Sunday, March 29, 2026
Home Blog Page 2857

कंस वध व कृष्ण विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के राजस्व ग्राम बंगरा रामबक्स राय में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक पं. रामायण तिवारी ने कंस, जरासंध वध व कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि कंस व जरासंध से पृथ्वी को मुक्त करा भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा वासियों को Oद्वारिका में सुरक्षित किया और महज 25 वर्ष की उम्र द्वारिकाधीश बन गए। रुक्मणि भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणि ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं। लेकिन रुक्मिणी का भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। उसने शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। यह जान रुक्मिणी ने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्री कृष्ण के पास भेज अपने अपहरण का अनुरोध किया। कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर ब्याह रचा लिया। कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस दौरान सहायक आचार्य दिनेश मणि तिवारी, यजमान वशिष्ठ राय, मालती राय, संतोष राय, डा. राकेश राय, मधुर श्याम शुक्ल, किरन देवी, रमावती देवी, संतोष राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, रघुनाथ राय, रौनक राय, हर्षित राय, बाबूनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

दीपावली मेले का विधायक ने किया भव्य शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) । ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत हीरालाल इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद के प्रांगण में आयोजित दीपावली मेला का शुभारम्भ मेंहदावल विधायक राकेश सिह बघेल ने जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ की उपस्थिति में फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तत्पश्चात विधायक श्री बघेल, जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ एवं अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने मेला परिसर में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उनके द्वारा निर्मित किये गये उत्पादो की प्रशंसा करते हुए दीपावली की शुभकामना देते हुए उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।  
विधायक राकेश सिंह बघेल ने हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्ररेणा से दीपावली के शुभ अवसर पर छोट-छोटे व्यवसायिओं, पथ विक्रेताओं एवं गरीब तबके के लोगों को एक स्थान पर मुफ्त में उनके दुकानों-स्टालों का संचालन करने हेतु दीपावली मेले का आयोजन किया गया है।
श्री बघेल ने कहा कि सनातन धर्म एवं परम्परा में हमारी संस्कृति के सभी पर्वो का आयोजन हम सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रेरणा देता है। साथ ही साथ हम सबकों आपसी भेदभाव भुला कर जोड़ने की भी प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गयी और 1001 दीप प्रज्जवलित किया गया तथा अन्य सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।      
03 नवम्बर 2021 तक चलने वाले इस दीपावली मेला में जनपद के स्ट्रीट वेंडर, पथ विक्रेताओं स्वयं सहायता समूहों सहित ‘एक जनपद एक उत्पाद’ तथा एमएसएमई योजना के तहत बखिरा कलस्टर उद्योग एवं होजरी उद्योग से सम्बंधित स्टॉल लगाये गये है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार सम्बंधित स्टॉल विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियत्रंण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं रोगो से बचाव हेतु सुझाव देने सम्बंधी स्टॉल लगाया गया है। दीपावली मेले में सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर आधारित पुस्तिका ‘‘विकास की लहर हर गॉव हर शहर’’ का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमिला उर्फ पप्पी कोयल एण्ड पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं का गीत के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। सूचना विभाग द्वारा दीपावली मेला में एलईडी वीडियों वैन के माध्यम से सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो, जनहित की योजनाओं आदि का दृष्य प्रचार किया जा रहा है। दीपावली मेले के आयोजक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य तथा दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह मेले के सकुशल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहें। 
  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा) मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एस.एन. श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर नवीन कुमार श्रीवास्तव, पी.डी. डी.डी.शुक्ल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, प्रधानाचार्या राम कुमार सिंह, निशा यादव, युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, पी.ओ.डूडा, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें। 

भारत तिब्बत समन्वय संघ ने किसी भी यात्रा का किया खंडन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-तिब्बत समन्वय संघ ने एक परिपत्र जारी कर कहा है कि बीटीएसएस इस वर्ष किसी भी प्रकार की कोई भी यात्रा आयोजित नहीं कर रहा है।
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आम जनमानस को सतर्क करते हुए संघ के राष्ट्रीय महामंत्री द्वय श्री अरविंद केसरी और श्री विजय मान ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की तवांग यात्रा के नाम पर धन उगाही का काम “भारत तिब्बत समन्वय संघ” के नाम पर किया जा रहा है। हम आप को आगाह करते हैं कि आप सभी लोग सतर्क व जागरूक रहें कि बीटीएसएस द्वारा इस वर्ष तवांग यात्रा नहीं कराई जा रही है। यदि कोई दावा कर रहा है या इसके नाम पर धन राशि की मांग कर रहा है तो ऐसे अपराधियों की जानकारी निकट के थाने में दें अथवा संघ को अवगत कराएं।
उन्होनें इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर +919415225838 व +919412707575 जारी किया है।

