Tuesday, July 7, 2026
Home Blog Page 577

पिता के अपमान का बदला लेने बेटों ने किया कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। मेन मार्केट में कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच हरफूल जाट पर तलवार, सरिए और गोली से हमला कर दिया गया। हमले में हरफूल जाट गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने इस हमले के कुछ ही घंटों बाद भाजपा नेता और पूर्व सरपंच बालूलाल आचार्य, उनके दोनों बेटे गोपाल और अक्षय आचार्य, और उनके साथी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला तीन महीने पुरानी रंजिश का नतीजा था।

यह भी पढ़ें – दुर्गापुर गैंगरेप केस: तीनों आरोपी 10 दिन की पुलिस हिरासत में, CM ममता बनर्जी बोलीं- “किसी को नहीं बख्शेंगे”

दरअसल, 2 जुलाई को हलेड़ गांव में तेज बारिश के दौरान निरीक्षण के समय कांग्रेस नेता हरफूल जाट ने बालूलाल आचार्य को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस अपमान का बदला लेने के लिए बालूलाल के बेटों ने शनिवार शाम यह हमला योजना बनाकर किया।

घटना के दौरान गोपाल, अक्षय और मनीष हथियारों से लैस होकर हरफूल जाट पर टूट पड़े। तलवार और सरिए से हमला करने के बाद उन्होंने फायरिंग भी की। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें – बकरीद, दुर्गा पूजा और दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने पर डीआईजी और एसपी ने कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय को किया सम्मानित

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर और कोतवाल गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तलवार और लाठी बरामद की और एसपी धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के प्रयास में गिर गए, जिससे उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पूछताछ में गोपाल और अक्षय ने स्वीकार किया कि पिता के साथ हुए अपमान ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था, जिसके चलते उन्होंने बदला लेने की योजना बनाई।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है। जो भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी। भीलवाड़ा में शांति और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

घायल हरफूल जाट की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महादेव धर्मशाला घोसी में शक्ति संवाद सम्पन्न

महिलाओं और बालिकाओं को दी गई सुरक्षा व सशक्तिकरण की जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग एवं भगवान मानव कल्याण संस्थान द्वारा झारखंडे महादेव धर्मशाला, घोसी में एक प्रेरणादायक “शक्ति संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालय की बालिकाओं और क्षेत्रीय महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विभागीय टीम ने महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, मानसिक व शारीरिक विकास जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि आज की बालिकाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं — पढ़ाई, रोजगार और समाज सेवा में महिलाएं पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।

घोसी थाने की सब-इंस्पेक्टर यशोदा जी ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर (112, 181, 108, 1090, 1098, 1076) की जानकारी दी और कहा कि किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में ये नंबर उनकी सुरक्षा की ढाल हैं। उन्होंने बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “हम हर समय आपकी सहायता के लिए तत्पर हैं।”

जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय ने बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक विकास के पहलुओं पर विस्तार से बताया और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अर्चना राय, शाहबाज अली, महिला सिपाही बबली पांडेय, नीतेश सिंह, योगेश कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य था — महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, आत्मविश्वासी और जागरूक बनाना ताकि वे अपने अधिकारों व सुरक्षा को लेकर सजग रहें।

बकरीद, दुर्गा पूजा और दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने पर डीआईजी और एसपी ने कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय को बकरीद, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर डीआईजी आजमगढ़ मंडल सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी पुलिस प्रबंधन के लिए दिया गया।

कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र हमेशा से संवेदनशील इलाका माना जाता है। ऐसे में त्योहारों के दौरान प्रशासन की सतर्कता और तैनाती बेहद अहम रहती है। थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने अपनी सक्रियता, सूझबूझ और टीम वर्क के दम पर सभी त्योहारों को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

सम्मान मिलने के बाद कोपागंज थाना परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की है।

दुर्गापुर गैंगरेप केस: तीनों आरोपी 10 दिन की पुलिस हिरासत में, CM ममता बनर्जी बोलीं- “किसी को नहीं बख्शेंगे”

दुर्गापुर/पश्चिम बंगाल(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। रविवार (12 अक्टूबर, 2025) को तीनों आरोपियों को दुर्गापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। यह मामला पूरे देश में आक्रोश का कारण बना हुआ है।

CM ममता बनर्जी की सख्त प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“यह एक स्तब्ध कर देने वाली घटना है। हमारी सरकार ऐसे अपराधों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश जारी है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ओडिशा के बालासोर जिले की रहने वाली है और पश्चिम बर्धमान जिले के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार शाम कुछ युवकों ने कॉलेज परिसर के बाहर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

