Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 2835

रोग रहित आलू बीज राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया में उपलब्ध

कल 29 अक्टूबर से नकद मूल्य पर होगा वितरण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी रामायण सिंह ने बताया कि शासन द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त उच्च कोटि के आधारित प्रथम प्रजाति कुफरी सिंदूरी एवं आधारित प्रथम प्रजाति कुफरी चिप्सोना का आवंटन 100 कुंतल जनपद कुशीनगर के कृषकों के लिए नकद मूल्य पर वितरण करने हेतु किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आधारित प्रथम आलू बीज का विक्रय मूल्य 2080 प्रति कुंतल निदेशालय उद्यान द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषक अपनी मांग के अनुसार नकद धनराशि जमा कर आलू बीज राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया कुशीनगर से 29 अक्टूबर 2021 से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। आलू बीज का वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किया जाएगा।

देश के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल साइट पर वीडियो वारल करने वाले अभियुक्त नसीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मछलीशहर/जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
देश के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल साइट पर वीडियो वारल करने वाले अभियुक्त को थाना मछलीशहर, जौनपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है । 27 अक्टूबर2021 को नसीम पुत्र रजई निवासी ग्राम सादीगंज उत्तरी कस्बा मछलीशहर थाना मछलीशहर जौनपुर द्वारा देश के सम्बन्ध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियों सोशल साइट पर वायरल किया गया, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मछलीशहर में मुकदमा अपराध संख्या 261/2021 धारा 153b,295ए भादवि पंजीकृत किया गया । थाना मछलीशर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त नसीम पुत्र रजई निवासी ग्राम सादीगंज उत्तरी कस्बा मछलीशहर थाना मछलीशहर जौनपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कार्यवाही की।
तो वही दूसरी वीडियो भी वायरल हुई जिसमें अभियुक्त पूरे भारत वाशियों,हिंदुस्तान वाशियों से अपने द्वारा किये गए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग की वजह से सर्मिन्दा भी है उसने हाथ जोड़ लोगों से माफ़ करने की अपील भी की उसने बताया कि वह शराब के नशे में यह अपसब्द बोला,एक वीडियो में देखा गया कि उसकी माँ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे को शराब पिलाने के बाद उसे उसका कर देश के बारे में टीका टिप्पणी करने को कहा जिसकी वजह से उसने ऐसा कहा मेरा बेटा पहले ऐसा न था।

रुक्मिणी का हरण कर श्रीकृष्ण ने रचाया विवाह

-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सातवां दिन

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ गांव के सपहीं बरवा टोला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार की रात कृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु झूम उठे। कथावाचक पं. विनय शास्त्री ने कहा कि रुक्मणि भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणि ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं। लेकिन रुक्मिणी का भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। उसने शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। यह जान रुक्मिणी ने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्री कृष्ण के पास भेज अपने अपहरण का अनुरोध किया। कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर द्वारका ले जाकर उनके साथ विधिवत ब्याह रचाया। प्रद्युम्न उन्हीं के गर्भ से उत्पन्न हुए थे, जो कामदेव के अवतार थे।
विवाह प्रसंग का झांकी सहित वर्णन सुन श्रद्धालु नृत्य कर उठे। इस दौरान प्रीति, खुशी, सूरज, मंटू पंकज त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, राजकुमार, गिरीश नारायण मिश्र, नंद पाठक, यजमान कमलावती देवी, सुकदेव गुप्ता, सिहांसन गुप्ता, राजेश विश्कर्मा, आशीष पांडेय, रविंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, छठ्ठू गुप्ता, धर्मेन्द्र राव कृषिविभाग, संदीप सिंह, राधेश्याम गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, सुनरपति , ज्योता, निशा, कलावती, मूर्ति, मुन्नी, नंदकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अलौकिक एवं आकर्षक है भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व

-नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का छठवां दिन

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास के लिये अलौकिक व आकर्षक है। उन्होंने मानव मात्र के कल्याण के लिये अपने जन्म से लेकर निर्वाण पर्यन्त अपनी सरस एवं मोहक लीलाओं तथा परम पावन उपदेशों द्वारा अमूल्य शिक्षण दिया था। यह बातें दुदही ब्लाक के ग्राम पंचायत दुदही के बंगरा रामबक्स राय गांव में आयोजित नौ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठवें दिन बुधवार की रात श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला सुनाते कथावाचक पं.रामायण तिवारी ने कही। कथावाचक ने पूतना वध की कथा सुनाते हुए कहा कि कंस ढूंढ-ढूंढ कर तीन माह तक के नवजात शिशुओं का वध करवाने लगा। उसने पूतना नाम की एक क्रूर राक्षसी को ब्रज में भेजा। कंस के भेजने पर पूतना सुंदर युवती का रूप धारण करके नंद के घर में घुसी और विष लगे अपने स्तनों से कृष्ण को दूध पिलाने लगी।पूतना के स्तनों में हलाहल विष लगा हुआ था। अन्तर्यामी श्रीकृष्ण सब जान गये और वे क्रोध करके अपने दोनों हाथों से उसका कुच थाम कर उसके प्राण सहित दुग्धपान करने लगे। उनके दुग्धपान से पूतना के मर्म स्थलों में अति पीड़ा होने लगी और उसके प्राण निकल गए। उन्होने कहा कि नियम पूर्वक यह कथा सुनने से प्राणी को मोक्ष प्राप्त होता है और आत्मा जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाती है। इस दौरान सहायक आचार्य दिनेश मणि तिवारी, यजमान वशिष्ठ राय, मालती राय, संतोष राय, डा. राकेश राय, मधुर श्याम शुक्ल, किरन देवी, रमावती देवी,
संतोष राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, रघुनाथ राय, रौनक राय, हर्षित राय, बाबूनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

आमजन की शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाहियो के दृष्टिगत अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021- 22 में धान क्रय किए जाने के संबंध में आमजन द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण व अन्य कार्यवाहियो के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्ष में अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु जिला बचत अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी प्रत्येक दिवस प्राप्त शिकायतों को पंजिका में दर्ज करेंगे तथा स्वयं पर्यवेक्षण कर उक्त शिकायतों को जिलाधिकारी महोदय, अधोहस्ताक्षरी, खाद्य एवं विपणन अधिकारी कुशीनगर एवं संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उसका निस्तारण उसी दिन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धान क्रय के संबंध में कोई शिकायत या अन्य जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में संचालित टेलीफोन नंबर
05564 -240590, 9454416282 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में कर्मचारी गण/ डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती के संदर्भ में ने उन्होनें बताया कि राकेश कुमार राव (9721627722), जावेद अंसारी (8922933002), पीयूष कुमार(6389248991), एवं मुकेश यादव(8052274140) की तैनाती की गयी है। उपरोक्त कर्मचारी गण को यह निर्देश दिया गया है कि धान क्रय के संबंध में प्राप्त शिकायतों को नियमानुसार पंजिका में दर्ज कर कंप्यूटर में फीड करेंगे तथा उसकी सूचना नामित नोडल अधिकारी को तत्काल देंगें।

घास काटने गई महिला पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत

-खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव में हुई घटना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुर सुकरौली में घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गई। ईलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया जाता तबतक उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने तैयारी में है।खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुर सुकरौली में लगातार एक सप्ताह से तेंदुआ के बेखौफ विचरण से ग्रामीण दहशत में थे। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा था। इसी बीच बुधवार की शाम गांव की कोइली देवी पत्नी सागर निषाद (उम्र 60 वर्ष) प्राइमरी पाठशाला के पीछे एक गन्ने के खेत में घास काटने गई थी कि खेत में पहले से डेरा जमाए तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तेंदुए की दहाड़ और महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो तेंदुआ गन्ने की खेत में अंदर चला गया। लोगों के शोर शराबे को सुनकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर खड्डा थाने के इंस्पेक्टर धनवीर सिंह, एसआई पीके सिंह, का.रणधीर राव, दीपक कुमार व वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। उक्त महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। तेंदुआ के हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बीके यादव का कहना है कि तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हुई है। टीमें लगाई गई हैं, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

