बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के मुख्य चौक से सटे एक मकान पर एक भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कराया जा रहा था । पीड़ित परिवार थाने से लेकर के उच्चाधिकारियों के यहां न्याय के लिए गुहार लगाई जनपद के उच्च अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दस्तूरी लेकर जबरन कब्जा कराया जा रहा था । पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा था देर शाम पीड़ित पक्ष ने कमिश्नर के आवास पहुंचकर के फरियाद लगाई। कमिश्नर ने पूरे मामले को शालीनता से सुनी पीड़ित परिवार के साथ अन्याय होते सुन कमिश्नर ने जिले के अफसरों की क्लास लगाई वही थानेदार को फोन कर फटकार लगाई और कहा अवैध कब्जा हुआ तो तुम्हारी खैर नहीं निर्माण के बाबत थानेदार ने कुछ सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम भी ली जिन के दबाव में अपने को असमर्थ बताया। इस पर भड़के कमिश्नर ने कहां की किसी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। बताते चलें कि यह मामला विगत तीन दिनों से तहसील और थाने में चल रहा था इस मामले में उप जिलाधिकारी बरहज ने राजस्व निरीक्षक और एसएचओ को आदेश दिया था मामले के समाधान कराने के लिए लेकिन थानाध्यक्ष ने दूसरे पक्ष के मिलकर उसके अवैध निर्माण में सहयोग कर रहे थे जिसको लेकर पीड़ित पक्ष नारी के लिए गुहार लगा रहा था पीड़ित पक्ष को न थाने से न्याय मिली ना उपजिलाधिकारी के यहां से न्याय मिली है और ना ही राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन तक नहीं किया वहीं राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल ने अपने उच्च अधिकारी उप जिलाधिकारी बरहज के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया। अब यह वक्त बताएगा कि जनपद के उच्चाधिकारी और थानेदार कमिश्नर के आदेश का अनुपालन कराते है या नही वही दूसरे तरफ इसी मामले मे जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी राजनीतिक रोटीयां भी सेकी साथ ही मजे की बात है कि भाजपा की सरकार में भाजपा के ही मंत्री और जनप्रतिनिधि अवैध निर्माण को सह दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एंटी भू माफिया कानून का उल्लंघन सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के इसारे पर पलीता लग रहा है। इस प्रकरण पर पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी वरहज ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है मैंने राजस्व निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया था मामले का समाधान करावे।
महिला साइकिल रेस में काजल कुशवाहा प्रथम और शोभा गोंड दुसरे स्थान पर रही
राजापाकड़/कुशीनगर -13 नवम्बर..
(राष्ट्र की परम्परा)…
कुशीनगर महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को सशक्त भारत आत्मतीय निर्भर भारत के तहत फाजिलनगर से महुअवां बुजुर्ग स्थित गुप्तकालीन सूर्यमन्दिर तुर्कपट्टी तक लगभग 7 किमी दूरी का महिला साइकिल रेस का आयोजन किया गया जिसमें काजल कुशवाहा प्रथम, शोभा गोंड द्वितीय और रोशनी चौहान तृतीय स्थान पर रहे।
शनिवार को सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि राजन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया।उन्होंने कहा कि कुशीनगर महोत्सव जनपद के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच है क्योंकि इस अयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। खासकर इस क्षेत्र में महिला साईकिल रेस का आयोजन यहां के युवतियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। वहीं स्काउड कमिश्नर एमडी इजहारुल खान ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस साईकल रेस कुल 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें काजल कुशवाहा ने प्रथम, शोभा गौड़ द्वितीय और रोशनी चौहान ने तृतीय प्राप्त किया। इसके अलावा चौथे स्थान पर प्रीति गोंड, पांचवें स्थान पर रीमा भारती और छठे स्थान पर ज्योति विश्वकर्मा रहीं। प्रथम से लेकर तृतीय स्थान तक के प्रतिभागियों को साइकिल एवं नगद धनराशि तथा अन्य तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजयुमो के जिलामहामंत्री शैलेंद्र तिवारी, स्काउट के जिला ट्रेनर अजय निगम, पूर्व प्रमुख नारायणी शाही, वीरेंद्र शाही, प्रवीण शाही, शैलेंद्र शाही व पप्पू शाही आदि उपस्थित रहे।
संवादाता राजापाकड़ कुशीनगर….
सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है जनता : शिवपाल सिंह यादव
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बरहज विधानसभा क्षेत्र के करमटार शेरखां में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ परिवर्तन रथयात्रा के क्रम में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पिछले दो साल से सपा से मिल कर पार्टी को नया आयाम देने का प्रयास कर रहे हैं, जो भी करना है अखिलेश जल्दी करें, चाहे गठबंधन करें या विलय करें लेकिन हमारे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो लोग हमारे साथ हैं, उनको सम्मानजनक तरीके से सीटें मिलनी चाहिए। निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सूबे में बदलाव आयेगा।
सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर निकले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने देवरिया में पहुंचते ही फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।ततपश्चात प्रसपा जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनके शीश को चांदी के मुकुट से नवाजा,और चित्र देकर भव्य स्वागत किया,हजारो की संख्या में पहुँची बरहज की जनता ने जिन्दाबाद के नारे लगाए नारो से पूरा वातावरण गूँज रहा था।
निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से ही सूबे में बदलाव आयेगा
शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को परास्त करने के लिये वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे। कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, भाजपा अन्नदाता किसानों को मजदूर बनाने का षड़यंत्र कर रही है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो बेरोजगारी पर अंकुश के लिए तमाम योजनाएं दी जाएंगी। स्नातक पास होते ही सभी को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे, आगे उन्होंने कहा कि पार्टी का एजेंडा है कि हर परिवार के एक बेटा या बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी, किसानों के शोषण वाले सारे कानून वापस लिए जाएंगे। सभी को तीन सौ यूनिट बिजली भी निशुल्क दी जाएगी।
सरकार बनी तो स्नातक पास को पांच लाख तत्काल मिलेगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे यहां सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर आए हैं । भाजपा को हटाने के लिए वह बिना शर्त किसी भी दल से समझौता करने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से वे इस मुद्दे पर सबसे पहले बात करेंगे। यदि बात बन गई तो पार्टी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी कोई शर्त नहीं रखी गई है, मगर समय आने पर इसका खुलासा होगा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर सत्तारुढ़ भाजपा गद्दी पर पहुंची है। वह सब भुला दिया। सबका साथ सबका विकास केवल नारा बन कर रह गया है। सभी मुद्दों पर भाजपा फेल हो गई है।
कहा कि भाजपा केवल धर्म आधारित एजेंडा लेकर काम करती है, जबकि अपने देश में सभी धर्म व जातियों के लोग रहते हैं। देश पर सबका अधिकार है। कहा कि बिना प्रसपा के कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। समाज हित में जितने भी मुद्दे हैं वही पार्टी का भी मुद्दा है।वही प्रसपा जिलाध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप यादव ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए जनता से कहा कि आजतक गिरेन्द्र प्रताप आपका बेटा बनकर सेवा करता आ रहा हूँ और सत्ता में आने पर भी आपका बेटा बनकर ही सेवा करता रहूँगा।
संवादाता राष्ट्र की परम्परा बरहज-पवन पाण्डेय
हैवानो की भेंट चढ़ी किशोरी मानवता हुई शर्मशार
———-पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज———–
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी नौ नवम्बर को पड़ोस में आए एक रिश्तेदार के साथ नदावर तट पर छठ घाट देखने गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गए। विरोध करने पर किशोरी के साथ गए लड़के के साथ मारपीट की।