अब तक तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

ओडिशा राज्य महिला आयोग की सख्त टिप्पणी

ओडिशा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभना मोहंती ने कहा कि यह न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे देश के लिए एक शर्मनाक घटना है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मोहंती ने बताया कि बालासोर से एक टीम को दुर्गापुर भेजा गया है ताकि पीड़िता को जरूरी सहायता मिल सके। उन्होंने तृणमूल सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा कांग्रेस की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना को “घृणित और दर्दनाक” बताया और CM ममता बनर्जी से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की।

वहीं, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्तचरण दास ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस कर रही गहन जांच

दुर्गापुर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से कई अहम सबूत मिले हैं और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

यह मामला न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि पूरे देश में महिला सुरक्षा पर गहन सवाल खड़े कर रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराये- रविप्रताप सिंह

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस के पार्टी प्रवक्ता ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की।
बताते चले की कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बरहज स्थित पार्टी कार्यालय पर वोट चोर,गद्दी छोड अभियान के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओ को जागरूक करने का कार्य किया। उन्होंने कहा की हम सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता को बरहज विधानसभा क्षेत्र की जनता को वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे के प्रति जागरूक करना होगा।
इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने भलुअनी ब्लाक के, के डी मेमोरियल स्कूल के सभागार मेँ कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्र की जनता के साथ संवाद कर वोट चोरी एवं बरहज के विकास हो रहे भेदभाव पर व्यापक चर्चा की। जनमानस ने जोश के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।उन्होंने जनता से आह्वान कीया की आप लोग कांग्रेस के साथ आकर संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने का कार्य करे। उन्होंने कहा की आप लोगो के साथ धोखा हुआ है क्योंकि बरहज के विकास को बहुत पीछे छोड़ दिया गया है, विकास के नाम पर सिर्फ छलावा किया गया है। इस दौरान भोला तिवारी, राधारमण पाण्डेय, डॉ अमरेश सिंह, जीतेन्द्र जायसवाल उर्फ़ जीतू, अमरजीत यादव, रवि प्रकाश तिवारी सहित आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

एक सभा का आयोजन के डी मेमोरियल स्कूल भलुअनी के सभागार संपन्न हुइ,जिसमें मुख्यरुप से बरहज भलुअनी सोनुधाट सडक, मोहनसेतु, बरहज बस अड्डा एवं वोट चोरी रही।

संगठन की एकजुटता से ही बचेगी पत्रकारिता की साख: प्रदीप कुमार मौर्य, अरुण मिश्र बने जिला महामंत्री

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता जगत को बचाने और मजबूत करने के लिए पत्रकारों का संगठन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को भलुअनी स्थित श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज सभागार में पत्रकार संगठन की बैठक संपन्न हुई, जिसमें निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों के अधिकारों पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडे ने की। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता का मिशन व्यावसायिक दौर में बदल गया है। सरकार द्वारा मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे स्वतंत्र पत्रकारिता पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि “पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता से करें और समाज की सच्चाई जनता तक पहुंचाएं।”

संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार एसोसिएशन एक मजबूत मंच है जिसने अल्प समय में पत्रकारों को नई पहचान दी है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि संगठन सरकार के सामने पांच सूत्री मांग पत्र सौंपेगा, जिसमें ग्रामीण पत्रकारों के लिए पेंशन सुविधा, प्रत्येक नगर पंचायत में पत्रकार भवन की स्थापना, सभी पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, और निशुल्क यात्रा सुविधा की मांग शामिल है।

प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि संगठन के पत्रकारों को खबरों में पारदर्शिता लानी चाहिए और पीड़ित जनता की आवाज बनना ही सच्ची पत्रकारिता है।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा — “संगठन की एकजुटता से ही पत्रकारिता की साख बचेगी। अगर हम साथ रहेंगे तो किसी भी चुनौती का सामना कर सकेंगे।”

बैठक में जिला महामंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से अरुण मिश्र को चुना गया।

कार्यक्रम में राम विलास प्रजापति, सुंदरम मिश्रा (जिला अध्यक्ष), सुभाष चंद्र मिश्र, वी.पी. सिंह, नवनीत कुमार मिश्र, रत्नेश चौरसिया, अनमोल मिश्र, राधाकांत पांडेय, अमानत अंसारी, पंकज गौड़, मनोज मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मकसूद भूपतपुरी ने किया।