योगी सरकार में हर वर्ग खुशहाल-चमन यादव

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मंगलवार को किसान मोर्चा ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम ग्राम पंचायत गुरवलिया/मठिया में आयोजित कर जहां वर्तमान सरकार की उपलब्धि व पिछले सरकारों की नाकामी जैसे विषयों को लेकर जनता का ध्यान आकृष्ट कराया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक चमन यादव ने कहा की पूर्ववर्ती सरकारों नें देश को लुटने का काम किया है, आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेंतृत्व में गांव की गरीब,नौजवान ,किसान के हित में विभिन्न प्रकार की योजना जैसे ट्रैक्टर योजना, किसान क्रेडिट निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान सूर्योदय योजना के तहत किसानों के हित का कार्य कर रही है। लेकिन पिछली सरकार में 70 साल सत्तासीन रहने के वाबजूद भी गांव की गरीब जनता किसान,बर नौजवान के बारे में नहीं सोचा, सरकार में माफिया खुलेआम घूमते थे आज योगी के सरकार में सलाखों के पीछे हैं।
कार्यक्रम का श्री गणेशाय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व प0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा तथा संचालन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री नूतन मिश्रा आयोजक त्रिलोक मिश्रा , सुरेश कुशवाहा, हरेंद्र तिवारी,सतीश राय, अनिल चौरासिया, सुरेंद्र मिश्रा,अजीत मिश्रा,ओम प्रकाश खरवार, वीर बहादुर गोंड, पिंटू चौरासिया, वीरेंद्र ठाकुर,मिथलेश तिवारी,सुनील चौरासिया, धनंजय मिश्रा, संदीप गुप्ता,मुन्नीलाल शर्मा, के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

किचन में लगी आग, दो बेटों संग झुलसी माँ ,हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बघुड़ी गांव में खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। गंभीरावस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।
बघुड़ी गांव निवासी श्रवण कुमार राजभर की पत्नी अखिलेश देवी (48) बुधवार की सुबह रसोई गैस पर खाना बना रही थीं, तभी गैस में रिसाव होने लगा। अखिलेश देवी कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आग की लपटें पाइप तथा सिलिन्डर से उठने लगी। आग बुझाने का प्रयास करते हुए अखिलेश देवी ने शोर मचाया। शोर सुनकर उनके दोनों पुत्र दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, तब तक पड़ोसी भी जुट गये। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन अखिलेश देवी, नितिन कुमार एवं राहुल कुमार झुलस गए। पड़ोसियों ने तीनों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया,
जहां डाक्टर ही नहीं थे। इससे से ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो कर हंगामा करने लगी। फिर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई स्वीप कोर कमेटी की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)”जागो रे जागो मतदाता’’ जनपद के सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल किये जाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वीप कोर कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने निर्देश दिया कि 01 नवम्बर 2021 से संचालित होने वाले पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि सभी अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु आयोग द्वारा जारी समयसारिणी की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि सूची का प्रकाशन 01 नवम्बर 2021 को किया जायेगा। पुनरीक्षण अभियान अन्तर्गत 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित दावे और आपत्तियॉ प्राप्त की जायेंगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 07, 13, 21 व 28 नवम्बर 2021 विशेष अभियान तिथियॉ होंगी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसम्बर 2021 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर 05 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक व स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/राहत जनता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीनबन्धु प्रसाद शुक्ला को निर्देश दिया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामित नोडल अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अभिनव प्रयोग कर अर्ह नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कोर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्देशित किया पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अर्ह महिलाओं को नाम सूची में दर्ज कराने पर फोकस करें ताकि आयोग के निर्देशानुसार जेण्डर रेशियो भी मेनटेन हो सके।
इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा के राम आसरे वर्मा, महसी के एस.एन. त्रिपाठी, बन्दाबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभाराम वर्मा, डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दीनबंधु प्रसाद शुक्ल, वि.स.नि. क्षेत्र पयागपुर के स्वीप नोडल अधिकारी गिरजा शंकर पाण्डेय, बलहा के मुक्तेश्वर पोद्दार, महसी के बच्छराज, कैसरगंज के तेज नारायण, सदर बहराइच के मनोज कुमार पाण्डेय, मटेरा के घनश्याम बाजपेई व अन्य अधिकारी, भाजपा से रणविजय सिंह व निशंक त्रिपाठी, सपा से ज़फरउल्लाह खॉ ‘‘बन्टी’’ सहित अन्य सम्बन्धित लोग व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिक्षिका ने स्कूली बच्चों के नाम कर दी पहली सैलरी, एडी बेसिक ने बढ़ाया हौसला