थाना बौंडी में नवांगतुक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही पत्रकारों से हुए रूबरू

महासि/बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के थाना बौंडी में नवांगतुक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही।क्षेत्र के पत्रकारों के साथ थाना प्रांगण में गुरुवार को सुबह 10 बजे बैठक आहुत की ,जिसमें थाना क्षेत्र के तमाम पत्रकार व मीडिया कर्मी मौजूद रहे। श्री सिंह पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि आप लोगों को न्यूज़ कबर करते वक्त पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने बताया हमारा मुख्य उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना व अपराधियों को कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करके उन्हें दण्डित करना है। आज के समाज में प्रशासन के प्रति प्रेम पैदा करना हम सभी का पूर्ण कर्तव्य है। ऐसे में हम सभी एक दूसरे का सहयोग कर जानता के बिस्वास को अर्जित कर सकते है साथ ही श्री सिंह ने बताया कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों को कत्तई बक्शा नही जाएगा इस मौके पर थाने के उपनिरीक्षक व सिपाही व तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

सड़क हादसे में आठ घायल एक की मौत

रामकोला।कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)रामकोला कप्तानगंज रोड एन.एच.730 के रामपुर बगहां स्थित अण्डा फार्म के समीप आज सायंकाल कार और ट्रैक्ट्र की हुई भीषण एक्सीडेंट में कार सवार नौ लोगों में एक की मौत,आठ घायल। कप्तानगंज सी.एच.सी.से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर।
देवरिया के रुद्रपुर निवासी वर्मा परिवार के लोग सिसवा बाजार में तय शादी में लड़की दिखाई कार्यक्रम जो तहसील क्षेत्र के रामकोला धर्मसमधा मंदिर में आयोजित किया गया था ।

देर शाम एक गाड़ी में सवार हो कर लौट रहे थे।रामपुर बगहा ग्राम पंचायत के निकट ट्रैक्टर से आमने सामने की टक्कर में चार पहिया सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को देते हुए एम्बुलेश को सूचना दिया।सभी घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कप्तानगंज लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सको ने सभी घायल जिसमे 26 वर्षीय सोनू,22 वर्षीय मनीष,26 वर्षीय अभिषेक,32 वर्षीय पवन,27 वर्षीय जीतू,29 वर्षीय सुंदरम की गम्भीर दशा देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया जबकि 25 वर्षीय प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया गया।इस घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में कोहराम मच गया।

जनपद आगमन पर अंकुर का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने के पश्चात प्रथम जनपद प्रथम आगमन पर कांटे बाइपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थको ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओ ने गाजे-बाजे के साथ भाजपा नेता को लेकर जिला मुख्यालय पहुचे।
दौरान भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओ ने हमारा भव्य स्वागत किया है, उसका आजीवन ऋणी रहूंगा।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे पार्टी मे शामिल किया है। उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का कार्य करुंगा।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बिना किसी भेद-भाव के हर व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। एक छोटे से कार्यकर्ता पर भी पार्टी की निगाह रहती है। आने वाले विधान सभा चुनाव 2022 मे जनपद के तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।
नवागत भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी व करनी मे कोई अन्तर नही है। भाजपा की जनकत्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। भाजपा नेता को कार्यकर्ताओ व समर्थको ने समय माता मंदिर पर ले जाकर दर्शन कराया और आर्शिवाद मांगा। भाजपा नेता के जनपद आगमन पर कांटे बाइपास,चुरेब,भुवरिया,सरैया बाइपास,गोला बाजार समेत अन्य स्थानो पर कार्यकर्ताओ ने रोक-रोक कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। भाजपा नेता के भारी काफिले के चलते कांटे से सरैया बाइपास तक जाम का झाम देखने को मिला। इस अवसर पर अनिरुद्ध चौधरी, रामचेत चौधरी, धनीराम तिवारी, दिलीप उपाध्याय, किताबुद्दीन, पूर्व प्रमुख महमूद आलम, जोगेंद्र चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र परमात्मा चौधरी जितेंद्र चौधरी शिवम शुक्ला केसी पाण्डेय धीरज पाण्डेय भोला अग्रहरी रामेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान विनय प्रकाश श्रीवास्तव बम बम जितेंद्र सिंह गुड्डू प्रधान कटाई रामसहाय चौधरी पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार चौहान घनश्याम मौर्य जनार्दन मौर्य भीम शंकर तिवारी विकास उपाध्याय अमित चौबे अवनीश पांडे विजय शुक्ला संगम पांडे यशोदा नंद यादव जयराम यादव रामानंद तिवारी अमरनाथ चौहान जितेंद्र कुमार बीडीसी अखंड प्रताप बानर जी लाल अग्रहरी समेत हजारो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