चारों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनि सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
धमाके से फटा सिलेंडर तीन घायल
***छत उड़ा,दीवारें गिरी…
राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)।तुर्कपटटी।थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जंगल शंकरपुर निवासी दसवाती पुत्री तपेसर भगत के यहाँ बुद्धवार को खाना बनाते समय सिलेंडर फटकर ब्लास्ट हो गया।जोरदार धमाका के चलते जहाँ कमरे की छत उड़ गयी वहीं दीवार भरभराकर गिर पड़ा।ब्लास्ट के फलस्वरूप कमरे में लगे चौकठ व फाटक के टुकड़े-टुकड़े हो गये और दस गज दूर जाकर गिरे।ब्लास्ट के साथ उड़े लकड़ी के टुकड़े दरवाजे पर खड़े ग्रामवासी राजेन्द्र वर्मा व पारस गोंड़ के सिर में लगने से दोनों लोग लहूलुहान हो गये जिनके इलाज के दौरान सात-सात टाँके लगे।जबकि 15 वर्षीय पवन कुशवाहा बुरी तरह से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण जब मौके पर पहुँचे तबतक घर में पड़े अनाज, बर्तन,कपड़े व आभूषण सबकुछ जलकर खाक हो चुका था।
नगर पंचायत अध्यक्ष पीपीगंज पर जानलेवा हमला, हालत गम्भीर हायर सेंटर रेफर
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा )पीपीगंज नगर पंचायत पीपीगंज के चेयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें वह गभ्भीर रूप से घायल हो गये। आज शाम 4 बजे पीपीगंज के चेयरमैन क्षेत्रीय विधायक फ़तेह बहादुर सिंह से मिलने कैम्पियरगंज थाना के अंतर्गत लक्ष्मीपुर छावनी पर जा रहे थे तभी उन पर ग्राम लक्ष्मीपुर प्रथम महटोलिया थाना कैम्पियरगंज निवासी रामनयन,अर्जुन,सीताराम पुत्रगण फेकू,भग्गू पुत्र स्व0 लालचंद,श्यामलाल पुत्र भग्गू, गंगा पुत्र स्व0 सदल ने घात लगाकर धारधार हथियार व लाठी डंडे से हमला कर दिया।
जिसमें गंगा प्रसाद जायसवाल व शशिभूषण पासवान निवासी बगही भारी थाना पीपीगंज बुरी तरह घायल ही गये और उनकी गाड़ी में भी तो फोड़ कर दिया। समाचार मिलने पर परिजन तत्काल स्वास्थ्य केंद्र कैम्पियरगंज ले गये जहाँ पर गंगा जायसवाल के हालत में सुधार न होने के कारण वहां के प्रभारी चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर बेहतर इलाज के लिये गोरखपुर गये है। सूत्रों से पता चला है कैम्पियरगंज पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुये तीन हमलावरों को पकड़ लिया है और शेष की बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
युवाओं की प्रतिभा को तराशती है खेलकूद प्रतियोगिताएं : विधायक
चार दिनों तक चलने वाले दिवाली मेला का हुआ समापन
राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)खेलकूद युवाओं की प्रतिभा को तराशते हैं। उभरती प्रतिभाओं को तराशने के लिए मेला समिति की यह पहल सराहनीय है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रदर्शन का बेहतर अवसर मिलेगा। प्रतिस्पर्धा ही युवाओं के लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होती हैं। यह बातें क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कही। वे रविवार की देर शाम तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में चार दिनों से चल रहे दीवाली मेला के अंतिम दिन खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित तर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेले एवं त्यौहार आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं व हमें आपसी मेलजोल का अवसर उपलब्ध कराते हैं। इसके पूर्व 29 वें दीवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सपहीं व मेंहदिया के बीच खेला गया।