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)विद्यार्थियों के लिए कुछ बेहतर करने तथा पढ़ाई के परिवेश में वृद्धि के लिए हर संभावनाओं पर काम कर रही नवनियुक्त शिक्षिका अंजली तोमर ने बुधवार को एक और नया काम किया, जिसकी सराहना एडी बेसिक ने की। अपने प्रथम वेतन से अंजली ने अपने विद्यालय के बच्चों को ट्रैक शूट दी, जिसे पाकर बच्चे चहक उठे। अंजली शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में तैनात है।
गाजियाबाद की रहने वाली अंजली तोमर 69 हजार बैच में नियुक्त शिक्षिका हैं। नियुक्ति के बाद से अंजली विद्यालय में शैक्षणिक तस्वीर संवारने में जुटी है। पहले वेतन से विद्यालय के बच्चों के लिए अंजली ने ट्रैक शूट उपलब्ध कराया, जिसे बुधवार को विद्यालय पर आयोजित समारोह में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ अमरनाथ राय ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों में वितरित किया।एडी बेसिक ने कहा कि मैं अंजली को धन्यवाद नहीं, बल्कि आभार व्यक्त करूंगा। मैं शिक्षकों से हमेशा कहता हूं कि बच्चों के प्रति समर्पण दिखाइये। बच्चों को शिक्षा देना एक शिक्षक का नैतिक के साथ साथ राष्ट्रीय दायित्व भी है। कहा कि कोई कार्य आसान नहीं होता, उसे आसान बनाने के लिए मन मस्तिष्क से जुड़ना पड़ता हैं। डिटरमिनेशन, डिवोशन और डेडीकेशन ही किसी भी कार्य की सफलता का मूल मंत्र है। शिक्षकों को इसी अनुरूप शिक्षण कार्य करना चाहिए।अंजली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए एडी बेसिक ने आह्वान किया कि मंडल के किसी भी शिक्षक को आवश्यकता हो तो मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा। आजमगढ़ डायट के प्रवक्ता विनय शंकर आनंद ने कहा कि शिक्षक एक प्रयास से समाज में बड़े बदलाव हो सकते हैं। अंजली तोमर का एक प्रयास इन बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। हनुमानगंज के खंड शिक्षाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने एडी बेसिक अमरनाथ राय का स्वागत किया। शिक्षिका अंजली तोमर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अध्यापक बच्चों को अपना शत-प्रतिशत देने के लिए प्रयास करें तो भारत विश्व गुरू बन सकता है। अध्यक्षता हनुमानगंज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय सिंह व संचालन प्रधानाध्यापक प्रदीप यादव ने किया।
स्थानीय बोली का होना चाहिए प्रयोग
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ अमरनाथ राय ने कहा कि 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण है। मिशन प्रेरणा के तहत हर बच्चे को शिक्षित करना, शिक्षकों का दायित्व है। बच्चों को परिवेशीय शिक्षा देनी चाहिए। स्थानीय बोली का प्रयोग भी होना चाहिए। जिस दिन आप अपनी बोली, भाषा और संस्कृति को अंग बना लेंगे, उस दिन दुनिया में सबसे आगे होंगे। शिक्षक जब-जब समाज का नेतृत्व किया है, सकारात्मक परिवर्तन आया है।
इनकी रही मौजूदगी
समारोह में दिलीप सिंह, धीरेंद्र राय, परमात्मा यादव, मनोज शर्मा, रवि यादव, पंकज राय, श्यामनारायण तिवारी, अजय उपाध्याय, रामाश्रय यादव, विनय राय, मनोज श्रीवास्तव, कुमकुम सिंह, प्रिया त्रिपाठी, रीना चौहान, अवधेश कुमार आदि थे।