महिला से उच्चकों ने एक लाख के गहने व आभूषण उड़ाए

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
नगरा. बाजार के दुर्गा मन्दिर के समीप सिकन्दरपुर रोड पर गुरुवार की सायंकाल अपने भाई की दुकान के उद्घाटन में जा रही एक महिला से उच्चकों ने लगभग एक लाख की नगदी और गहने ले लिये। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

गड़वार थाना क्षेत्र के विसुनपुरा (चोगड़ा) निवासी शीला देवी सिकंदरपुर रोड पर अपने भाई के दुकान के उद्घाटन में जा रही थी। तभी दुर्गा मन्दिर के समीप महिला से अज्ञात व्यक्ति मिले और कहे कि तुम्हारे पति व बच्चे पर संकट है, बच्चा बचेगा नहीं। तुम अपना आभूषण उतार कर पर्स में रख लो। उनके कहने पर महिला गहने उतार कर पर्स में रख ली। इसके बाद उच्चकों ने कहा कि दूसरे दिशा में घूम जाओ और पीछे मुड़कर मत देखना। महिला जब मूडी तो उच्चके महिला का पर्स लेकर चंपत हो गए थे। पर्स में कान का आर्यन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र, दो अंगूठी सोलह सौ रुपए नगद के अलावा एटीएम कार्ड व अन्य कागजात मौजूद था।महिला ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है ।पुलिस उच्चकों को ढूढने के बजाय महिला को ही काफी देर तक उलझाए रखी ।समाचार भेजे जाने तक पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज की है ।


        

नवागंतुक थाना प्रभारी ने किया क्षेत्र के सम्मानित व पत्रकारों के साथ बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सीमावर्ती रुपईडीहा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से नवागंतुक कोतवाल प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय समाजसेवी, व्यापारियों, पत्रकारों की एक बैठक कर क्षेत्र से संबंधित भगोलिक स्थितियों की जानकारी लेते हुए सुझाव मांगे। सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर सनत कुमार शर्मा ने बॉर्डर एरिया होने के नाते जाम की समस्याओं से निजात पाने के उपाय बताएं। इसी क्रम में कोतवाल श्री तिवारी के द्वारा त्रिपाठी के द्वारा विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसके मद्धेशिया, रूद्र प्रताप मिश्रा,भुवन भास्कर वर्मा, रविंद्र शर्मा ,नीरज बरनवाल ,शेर सिंह कसौधन सहित कई पत्रकार एवं व्यापारी मौजूद रहे।

महिला का कंकाल मिलने से दहसत

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्शा स्थित किसान पीजी कॉलेज हॉस्‍टल के पास एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल के पास बिखरी पड़ी टूटी चूड़ियां व चप्पल मिलने से मामला संदिग्ध बन गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उधर इस संबंध में एसएचओ पकड़ी विनोद कुमार का कहना है कि फिलहाल कुछ भी टिप्पणी सम्भव नहीं है। कंकाल के जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्सा स्थित किसान पीजी कालेज के छात्रावास के उत्तरी पूर्वी चहारदीवारी के पास गुरुवार की सुबह एक कंकाल नजर आई। उक्त कंकाल का पैर दुपट्टे से बंधा हुआ था जिससे उसके महिला का होने की पुष्टि हुई। कंकाल के पास ही टूटी हुई चूड़ियां और चप्पल मिलने की बात फैलते ही मौके पर काफी लोग जुट गए।
बताया जा रहा है कि महाविद्यालय की चहारदीवारी से पकड़ी ड्रेन मात्र 15 मीटर ही दूर है। पिछले दिनों अतिवृष्टि के चलते ड्रेन का पानी महाविद्यालय व आसपास के क्षेत्र में फैल गया था। जिससे लोगों का उधर आवागमन ठप हो गया था। पानी कम होते ही लोग उस तरफ घूमने गए हुए थे कि इसी दौरान किसी की नजर उक्त कंकाल पर पड़ी जिसका कंकाल पैर दुप्पटे से बंधा हुआ था। यह देख उक्त ग्रामीण ने जब शोर मचाया तो वहां भीड़ इकठ्ठी हो गई। लोगों में चर्चा यह है कि उक्त महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। एक तरफ जहां प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कंकाल के पास टूटी हुई चूड़ियों के मिलने की चर्चा थी वहीं पुलिस इस बात से इंकार कर रही है।
उधर सूचना पर घटना स्थल पहुंचे सीओ सिकन्दरपुर राजेश तिवारी भी अपने स्तर से जांच में जुट गए थे। अब इस मामले की सच्चाई जानने के लिए लोगों की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