जिसमें सपहीं ने 20 रनों से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। राजा को मैन आफ दी मैच चुना गया। महज एक मैच खेलने वाले रिकॉर्ड 126 रन बनाने के साथ 6 विकेट लेने वाले अमन इलेवन खुदरा अहिरौली के खिलाड़ी जोंटी को मैन आफ दी सीरीज चुना गया। 54वें फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मैच में अहलादपुर ने सखवनिया को 2-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। चतुर्थ दीवाली दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रवि कुशवाहा प्रथम, सोनू यादव द्वितीय व रियाजुद्दीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में बेबी आर्य, अंजलि कुशवाहा व संजीदा खातून ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधायक ने विजई टीम को पुरस्कृत किया। पत्रकार अनिल पाठक व राजन सिंह ने कमेंट्री की। इस दौरान भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. डीएन कुशवाहा, मनोज सिंह, शिक्षक दुर्गेश सिंह, संतोष उर्फ खोखा सिंह, मनोज सिंह, विनोद सिंह, गोलू सिंह, अनुज सिंह, प्रदीप सिंह, विकास सिंह, अमित सिंह, शुभम सिंह, अरविंद, संदीप सिंह, नंदू सिंह, डा. राहुल सिंह, संदीप सिंह, हेमंत सिंह, टोनी सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
भगवान गणेश माँ लक्ष्मी के महाआरती सम्मान समारोह सम्पन कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त देश बनाने का लिए संकल्प
बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) थाना नबाबगंज के क्षेत्र चर्दा जमोग के बिलासपुर ग्राम पंचायत चौगोंई बिलासपुर में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की प्रतिमा पंडाल शंकर भगवान मंदिर परिसर मे गाँव के कन्याओं ने दिपावली के दुसरे दिन में शाम को गाँव के ही कन्याओं द्वारा भगवान गणेश माँ लक्ष्मीमहाआरती किया जिसमें गाँव के समाजसेवी धिरेन्द्र कुमार शर्मा (पत्रकार) एवं पैकरमा यादव व अरुण कुमार यादव ने महाआरती में भाग लेनी वाली महाआरती सम्मिलित कन्याओं को सम्मान हेतु कापी किताब पेन वा भगवान गणेश माँ लक्ष्मी की प्रतिमा भेट कर कन्याओं को समानित किया इसीक्राम में महाआरती करने वाली कन्याओं को रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा भी कन्याओं को भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा नशा मुक्ति महाभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन भी किया गया चौपाल मे उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालु व आस्थावान जानो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी वॉइस चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव व अपराध निरोधक समिति के रुपईडीहा के नगर अध्यक्ष शेरसिंह कसौधंन रहे जिस में नागर अध्यक्ष ने कहा कि अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं इसीक्राम में चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव ने कहा की नशा घर परिवार और समाज के विनाश का कारण बन चुका है इस पर प्रभावी अंकुश न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे। उपस्थित लोगो का आवाहन करते हुए संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा की समाज के सभी लोग नशा मुक्त महाभियान मे बढ़ चढ़ कर सक्रिय और प्रभावी करे तभी नशा उपभोग उत्पाद व विक्रय पर पूर्ण विराम संभव है। आदर्श थाना रुपैडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वे अपने टीम सहित सीमावर्ती इलाको मे नशा क्रय विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रभावी प्रयास कर रहे है लेकिन इसके लिए समाज के सभी लोगो को पुलिस व अन्य एजेंसियों को पूरा सहयोग करना होगा तभी नशा पर पूर्ण प्रतिबंध संभव है कार्यक्रम आयोजक समाज सेवी पत्रकार धीरज कुमार शर्मा ने कहा कि सीमावर्ती इलाको मे नशा गांव गांव मे बिक रहा है जिसके प्रभाव मे आकर सैकड़ो घर परिवार बर्बाद हो रहें है और काफी लोग नशा से प्रभावित हुए है इसपर रोक लगाने के लिए तत्कालिक सामूहिक प्रयास किया जाना जन व स्वास्थ हित मे होगा