शक्ति स्वरूप स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्वंय सहायता समूह द्वारा ग्राम सभा जेठवार विकास खण्ड पंदह, सिकन्दर पुर में आयोजित होने वाले सेमिनार में शामिल हो कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जानकारी देकर उनका उत्साह वर्धन किया
साथ ही साथ उक्त अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया समूह की अध्यक्ष से महिलाओं ने माग किया
इस समूह में बहुत सारी नारी शास्क्ति कारण पे बात किया गया उनकी आर्थिक मानसिक शारीरिक विकास पर भी बल दिया गया जिसके बारे में समूह की संचालिका सुगन्धा शुक्ल ने भरोसा दिया की आने वाले समय मे यह बात आप लोगों की प्राथमिकता पर किया जाएगी इस अवसर पर बबिता , चंद्रशिला, सुगंधा जन सेवा के अध्यक्ष सुगन्धा शुक्ल ने आये हुय सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

तीन बच्चों के सर से उठ गया माँ का साया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही ग्राम सभा के परसिया टोला निवासी एक शराबी पति ने नशे की हालत में अपनी 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को डंडे से पीट- पीट कर बेरहमी से जान ले ली। बच्चो के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा सुनीता मरी पड़ी हुई थी। इसकी सूचना किसी ने चौकीदार को दी।फिर चौकीदार ने घटना की सूचना खोटही पुलिस को दी।घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी खड्डा और रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोटही टोला- परसिया निवासी मोती खट्टीक पुत्र स्व अयोध्या सात वर्ष पूर्व सुनीता से प्रेम विवाह कर अपने घर लाया और दोनों राजी-खुशी से रहने लगे। कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा मोती मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविका चलाता रहा। बाद में उसको शराब की लत लग गयी,फिर वह मजदूरी का पैसा शराब पीने में बर्बाद करने लगा।जिसको लेकर पत्नी सुनीता से आये दिन विवाद होने लगा।इधर तीन- चार दिनों से पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर लगातार झगड़ा हो रहा था। शनिवार की सुबह मोती खट्टीक गांव में अवैध रूप से बेचा जाने वाला शराब पीकर घर आया और पत्नी सुनीता को मारने लगा फिर नशे में पति को देख पत्नी सुनीता अपने तीनो मासूमो को लेकर गांव में भाग गयी। दिन में दस बजे के बाद बच्चों के साथ घर आयी ,उस वक्त मोती घर में बैठा हुआ था फिर दोनों में कहा सुनी होने लगी तथा मोती फिर पत्नी को मारने लगा। माँ को मार खाते देख बच्चे चिल्लाने लगे फिर भी मोती मारना नहीं छोड़ा और डंडे से पीट -पीट कर सुनीता की जान ले ली। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो पड़ोसियों ने देखा कि सुनीता मरी पड़ी है। सुनीता अपने पीछे गरिमा उम्र 4 वर्ष, छंगूरी उम्र 3 वर्ष, प्रियांशु उम्र 6 माह को रोते बिलखते छोड़ पति की पिटाई से इस दुनिया को छोड़ चली।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी गांव के चौकीदार बाल किशुन मौर्या को दी गई। चौकीदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर खड्डा क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह , खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस आइ रामचन्दर सिंह यादव अन्य पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीमेण्ट बेचने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, 354 बोरी नकली सीमेण्ट बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

 बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)अधीक्षक बहराइच द्वारा नकली सीमेन्ट बिक्री के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम द्वार थाना क्षेत्र अन्तर्गत रायबोझा चौराहे पर ख्वाजा गरीब नवाज ट्रेडिंग कम्पनी की दुकान से 354 बोरी नकली सीमेन्ट बरामद कर शादाब पुत्र इश्तियाक अली नि0 रायबोझा थाना मोतीपुर बहराइच को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 520/2021 धारा 63/65 कापीराइट एक्ट व 419/420/467/468 भादवि पंजीकृत कर जिला कारागार बहराइच भेजा गया।