शाहपुर पुलिस ने मनमाड महाराष्ट्र से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीमों को 10,000 का दिया नगद इनाम

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)जेल रोड चौकी के पास मोबाइल लूट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा लुटेरे को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विपुल कुरैशी उर्फ साहिल पुत्र शाहिद निवासी गीता वाटिका जेल रोड थाना शाहपुर छोटू उर्फ फिरोज पुत्र सलीम निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट हाल पता ग्राम बड़गो थाना खोराबार को महाराष्ट्र रेलवे स्टेशन मनमाड से किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सर्विस लांस की मदद से थानाध्यक्ष शाहपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी हेतु पीछा करते हुए लखनऊ पहुंचे सर्विलांस से पता करने का प्रयास किया गया टी अभियुक्त का लोकेशन 24 व 25 अक्टूबर को रात्रि 12:00 बजे कानपुर उरई के बीच लालपुर रेलवे स्टेशन पर आया पुनः थाना अध्यक्ष शाहपुर की टीम ने प्राइवेट वाहन से लालपुर स्टेशन पहुंचे जहां स्टेशन मास्टर से उस समय गुजरने वाली ट्रेन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया स्टेशन मास्टर ने बताया कि 12:05 बजे लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 02533 पुष्पक सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई की तरफ गई है थाना अध्यक्ष शाहपुर उसी ट्रेन में मुंबई जा रहे हैं लोकेशन पुष्पक ट्रेन का लोकेशन एक ही स्थान पर आने पर उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराते हुए जीआरपी की मदद से भुसावल रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र रेलवे स्टेशन मनमाड औरंगाबाद से थाना अध्यक्ष शाहपुर ने उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट के यहाँ प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड लेकर वापस गोरखपुर आया अभियुक्त गणों को बाद में माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर छीना हुआ मोबाइल बरामद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खजनी/ अपर पुलिस अधीक्षक इंदु प्रभा सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वालों में थाना अध्यक्ष शाहपुर दुर्गेश कुमार सिंह सर्विस लांस प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र राय टीम उप निरीक्षक विकास कुमार सिंह चौकी प्रभारी जेल रोड कांस्टेबल अजय कुमार यादव कांस्टेबल आजाद अली। साथ में ही छताई पुल के पास लूट लूटे गए त्रिनेत्र ऐप की मदद से 188500 के साथ श्याम सिंह यादव पुत्र रमाशंकर यादव जितेंद्र यादव पुत्र देवमन यादव को गिरफ्तार किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों गिरफ्तार करने वाली टीमों को 10-10हजार नगद इनाम देने की घोषणा किया।

कच्ची शराब विक्रेता धराए, भेजा गया जेल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र के ग्राम मौना गढ़वा में गुरुवार को सुचना के आधार पर बरहज पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरारी चौहान पुत्र बनारसी चौहान 10 लीटर कच्ची शराब गैलन में ले जा रहा था , जिसे बरहज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । वहीं परसिया चौबे निवासनी कमलावती देवी पत्नी रविंद्र यादव 5 लीटर कच्ची शराब के साथ परसिया में शराब बेचते हुए पकड़ी गई । कांस्टेबल पंकज और अजय पासवान द्वारा गिरफ्तार कर बरहज थाना लाया गया , जहां आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया गया ।

पैसे के अभाव में 7 दिन से डिस्चार्ज हुये मरीज को नहीं छोड़ रहे प्राइवेट अस्पताल कर्मी