आयोजित चौपाल का आयोजन गणेश देव व लक्ष्मी माता की सामूहिक स्तुति गान व आरती गायन से हुआ जिसमें रमेश कुमार, समय दीन यादव ने किया कार्यक्रमों का सेवाकार्य प्रदीप कुमार विश्र्क्रर्मा ने किया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षिका श्रीमती जग रानी देवी प्रधानाध्यापक रिटायर रामनगर गुलरिहा की उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य के लिए मालवीय मिशन द्वारा सम्मानित किया गया चौपाल अयोजको द्वारा समाज सेवी संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व थाना प्रभारी रुपईडीहा के प्रमोद त्रिपाठी को गांव के ही बन्दना शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता धिरेन्द्र कुमार शर्मा व ग्राम प्रधान ननकऊ प्रसाद मौर्या ने किया आयोजित चौपाल मे प्रमुख रूप से समाज सेवी चंद्र प्रकाश मिश्रा, ई० सौरभ श्रीवास्तव, सज्जन कुमार, पैक्रमायादव, संतोष यादव, राजेश कुमार, विजय गौतम, बंशी लाल यादव , उप निरीक्षक थाना रुपैडीहा सुरेश सिंह, उप निरीक्षक राम शंकर यादव थाना नवाबगंज , क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी व सपा नेता सेक्टर अध्यक्ष मटेरा के जवाहर लाल यादव सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सामूहिक रूप से नशा उन्मुलन महाभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
पटाखे से बच्चे के घायल होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट आठ घायल
तुलसीपुर /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीपावली की रात पटाखा जलाने की होड़ में अचानक जलते हुए राकेट की दिशा बदल जाने से एक बच्चे की आंख चोटिल हो गई। इसी मामले को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले घटना में 8 लोग घायल हो गए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार तुलसीपुर नगर के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी विजय प्रताप सोनी गुरुवार रात दीपावली के अवसर पर अपने घर आतिशबाजी कर रहे थे इसी बीच उनके द्वारा जलाए गए राकेट जिसकी अचानक दिशा बदल गई और वह पड़ोसी विजय कुमार सोनी के घर में चला गया। राकेट से विजय के बेटे की आंख में चोट लग गई ।इसी बात को लेकर देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कुल 8 लोग घायल हुए ।आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत कर विवाद शांत कराया। घटना में विजय प्रताप सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के विजय कुमार सोनी, मोहित तथा जितेंद्रके हाथ में चोट आई है । बाकी चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं ।प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर आलोक राव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बाँटा मुसहरों में मिठाई-पटाखा
राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)दीपावली के अवसर पर तुर्कपट्टी पुलिस सेंटाक्लाज के रूप में निराश्रित व विपन्न मुसहर परिवार के बच्चों के बीच पहुँचकर मोमबत्ती,मिठाई तथा पटाखा वितरित किया जिसे पाकर बच्चे खुशी से झूमने लगे।
दीपावली की पूर्व संध्या पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक अपने पुलिसकर्मियों के साथ तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग पर स्थित ग्राम गुरवलिया के मुसहर टोली में पहुँचे।अचानक पुलिस को आया देख किसी अनहोनी की आशंका के चलते मुसहर कुछ देर के लिए सहम गये लेकिन थानाध्यक्ष ने सभी मुसहरों को अपने पास बुलाया तथा प्रेम व सद्भावना के साथ दीपावली मनाने का निर्देश देते हुए मोमबत्ती, मिठाई व पटाखे से भरा 25 परिवारों को एक-एक थैला प्रदान किया।सम्भवतः दीपावली के अवसर पर पहली बार पुलिस द्वारा उपहार मिलने पर निराश्रित व गरीब मुसहर परिवार के बच्चों का मन मयूर नाच उठा। पुलिस के बीच प्रसन्न मुसहर बच्चों की दीपावली की खुशियां एक यादगार पल बन गया।
मिठाई और पटाखे बाटते थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाठक
प्रबुद्ध लोगों द्वारा दीपावली के अवसर पर पुलिस द्वारा मुसहर परिवारों में खुशी बाँटने की इस पुनीत कार्य की भरपूर सराहना की गयी है।इस अनूठे पहल के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने दीपावली के अवसर पर गरीब बच्चों को खुशियाँ मनाने का सुखद पल प्रदान कर एक सकारात्मक पहल किया है।पुलिस इस सामाजिक कार्य को आगे भी करने का प्रयास करेगी क्योंकि खुशियाँ बाँटने से बढ़ती है।
कुत्सित मानसिकता का परित्याग कर समाज में स्वच्छ और समरस वातावरण का सृजन करें