किसान बिलखते रहे और पीएम करते रहे सभा

वाराणसी/मिर्जामुराद( राष्ट्र की परम्परा) मेहदीगंज गांव के सैकड़ों किसानों ने 25 अक्टूबर को पीएम के सभा के पहले अपने खेतो मे धान की फसल बोई थी। कर्ज उठाकर फसल को खाद पानी लगाया, तो फसल की हरियाली देखकर मारे खुशी किसानों के दिल कुलाचे भरने लगा था। किसानों ने सोचा था इस बार अनाज बेचकर सिर से कर्ज का बोझा उतार फेकूंगा, लेकिन प्रधानमंत्री की बीते सोमवार की सभा ने सब चौपट कर दिया। प्रशासन ने लहलहाती कच्ची धान की फसल पर हैलीपैड और सभा स्थल बना दिया और फसल के मनमाने दर पर कुछ रुपए का चेक पकड़ा दिए। यह कहते हुए किसानो की आंखो से आंसू बहने लगे है। एक ओर जहां मौसम की बेरुखी और खाद बीज की महंगाई ने अन्नदाताओं के सामने लागत भी नहीं निकलने का संकट खड़ा कर दिया, वही दूसरी ओर रही सही कसर प्रधानमंत्री की सभा ने पूरी कर दी। कहानी मिर्जामुराद क्षेत्र के सभा स्थल मेहदीगंज गांव के ही पीड़ित ऐसे किसानो से जुड़ी हुई है, जो वास्तव में किसान है। देश के अन्नदाता है। यहाँ के किसानो की फसल और उपजाऊ खेत प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की भेंट चढ़ गई। चूंकि फसल बड़ी हो गई थी तो किसानों के खेत मे पीएम के सभा स्थल के साथ हैलीपैड भी बना दिया गया। मीडिया मे चल रही ख़बरों और किसानों की माने तो प्रशासनिक अफसरों ने प्रति बीघा फसल के तीस हजार रुपए देने की पेशकश की गयी थी कच्ची फसल काटने के बाद पटवारी ने केवल 19 हजार 4 सौ रुपए के हिसाब से चेक दिए और कहा प्रति बीघा दस कुंटल ही उपज और एमएसपी दर से ही मुआवज़ा दिया जाएगा। किसानो का कहना है कि पहले तो पटवारी ने झूठ बोलकर उससे बिना लिखित सहमति लिए फिर प्रति बीघा 16 कुंटल उपज और तीस हज़ार के जगह दस कुंटल का ही केवल 19400 रूपये ही चेक दिया। किसानो का कहना है कि सभा स्थल और तीन हैलीपैड बनाने में मजदूरों ने न केवल उनकी उपजाऊ ज़मीन बरबाद कर दिया, बल्कि अब रबी की बुवाई पिछड़ जाएगा साथ ही उपजाऊ जमीन भी चौपट हो जा रहा है। किसानो का कहना है कि इस संबंध में डीएम साहब के सामने भी दुखड़ा रोया गया था, लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। समतल ज़मीन पर भी बन सकता था हैलीपैड और वर्चुअली कार्यक्रम हो सकता था, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पास ही राजातालाब सब्ज़ी मंडी के पीछे और जगतपुर में कई बीघा मे फैला ग्राउंड खाली पड़ा है। प्रशासन इसी ग्राउंड में हैलीपैड और सभा स्थल बना सकता था। इससे न केवल किसानो की फसल भी बर्बाद होने से बच जाती, बल्कि ग्राउंड का भी सही से इस्तेमाल हो जाता। लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया किसानो के लहलहाती कच्ची फसलों के खेत को हैलीपैड और सभा के लिए चुना।

ताइक्वांडो में कौस्तुभ ने जीता स्वर्ण।

राजापाकड़। कुशीनगर

(राष्ट्र की परम्परा)

।जनपद में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में थानाक्षेत्र के ग्राम जोकवा खुर्द के होनहार किशोर कौस्तुभ पाण्डेय ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर सेस्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
रविवार को ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के तत्वाधान में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में सम्पन्न तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग में 12 वर्ष की आयु वर्ग में कौस्तुभ पाण्डेय ने अपने प्रतिद्वंदी को आसानी से पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया। बारह वर्षीय कौस्तुभ ने जिला स्तरीय गोल्ड मेडल जीतकर राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कौस्तुभ की सफलता पर पिता संजय पाण्डेय सहित माता नीलम पाण्डेय, कोच दीपक मद्देशिया, दादा-दादी सूर्यनाथ पाण्डेय व शकुन्तला देवी सहित पत्रकार सुरेन्द्र नाथ तिवारी,अमरनाथ पाण्डेय, सुरेन्द्र राय, नीरज तिवारी, नित्यानन्द पाण्डेय,राजकुमार गिरी,ऋषिकान्त मिश्र आदि ने शुभकामना देते हुए अगले माह 12-14 नवम्बर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विजयश्री प्राप्त करने की कामना की।