गरीब महिला की पुकार-

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ापाकड़ निवासी सुनीता प्रसाद विगत दिनों अपने पति का इलाज करवाने गोरखपुर में प्राइवेट अस्पताल गई जहां 10 दिनों तक अस्पताल द्वारा इलाज किया गया लगभग 70 हजार रुपए अस्पताल को अब तक सुनीता प्रसाद दे चुकी हैं। फिर भी अस्पताल कर्मियों ने 50 हजार का डिमांड किया है । वही सुनीता प्रसाद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया हैं।  वीडियो में सुनीता प्रसाद का कहना है। कि मेरे पति 7 दिन से प्राइवेट गोरखपुर द्वारा डिस्चार्ज कर दिए गया है । लेकिन पैसा ना देने की वजह से अस्पताल कर्मियों द्वारा जबरन अस्पताल में बैठा गया है।  हम अपना सारा खेत, जेवर बंधक रखकर अपने पति के इलाज के लिए न्यू लाइफ केयर अस्पताल को 70 हजार रुपये अभी तक दे चुकी हूँ  फिर भी अस्पताल कर्मियों द्वारा 50 हजार की डिमांड कीया जा रहा है। पैसे ना होने की वजह से जबरन हमें और हमारे पति को अस्पताल में बैठा गया है।

फरार अभियुक्त के दरवाजे पर 82,83 का नोटिस चस्पा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सीजेएम कोर्ट देवारिय के आदेश पर अभियुक्त व्यक्ती की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा के क्रम में बरहज पुलिस ने कस्बा के जयनगर निवासी कृष्ण मणि विश्वकर्मा पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा के दरवाजे पर वारंट नोटिस चस्पा किया । आरोपी के ऊपर मुकदमा नंबर – 1472/2019 आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468,471 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज है । सीजेएम कोर्ट ने मामले को लेकर आरोपी को 29 अक्टूबर को कोर्ट में हाजिर होने को आदेशित किया है ।

जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन का किया वरासत, हल्का लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सादुल्लाह नगर ।बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर
जमीन वरासत करने के मामले में तत्कालीन हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व तत्कालीन प्रधान पति के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

थाना सादुल्लाह नगर के ग्राम नेवादा निवासी जलील अहमद ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलरामपुर को दीए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि वह रोजी रोटी के लिए कानपुर में रहकर नौकरी करता है ग्राम नेवादा में उसकी जमीन को कूटरचना कर तत्कालीन प्रधान पति तौकीर अहमद, हल्का लेखपाल बाँकेलाल वर्तमान तैनाती तहसील तुलसीपुर व राजस्व निरीक्षक (सेवानिवृत्त) भूप विक्रम सिंह निवासी ग्राम पुरैना, विशेश्वर गंज बहराईच ने शौकत अली, अहमद अली, मोहम्मद अली, अब्दुर्रहमान, फुजैल, सलमान, शोएब आदि के नाम उसके जीवित रहते ही मृत दिखा कर वरासत कर दिया ।
प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर राजकुमार सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के विरूद्ध कूट रचना जालसाज़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

राज्यमंत्री पल्टूराम ने फीता काटकर दीपावली मेले का किया शुआरम्भ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जनपद के नगर पालिका बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित दीपावली मेले का राज्यमंत्री होमगार्ड, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा विभाग श्री पल्टूराम जी द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा विभिन्न विभागों स्वास्थ विभाग, महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, डूडा विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, सूचना विभाग, राजस्व विभाग, मतदाता जागरूकता आदि द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगाया गये स्टॉल का अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज कि छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना,शिव तांडव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को सामानों की बिक्री हेतु सरकार द्वारा उनको दीपावली मेले के माध्यम से प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है, आम जनमानस को सामान खरीदने के लिए सुविधा होगी, सभी सामग्री एक ही जगह उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि दीपावली मेले के माध्यम से योगी सरकार ने भारत की संस्कृति एवं परंपरा से आम जनमानस को जोड़ने का कार्य किया है। मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक के आम जनमानस से दीपावली मेले में आकर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, यहां पर पेंशन योजनाओं के पात्रों के आवेदन फार्म भरवाने की सुविधा सहित अन्य योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं, जिसका की आम जनमानस लाभ उठाएं।

दीपावली मेले में शाम 4:00 से 7:00 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक के आम जनमानस पूरे परिवार सहित प्रतिभाग कर लुफ्त उठा सकते हैं।

इस अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपजिलाधिकारी बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर राकेश कुमार जयसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, डीपी सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका बलरामपुर शाबान अली व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।