दीपावली पर विशेषः-
✍नवनीत मिश्र(राष्ट्र की परम्परा)
भारत वर्ष पर्वो का देश है। यहाॅ व्रत, पर्व एवं उत्सवों की एक लम्बी श्रृंखला है। जो यहाॅ की संस्कृति और परम्पराओं को जीवन्त बनाये रखने में सहायक है। प्रत्येक व्रत-पर्व के साथ कोई न कोई कथा कहानी जुड़ी होती है। जो परिचायक है हमारी सभ्यता,संस्कृति और संस्कारों की। इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में हम प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या को दीप पर्व दीपावली हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाते है।
दीपोत्सव का हिन्दू समाज में विशिष्ट स्थान है। अमावस्या के स्याह अंधेरे को छाटने का यह पर्व हमारे मन को आन्नदित करने के साथ ही साथ दुःख व दरिद्रता को मिटाकर सुख समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है कहते है कि भगवान श्रीराम चैदह वर्ष के वनवास के बाद रावण का संहार करके जब अयोध्या लौटे तो उनके आगमन से प्रसन्न अयोध्यावासियों ने सम्मान में दीप जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। तभी से यह पर्व प्रतिवर्ष हर्ष-उल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया जाता हैं।
एक अन्य कथा के अनुसार भगवान श्रीविष्णु ने इसी दिन राजा बलि की कैद से सभी देवी-देवताओं को देवी लक्ष्मी सहित मुक्त कर दिया था। बलि की कैद से मुक्त होने के बाद देवी लक्ष्मी ने सभी को पुनः धन-धान्य से समृद्ध व सभी सुःखो से परिपूर्ण कर दिया था । इसीलिए आज के दिन लक्ष्मी पूजन भी किया जाता है। दीपावली के दिन घरों -की सफाई-पुताई करा, सजाकर स्वच्छ वातावरण का सृजन किया और महालक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और देवी सरस्वती का भी पूजन अर्चन विधि विधान से किया जाता है । श्री लक्ष्मी जी के साथ गणपति भगवान और माॅ सरस्वती की पूजा करने का तात्पर्य है कि विना ज्ञान और बुद्धि के धन की प्राप्ति सम्भव नही है। कारण देवी सरस्वती ज्ञान और भगवान गणेश बुद्धि के दाता है । इसीलिए दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती और श्री गणेश भगवान के पूजन-अर्चन की परम्परा प्राचीन काल से चली आ रही है।
अतः इस पावन पर्व पर हम सभी का कर्तव्य है कि जिस प्रकार हम घरों की सफाई-पुताई करते करते है, उसी प्रकार अपने मन मस्तिष्क की सफाई करके कुत्सित मानसिकता का परित्याग करके समाज में स्वच्छ और समरस वातावरण का सृजन करें। यही इस ज्योति महापर्व का सन्देश है।
ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण (घरौनी) कार्य में सहयोग प्रदान करें ग्रामवासी-जिलाधिकारी

ग्रामवासियों के लिए घरौनी अत्यन्त महत्वपूर्ण दस्तावेज़ डीएम
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)ग्रामीण आबादी के नागरिकों को भूमि अभिलेख प्रदान करने, ऋण एवं वित्तीय लाभ दिलाने में सक्षम बनाने हेतु वित्तीय स्थिरता प्रदान करने तथा सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों एवं कानूनी मामलों को न्यून से न्यूनतम किये जाने के उद्देश्य से जनपद बहराइच में ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण (घरौनी) का कार्य संचालित है। उल्लेखनीय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अतिमहत्वाकांक्षी योजना को अमलीजामा पहनाये जाने हेतु 24 अप्रैल 2020 से प्रारम्भ देशव्यापी घरौनी कार्यक्रम के अन्तर्गत नवीन ड्रोन प्रोद्यौगिकी का प्रयोग कर ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर उनके स्वामित्व सम्बन्धित अभिलेखों को तैयार किया जा रहा है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष मुकुल सिंघल द्वारा वर्चुअल माध्यम से ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण (घरौनी) कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि जनपद की समस्त तहसीलों के कुल 1387 ग्रामों के सापेक्ष जनपद की 04 तहसीलों बहराइच, नानपारा, कैसरगंज व महसी के 725 ग्रामों में प्रथम चरण अन्तर्गत स्वामित्व योजना का कार्य प्रगति पर है। तहसील बहराइच के 110 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि तहसील नानपारा में 217 के सापेक्ष 143 ग्रामों, कैसरगंज में 250 के सापेक्ष 154 तथा महसी 148 के सापेक्ष 69 ग्रामों में इस प्रकार कुल 725 के सापेक्ष 476 ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष 249 ग्रामों में माह नवम्बर में ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। पायलट प्रोजेक्ट अन्तर्गत तहसील सदर के 10 ग्रामों में घरौनी वितरण का कार्य भी सम्पन्न किया जा चुका है।
जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित वर्चुअली समीक्षा बैठक में राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री सिंघल द्वारा निर्देश दिये गये कि शीघ्र से शीघ्र ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करते हुए सम्बन्धित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर घरौनी वितरण का कार्य सम्पादित कराया जाय। श्री सिंघल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि नियमित रूप से घरौनी कार्य की समीक्षा करते रहें ताकि शासन की मंशानुरूप समय से सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा सके। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सुभाष सिंह व अमन देओल, समस्त तहसीलदार तथा जिला सांख्यिकीय अधिकारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि घरौनी कार्य में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। साथ ही समय से कार्मिकों को घरौनी कार्य हेतु अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध करा दें ताकि आपके ग्राम में ड्रोन सर्वेक्षण के उपरान्त घरौनी वितरण का कार्य किया जा सके। डॉ. चन्द्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों हेतु घरौनी एक अत्यन्त महत्वपूर्ण अभिलेख है। इसके द्वारा किसी भी नागरिक को शासकीय योजनाओं अन्तर्गत ऋण के साथ अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी आसानी होगी। उन्होंने बताया कि घरौनी अभिलेख का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों पर विराम लगने से ग्रामवाािसयों के अमूल्य धन एवं समय की बचत होगी।
दीवाली पर मिलावट का जोर, चारो ओर

मुंगराबादशाहपुर/ जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय नगर क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में खूब धड़ल्ले से मिलावट का काम जारी है दीपावली बस कुछ ही दिनों बाद है। इसकी तैयारी जोरदार तरीके से चल रही है। साफ-सफाई, घर को सजाने के लिए लाइट्स, झालरों का इंतजाम हो रहा है। इसके साथ ही अपनों को उपहार देने के लिए मिठाइयों का भी इंतजाम हो रहा है। वहीं त्योहार पर मिलावटखोर भी एक्टिव हो गए हैं। चूंकि सबसे ज्यादा मिठाइयों की बिक्री होनी है तो उसे तैयार करने के लिए जरूरी सामग्री में जबरदस्त मिलावट हो रही है। जो लोगों के सेहत के लिए भी खतरनाक हैं।
दीपावली के नजदीक आते ही मिठाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री खोवा, दूध आदि की डिमांड बढ़ गयी है। सप्लाई के मुताबिक डिमांड बढ़ने से रेट भी बढ़ रहा है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए मिलावट करने वाले एक्टिव हो गये हैं। इस वक्त सबसे ज्यादा मिलावट खोवा व दूध में हो रहा है। इससे उनकी जेब खूब भर रही है। लेकिन मिलावटी मिठाइयां खाने वालों को सेहत खराब हो सकती है।
इनका कर रहे मिलावट
-खोवा में यूरिया व स्टार्च की मिलावट भी जोरों पर हो रही है
-खोवा की मात्रा बढ़ाने के लिए वनस्पति तेल भी मिलाया जा रहा है
-दूध में यूरिया और डिटर्जेट की भी हो रही है मिलावट
जांच में चल जाएगा पता
आप घर पर ही मिलावटी खोवा की जांच कर सकते हैं। छोटी-छोटी विधि से जांच करके पता किया जा सकता है कि खोवा में क्या मिला है। इससे आप मिलावटी सामान खाने से बच जाएंगे।
ऐसे करें जांच
-एक टेस्ट ट्यूब में खोवा और पानी को मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें आयोडीन डालें। इसके बाद यदि मिश्रण का रंग नीला हो जाता है तो तय है कि इसमें स्टार्च मिला है।