संघ शताब्दी वर्ष: स्वयंसेवकों ने निकला विशाल पथ संचलन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के समय माता नगर के अंबेडकर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रीराम भद्र शाखा द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन कूड़ी लाल रूंगटा इंटर कॉलेज से दोपहर बाद तीन बजे शुरू होकर बिधियानी और मटीहना प्राथमिक विद्यालय होते हुए सुर्या गली से एग्रो कॉलोनी स्थित केशव बस्ती में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के मुख्य शिक्षक नितिन ने सम्पत लेकर किया। नगर प्रचार प्रमुख शिवेंद्र और केशव शाखा कार्यवाह हेमंत शुक्ल ने आयोजन में सहयोग किया।
मुख्य वक्ता के रूप में बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक ऋषि दीप उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में जिला संघचालक राम गोपाल जी, बस्ती प्रमुख शुभम राय जी और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. चित्रसेन शामिल रहे।
विभाग प्रचारक ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ ने 100 वर्ष की यात्रा पूरी कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। सभी आयोजनों में संघ का पंच प्रण आधार होगा, जिसमें स्व का जागरण, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजयनाथ और विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश राय ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सत्येंद्र राय, अश्वनी पांडे, ज्ञानेंद्र मिश्रा, भास्कर मणि त्रिपाठी, चंचल सिंह, प्रदीप सिंह, अजय गौड़, राजेश राय, मानस त्रिपाठी, रणधीर, दिनेश मिश्रा, अशोक पांडे, अरुणेंद्र त्रिपाठी और यश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विशाल किसान मेला की तैयारी बैठक सम्पन्न

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान-2025’’ तथा जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री स्व.रविंद्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि पर आयोजित दो दिवसीय विशाल किसान मेला की तैयारियों हेतु आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज के मैदान में बैठक हुई। मेला का शुभारंभ 17 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे तथा 18 अक्टूबर को मेला का समापन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री (पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश )शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सम्पन्न होगा।
‘‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। 2047 तक भारत निश्चित ही विकसित भारत बनकर एक नया अध्याय लिखेगा,हम सभी यह प्रण लें कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने देश में बने उत्पादों को अपनाएंगे, अपनी संस्कृति को गले लगाएंगे और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी.. हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है और हमारी शक्ति है।
स्वदेशी अपनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाएं, दिवाली के शुभ अवसर पर आप सभी अपने घर को स्वदेशी उत्पादों से सजाएं और जी.एस.टी. की दरों में कमी का लाभ उठाएं।
इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा संजय सिंह सैंथवार,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही,मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,जिला पंचायत सदस्यगण सुजीत प्रताप सिंह,कुंदन जायसवाल,नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह उपस्थित रहे।

सम्मान ज्ञान प्रतियोगिता: मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत और सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के बघौचघाट बजरहा में अखंड भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारत एक खोज युवा सम्मान ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और रोजगार जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक और प्रतियोगिता के मेधावी छात्रों, अभिभावकों और दिव्यांग जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र सत्यम यादव को सायकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त अभय सिंह को मेडल और पंखा, तथा तृतीय स्थान प्राप्त सोनी गौड़ और अन्य छात्र-छात्राओं को मेरी पहली पुस्तक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि परवेज आलम, पूर्व प्रत्याशी पथरदेवा, ने कहा कि आज के होनहार बच्चे शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, और ऐसे मेधावी छात्रों को सम्मानित करना उनके भविष्य के लिए प्रेरक होगा।

कार्यक्रम का संचालन सफीउल्लाह अंसारी ने किया और आयोजक बलिंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बलिंदर सिंह कुशवाहा, आजाद अंसारी, मुकेश कुशवाहा, शहाबुद्दीन, विवेक सिंह, व्यास ठाकुर, हामिद वारसी, चंचल ठाकुर, एहसानुल्लाह सिद्दीकी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

hashtag

भक्ति, नीति और धर्म का अद्भुत संगम बना श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस

