कहना है कि इन ब्रांड्स से उनका कोई संबंध नहीं है।
उनके वकील बीरेंद्र सराफ ने अदालत में दलील दी कि यह न केवल उनके मुवक्किल के “पर्सनैलिटी राइट्स” (Personality Rights) का उल्लंघन है, बल्कि उनकी छवि और निजी प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचा रहा है।
अदालत में सुनवाई
यह मामला जस्टिस आरिफ डॉक्टर की पीठ के समक्ष सुना गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है। सुनील शेट्टी ने मांग की है कि कोर्ट सभी संबंधित वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को निर्देश दे कि वे उनकी तस्वीरें तुरंत हटाएं और भविष्य में बिना अनुमति उनका उपयोग न करें।
परिवार को लेकर झूठी खबरें भी फैलाईं
सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि कुछ वेबसाइट्स ने उनके पोते की फर्जी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे केवल अधिकृत ब्रांड्स के साथ अनुबंध के तहत काम करते हैं, इसलिए उनकी तस्वीरों का फर्जी उपयोग उनके करियर और सार्वजनिक छवि दोनों के लिए हानिकारक है।
पहले भी कई सितारे पहुंचे कोर्ट
इससे पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, रणवीर सिंह, करीना कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे भी अपनी तस्वीरों और नाम के गलत उपयोग को लेकर अदालत का रुख कर चुके हैं।
क्या हैं पर्सनैलिटी राइट्स?
पर्सनैलिटी राइट्स (Personality Rights) किसी व्यक्ति की छवि, नाम, आवाज, स्टाइल और पहचान की कानूनी सुरक्षा से जुड़े अधिकार हैं। ये किसी को बिना अनुमति किसी व्यक्ति की पहचान का व्यावसायिक उपयोग करने से रोकते हैं।
भारत में इन अधिकारों को अप्रत्यक्ष रूप से कॉपीराइट एक्ट 1957 और ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत संरक्षण प्राप्त है, जिससे व्यक्ति अपनी छवि और पहचान की रक्षा कर सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
करवाचौथ और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था रहे चाक-चौबंद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों करवाचौथ और दीपावली को देखते हुए प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और नगर आयुक्तों को कानून-व्यवस्था, यातायात और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की गश्त, ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी मॉनिटरिंग निरंतर चलती रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों और अराजक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक जिले के अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए और विद्युत व अग्निशमन विभाग चौकसी बरतें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि बाजारों में अवैध पटाखों की बिक्री और मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जाए।
गोरखपुर मंडलायुक्त सभागार में इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़े रहे एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, कमिश्नर कानपुर के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी राज करन नय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर आयुक्त प्रशासन रामाश्रय, एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, सीएमओ राजेश झा, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, डीपीआरओ नीलेश कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता को त्योहारों के दौरान सुरक्षित और सहज माहौल प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के बीच समन्वय बनाकर ऐसी व्यवस्था की जाए कि यातायात सुचारु रहे, बिजली आपूर्ति निर्बाध हो और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अपराधियों और माफिया तत्वों पर सतत कार्रवाई जारी रहे। जो भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करे, उसके खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसे भी पढ़ें –Punjab Politics: दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, पत्नी नवजोत कौर ने अमृतसर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 11 से
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। समाज में भक्ति, ज्ञान और संस्कृति के संगम से आध्यात्मिक वातावरण के सृजन करने के लिए जिला मुख्यालय खलीलाबाद के औद्योगिक अस्थान स्थित भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह के आवास डी-5 पर 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होगा।
कथा व्यास राष्ट्रीय संत बालयोगी श्री पचौरी जी महाराज (वृंदावन धाम) प्रतिदिन सायं 5 बजे 8 बजे तक भक्तों को योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराएंगे। कथा से पूर्व 11 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 9 बजे दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि प्रतिदिन रात्रि 09:30 बजे आरती होगी।
कथा परीक्षित उर्मिला सिंह एवं रामकुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धार्मिक आस्था, मानवीय मूल्य और सदाचार के संदेश के प्रसार का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
इसे भी पढ़ें –भारत फिर खोलेगा काबुल दूतावास: जयशंकर-मुत्ताकी बैठक से नई कूटनीतिक राह खुली
इसे भी पढ़ें –नीतीश की पार्टी में भगदड़, तीन बड़े चेहरे हुए लालू खेमे में शामिल