-खोवा और पानी को मिलाने के बाद लिक्विड में सोयाबीन का पाउडर डालें और पांच मिनट तक हिलाएं। इसके बाद इसमें लिटमस पेपर डालें। यदि इस पेपर का रंग नीला हो जाए तो समझ लीजिए कि इसमें क्00 फीसदी यूरिया मिला है।
-टेस्ट ट्यूब में खोवा को पानी में मिलाने के बाद उसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें। यदि लिक्विड का रंग लाल हो जाए तो तो वनस्पति तेल की मिलावट पुष्ट होती है।
सेहत के लिए खतरनाक
मिलावटी खोवा आदि से तैयार मिठाइयां सेहत के लिए खतरनाक हैं। इनका सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ता है। उल्टी-दस्त की शिकायत भी हो सकती है। मिलावटी सामान लीवर पर भी असर डालता है।
वही प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पब्लिक की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जनता के हितों के लिए कार्य कर रही योगी सरकार, फिर मिले मौका : मुन्ना राय

बरहज, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा सरकार के शासनकाल में अपराधियों को कोई खौफ नहीं था। अब समय बदल चुका है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था में बेहतर सुधार आया है। माफिया की दाल गल नहीं रही। अपनी जान बचाने के लिए माफिया को माफी का सहारा लेना पड़ रहा है। हियुवा कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने उक्त विचार व्यक्त किये।
उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के साथ-साथ विपक्ष को आड़े हाथों लिया। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर मौका मिलने की बात पर जोर दिया। श्री राय ने कहा कि यूपी में सपा सरकार का शासन बेखौफ अपराधियों के लिए मुफीद रहा था। उस वक्त अपराधी खूब मनमानी करते थे, जिससे आमजन को खौफजदा रहना पड़ता था। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति में व्यापक बदलाव आया है। अपराधियों को मनमानी करने की छूट नहीं है। माफिया आज खुद खौफ में हैं। वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं। अपराध पर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ का अब तक का कार्यकाल सराहनीय रहा है। अलबत्ता उन्हें दोबारा मौका मिलना चाहिए। यूपी में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सूबे में उद्यमियों को राहत देने को हरसंभव कोशिशें हो रही हैं।
उद्यमियों को 5-10 लाख रुपए तक का ऋण भी कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। देवरिया जिला के लिए भी 100 करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यूपी सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। इस दौरान रेल मंत्रालय के सदस्य अमरेन्द्र गुप्ता, हियुवा जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल, भाजपा किसान मोर्चा के नेता नीरज शाही बैरौना , बरहज ब्लॉक संगठन महामंत्री राममिलन सिंह आदि उपस्थित रहें ।
छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बरहज, देवारिया(राष्ट्र की परम्परा) कस्बा स्थित श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कालेज के छात्रों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
सुबह 11 बजे स्कूल मैदान से निकली रैली , मेन रोड, बरहज चौराहा , थाना रोड होते सरयू तट, पुनः वापस रुद्रपुर रोड होते बरहज तहसील मुख्यालय पर पहुंची। बरहज एसडीएम और तहसीदार ने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक की आयुवर्ग के लोगों को मतदान का अधिकार है। हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य चल रहा है। नगर में भ्रमण के पश्चात रैली पुन: विद्यालय पहुंच संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे घर-घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो का नारा लगा रहे थे। संचालन रमेश यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रेमशंकर पाठक, परशुराम पाण्डेय, नवीन प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, अमरनाथ सोनकर, इंद्रकेश चौहान आदि मौजूद रहे।

