विदुर चरित्र, वराह और कपिल अवतार की कथा सुनाकर भक्तों को किया भावविभोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत तिब्बत समन्वय संघ के परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में श्रद्धालु भक्ति और अध्यात्म में सराबोर दिखे। वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक प.पू. बाल योगी पचौरी जी महाराज ने पर विदुर चरित्र, वराह अवतार और कपिल अवतार की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिससे उपस्थित श्रोता भावविभोर हो उठे।
महाराज ने कहा कि विदुर चरित्र नीति, धर्म और सत्य के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि विदुर जी ने अपने जीवन में न्याय और धर्म को सर्वोपरि रखकर समाज को आदर्श नीति का मार्ग दिखाया।
इसके बाद महाराज ने भगवान के वराह अवतार की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब पृथ्वी असुर हिरण्याक्ष के अत्याचारों से पाताल लोक में चली गई, तब भगवान ने वराह रूप धारण कर उसे अपने दाँतों पर उठाया और पुनः स्थापन किया। यह प्रसंग हमें यह संदेश देता है कि भगवान सदैव धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं।
अंत में कपिल अवतार की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कपिल ने अपनी माता देवहूति को आत्मज्ञान का उपदेश देकर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों और शंखनाद से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु जयघोष करते हुए कथा रस में डूबे रहे।
इस अवसर पर कथा परीक्षित उर्मिला सिंह, रामकुमार सिंह के अतिरिक्त डॉ. के. के. सिंह, रमाशंकर सिंह, मुन्नी देवी, डॉ. श्याम कुमार सिंह, एमएलसी संतोष कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि ई. सुधांशु सिंह, अयांश बाबू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रोहिणी नदी तट पर चरथ भिक्खवे-दो यात्रा का समापन

बौद्ध संगोष्ठी और कविता पाठ में बुद्ध, नदियाँ और समाज पर चर्चा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रोहिणी नदी के तट पर चरथ भिक्खवे-दो यात्रा का समापन बौद्ध संग्रहालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी और कविता पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, साखी शोधशाला और राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर ने संयुक्त रूप से किया।
पहले सत्र में “नदी, बुद्ध और हमारा समाज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। निदेशक राकेश सिंह ने यात्रा को बुद्ध के विचारों को समाज में ले जाने का अनूठा प्रयास बताया। प्रो. सदानंद शाही ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य नदियों के साथ बुद्ध के संबंध, देश के सांस्कृतिक भूगोल को समझना और भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करना है।
डॉ. शीराज़ वजीह ने कहा कि नदी सिर्फ़ जलधारा नहीं बल्कि एक समग्र प्राकृतिक तंत्र है और इसका सामुदायिक संबंध मजबूत होना जरूरी है। प्रो. रामसुधार सिंह ने जातक कथाओं के माध्यम से रोहिणी और अन्य नदियों का विवरण साझा किया। कवि पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदी कविता को बुद्ध के संदर्भ में नए आलोक में प्रस्तुत करना चाहिए और समाज में सत्य, अहिंसा, करुणा और विश्वशांति जैसे मूल्यों को स्थापित करना अभी भी चुनौती है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पंकज चतुर्वेदी, विहाग वैभव, अनंत मिश्र, देवेन्द्र आर्य, रघुवंश मणि, जयप्रकाश नायक सहित अनेक प्रतिष्ठित कवियों ने कविता पाठ किया। अतिथियों का स्वागत संग्रहालय के उप निदेशक डॉ यशवन्त सिंह राठौर ने किया।
संगोष्ठी में यात्रियों का सम्मान भी किया गया और भविष्य में बुद्ध की धरती पर इसी प्रकार के आयोजन जारी रखने पर जोर दिया गया।

‘जानबूझकर नहीं…’, अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की ‘नो एंट्री’ पर दी सफाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने भारत दौरे के दौरान अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को एंट्री न देने के मामले पर सफाई दी है। मुत्ताकी ने कहा कि महिला पत्रकारों को बाहर रखना कोई जानबूझकर किया गया निर्णय नहीं था, बल्कि यह केवल लॉजिस्टिक कारणों की वजह से हुआ।

मुत्ताकी ने कहा,

“जहां तक प्रेस कॉन्फ्रेंस का सवाल है, यह बहुत कम समय में आयोजित की गई थी। पत्रकारों की एक छोटी सूची बनाई गई थी और हमारे सहयोगियों ने केवल कुछ चुनिंदा पत्रकारों को निमंत्रण भेजा था। इसके पीछे कोई विशेष मंशा नहीं थी।”

यह भी पढ़ें – लुधियाना जेल का असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, कैदियों तक पहुंचाता था नशा और मोबाइल — एलईडी में छिपाकर कर रहा था तस्करी

भारत में उठे सवाल, विपक्ष ने की आलोचना

इस घटना के बाद भारत में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि,

“सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा में विफल रही और एक विदेशी नेता की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखने की अनुमति दी।”

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर व्यापक आलोचना हुई और इसे महिला अधिकारों के अपमान के रूप में देखा गया।

यह भी पढ़ें – संदिग्ध मैसेज आने के बाद महिला के खाते से कटे ₹75 हजार, साइबर ठगों ने उड़ाए पैसे

