Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 2820

प्रेस प्रसंग में बाधा बनी महिला को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)प्रेस प्रसंग में बाधा बनी तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी एक 48 वर्षीय महिला से खार खाए
सेवरही थानाक्षेत्र के अहिरौली हनुमान सिंह निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक सप्ताह पूर्व रात में घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गईं। हालांकि इसके पूर्व महिला के पुत्र की तहरीर पर तुर्कपट्टी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था और अगले दिन ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। अब पुलिस मामले में हत्या की धारा बढ़ाने की कार्यवाही में जुटी है। चर्चाओं व पुलिस की जांच के मुताबिक ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी सुगांती देवी पत्नी पत्नी स्व. शिवनारायण मद्देशिया की चार पुत्रियों में से एक का विवाह ग्राम पंचायत अहिरौली हनुमान सिंह निवासी आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र मुनीब अंसारी के एक मित्र के साथ हुआ था। आरोपी
महिला के दामाद के साथ अक्सर महिला के घर आता रहता था। कुछ दिन पूर्व महिला के दामाद की मौत हो गई तो आरोपी सद्दाम महिला के विधवा पुत्री पर बदनीयती से डोरे डालने लगा और अवैध संबंध बनाने के प्रयास में जुट गया। महिला ने आरोपी के इस कृत्य का विरोध किया वह नाराज हो गया। महिला ने अपनी विधवा पुत्री की कहीं और शादी कर दी तो इससे खार खाया आरोपी पिछले 22 जून की रात छत के रास्ते महिला के घर में घुस गया और धारदार चाकू सो रही सुगांती पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण जुटते इसके पूर्व आरोपी फरार हो गया। महिला का एकमात्र पुत्र विपिन पड़ोसियों की मदद से घायल मां को तमकुही सीएचसी ले गया जहां पेट में चाकू के वार से लगे चार घावों से अत्यधिक रक्तस्राव होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसे भर्ती कराया गया और इलाज चलने लगा। दूसरे दिन महिला के पुत्र विपिन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सद्दाम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 504, 506 व 452 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर इलाज के दौरान बुधवार की देर रात तीन बजे महिला की मौत हो गई। वहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी जयप्रकाश पाठक ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। मामले में हत्या की धारा परिवर्तित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रेस प्रसंग में बाधा बनी महिला को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

  • आरोपी ने चाकू मार किया था घायल, इलाज के दौरान मौत
  • मृतका की पुत्री से नाजायज संबंध बनाने की फिराक में था आरोपी

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)30 जून..

प्रेस प्रसंग में बाधा बनी तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी एक 48 वर्षीय महिला से खार खाए
सेवरही थानाक्षेत्र के अहिरौली हनुमान सिंह निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक ने एक सप्ताह पूर्व रात में घर में घुसकर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गईं। हालांकि इसके पूर्व महिला के पुत्र की तहरीर पर तुर्कपट्टी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था और अगले दिन ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। अब पुलिस मामले में हत्या की धारा बढ़ाने की कार्यवाही में जुटी है। चर्चाओं व पुलिस की जांच के मुताबिक ग्राम पंचायत खुदरा अहिरौली निवासी सुगांती देवी पत्नी पत्नी स्व. शिवनारायण मद्देशिया की चार पुत्रियों में से एक का विवाह ग्राम पंचायत अहिरौली हनुमान सिंह निवासी आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र मुनीब अंसारी के एक मित्र के साथ हुआ था। आरोपी
महिला के दामाद के साथ अक्सर महिला के घर आता रहता था। कुछ दिन पूर्व महिला के दामाद की मौत हो गई तो आरोपी सद्दाम महिला के विधवा पुत्री पर बदनीयती से डोरे डालने लगा और अवैध संबंध बनाने के प्रयास में जुट गया। महिला ने आरोपी के इस कृत्य का विरोध किया वह नाराज हो गया। महिला ने अपनी विधवा पुत्री की कहीं और शादी कर दी तो इससे खार खाया आरोपी पिछले 22 जून की रात छत के रास्ते महिला के घर में घुस गया और धारदार चाकू सो रही सुगांती पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण जुटते इसके पूर्व आरोपी फरार हो गया। महिला का एकमात्र पुत्र विपिन पड़ोसियों की मदद से घायल मां को तमकुही सीएचसी ले गया जहां पेट में चाकू के वार से लगे चार घावों से अत्यधिक रक्तस्राव होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां उसे भर्ती कराया गया और इलाज चलने लगा। दूसरे दिन महिला के पुत्र विपिन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सद्दाम के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 504, 506 व 452 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर इलाज के दौरान बुधवार की देर रात तीन बजे महिला की मौत हो गई। वहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी जयप्रकाश पाठक ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। मामले में हत्या की धारा परिवर्तित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संवादाता कुशीनगर…

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर छात्रों को किया गया जागरूक

राजापाकड़ कुशीनगर( राष्ट्र की परम्परा)27 जून..