लड़कियों की शिक्षा पर बोले मुत्ताकी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा को लेकर भी टिप्पणी दी। उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार ने शिक्षा पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

मुत्ताकी ने कहा,

“हमारे देश में लगभग 1 करोड़ छात्र विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं, जिनमें 28 लाख महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। धार्मिक मदरसों में भी ग्रेजुएशन स्तर तक शिक्षा दी जा रही है। हां, कुछ सीमाएं हैं, लेकिन हमने लड़कियों की शिक्षा को हराम नहीं घोषित किया है। इसे सिर्फ अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।”

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अफगानिस्तान के धार्मिक उलेमा और देवबंद संस्थानों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं, लेकिन उन्होंने शिक्षा को धार्मिक रूप से मान्य बताया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ा

अफगान विदेश मंत्री के इस बयान के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान शासन से महिलाओं की शिक्षा और कामकाज में भागीदारी बहाल करने की मांग कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने अफगान सरकार से महिलाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

लुधियाना जेल का असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, कैदियों तक पहुंचाता था नशा और मोबाइल — एलईडी में छिपाकर कर रहा था तस्करी

लुधियाना (राष्ट्र की परम्परा)। पंजाब के लुधियाना सेंट्रल जेल से एक बड़ा खुलासा हुआ है। जेल में तैनात असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह को नशीले पदार्थ और मोबाइल फोन की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह मामला जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

जानकारी के अनुसार, सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखविंदर सिंह कैदियों तक नशीला पदार्थ और आपत्तिजनक सामान पहुंचा रहा था। उसने एलईडी टीवी में नशा और दस मोबाइल फोन छिपाकर अंदर ले जाने की कोशिश की।

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह ने अचानक जेल परिसर में चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी में पुलिस को 84 ग्राम भूरे रंग का नशीला पदार्थ, 121 ग्राम काले रंग का पदार्थ और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए।

जांच में सामने आया कि यह सारा सामान जेल में बंद दो हवालाती — फिरोजदीन और दीपक — का था, जिन्होंने जेल के नियमों का उल्लंघन करते हुए यह साजिश रची थी।

थाना डिवीजन-7 पुलिस ने डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सिक्योरिटी जगजीत सिंह की शिकायत पर सुखविंदर सिंह, फिरोजदीन और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी चल रही है।

एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में और भी जेल कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

संदिग्ध मैसेज आने के बाद महिला के खाते से कटे ₹75 हजार, साइबर ठगों ने उड़ाए पैसे

गुरुग्राम (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुग्राम में साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से ₹75,000 की ठगी कर ली। खास बात यह है कि ठगों ने महिला से कोई ओटीपी या बैंक डिटेल नहीं ली, फिर भी खाते से पैसे निकल गए।

सेक्टर-70 निवासी विम्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अक्टूबर को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से ₹75,000 अचानक डेबिट हो गए। इससे कुछ दिन पहले उन्हें संदिग्ध बैंक मैसेज मिले थे, जिनमें लिखा था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके खाते से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है।

विम्मी ने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपना बैंक विवरण, ओटीपी साझा नहीं किया, और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। बावजूद इसके, उनके खाते से बड़ी रकम कट गई।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना दक्षिण (Cyber Crime Police Station South) में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम ट्रांजेक्शन ट्रेल व बैंक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

लखनऊ से अयोध्या के लिए शुरू हुई डबल डेकर बस सेवा, डीलक्स सुविधाओं से लैस — किराया सिर्फ ₹243

लखनऊ/अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की मंशा के अनुरूप लखनऊ से अयोध्या के बीच डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के शुभ अवसर पर यह सेवा नियमित रूप से चालू कर दी गई है।

पहली डबल डेकर बस के चालक और परिचालक ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर यात्रा की शुरुआत की।

बस के परिचालक अनिल यादव ने बताया कि यह बस पूरी तरह वातानुकूलित (AC) है, जिसमें गर्मी में ठंडी और सर्दी में गर्म हवा की सुविधा उपलब्ध है। बस में 64 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। लखनऊ से अयोध्या तक का किराया ₹243 तय किया गया है।

डीलक्स श्रेणी की इस बस में आरामदायक सीटें, आधुनिक सुरक्षा फीचर और ऑटोमेटिक सिस्टम लगाया गया है — यानी जब तक बस का गेट बंद नहीं होगा, तब तक बस स्टार्ट नहीं होगी।

बताया जा रहा है कि यह बस लंदन निर्मित डबल डेकर मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग ₹3 करोड़ है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नवरात्र के दौरान इसका ट्रायल सफल रहा और अब इसे नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।