शासन के निर्देश के क्रम में नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी को रोकने हेतु आमजन में जन-जागरूकता लाने के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर स्कूलों में बच्चों को नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के सन्दर्भ में क्षेत्र के ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर के लखीबाग में संचालित किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को जागरुक करने के लिए।

प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह ने छात्रों को समझाते हुए कहा है कि समाज में फैलने वाली सभी बुराइयों की जड़ नशीला पदार्थ है।इसके सेवन के साथ ही व्यक्ति व परिवार के पतन की शुरूआत हो जाती है।व्यक्ति शारिरिक,मानसिक,आर्थिक व सामाजिक दृष्टिकोण से बरबाद हो जाता है।नशामुक्ति के बाद समाज में फैलने वाली गंदगी पर पूर्ण रूप से विराम लग सकता है इसलिए आप सभी लोग इस बात का संकल्प लें कि ना तो स्वयं नशीले पदार्थों का सेवन करेंगे नाहीं परिवार में किसी को करने देंगें। नशीले पदार्थो के दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने तथा अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने हेतु आम जनता को जागरूक करना होगा और इस सामाजिक काम में आप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।इस अवसर पर डा0 सिराजुद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश शर्मा, इबराना परवीन, बृजेश पटेल,चन्द्रशेखर प्रसाद, सुनील गुप्ता, रणवीर सिंह व शिवकुमार पासवान आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर….

परिवारिक जमीनी विवाद में बड़े पुत्र ने पिता की हत्या की

हत्या में प्रयोग किए जाने वाला धारदार हथियार बरामद


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)27 जून…
सिकन्दरपुर थानान्तर्गत ग्रामपंचायत भाटी के अहिरपुरवा गांव में कथित जमीनी विवाद में एक बृद्ध की नृशंश तरीके से धारदार हथियार से गर्दन काट कर उस समय हत्या कर दी गई।जब वह अपने दरवाजे पर सोए हुए थे।इस हत्या से गांव वालों में सनसनी फैल गई है।सूचना पा कर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोतमार्टम हेतु भेजने के साथ ही एक ब्यक्ति को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।इस दौरान खबर पा कर पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर एवं एडिशनल एस पी दुर्गा प्रसाद तिवारी मौक़े पर पहुंच घटना के बारे में जानकारी हासिल कर स्थानीय पुलिस को इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिया है।

गांव में चर्चाओं के अनुसार मृतक लल्लन यादव के पिता बासदेव यादव ने एक साल पहले 12 कट्ठा जमीन अपने छोटे बेटे संजय की पत्नी पुष्प देवी के नाम से कर दिया था,जो उनकी हत्या कारण बन।
जानकारी के अनुसार अहिरपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय लल्लन यादव पुत्र बासदेव यादव रोजाना की भांति रविवार की रात में भी भोजनोपरांत अपने दरवाजे पर चारपाई बिछा कर सो रहे थे।रात में किसी समय हत्यारे वहां आये और धारदार हथियार से उनकी गर्दन काट कर हत्या कर मौक़े से आराम से फरार हो गए।दूसरे सुबह परिवार वाले जब सो कर उठे और लल्लन यादव का खून से लथपथ शव देखा तो वे सन्न रह गए एवं दहाड़ें मार कर रोने लगे।इस दौरान घटना के बारे में तत्काल पुलिस को खबर की गई ।खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा,थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह व चौकी प्रभारी मुरारी मिश्र कुछ देर में ही मौके पर पहुंच जांच में लग गए।साथ ही मृतक के शव को कब्जे में और उनके परिवार के एक सदस्य को हिरासत में ले कर थाने ले आई जहां से शव पो पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


-मौक़े पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एस पी राजकरण नय्यर ने बताया कि यह हत्या जमीन को ले कर हुई है।हत्या मृतक के पुत्र अजय ने किया है जिसे हिरासत में ले कर पूछताछ चल रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये जाने वाले धारदार हथियार भी बड़े पुत्र अजय के घर से बरामद कर लिया गांव में दोनों लोगो के तनाव को देखते हुए भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

संवादाता बलिया…

गुस्साई भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले

खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)26 जून..
देवरिया-बरहज मार्ग पर बैरौना गांव निवासी तीन वर्षीय अनुज कुमार को ट्रक चालक ने वाहन पीछे करने के दौरान कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौना गांव के पास शनिवार की शाम ट्रक की चपेट आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बवाल को देख मौके पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझवाई। परिजन पुलिस को शव नहीं सौंप रहे थे। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों में धक्कमुक्की भी हुई।


इलाके के बैरौना गांव निवासी राधेश्याम राजभर का पुत्र अनुज कुमार (तीन वर्ष) शाम को घर के पास खेल रहा था। गोदाम के पास ट्रक चालक वाहन पीछे कर रहा था। इसी दौरान अनुज ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
धीरे-धीरे ग्रामीणों की संख्या बढ़ने से हंगामा शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दी जिससे ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रक जलता देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर खुखुंदू थानाध्यक्ष नवीन चौधरी, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, रामपुर कारखाना के एसओ महेंद्र चतुर्वेदी पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने देवरिया-बरहज मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से नोकझोंक होने लगी। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया। बरहज देवरिया मुख्य मार्ग पर बवाल होने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा इससे वाहन सवार परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लगने से जो जहां था, वहीं पर खड़ा रहा। ट्रक में लगी आग को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। सीओ विनय यादव ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

संवादाता देवरिया…

सतत निरीक्षण से परिषदीय विद्यालयों में पटना पाठन का बेहतर माहौल बनाने की कवायद

  • दुदही विकास खंड का मामला

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)21 जून…

गर्मी की छुट्टियों के बाद गत 16 जून से खुले परिषदीय विद्यालयों में बेहतर पठन पाठन का वातावरण बनाने हेतु विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोस्टर के अनुसार सतत निरीक्षण किया जा रहा है। क्षेत्र के कई विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान दुदही के बीईओ अनिल कुमार मिश्र शिक्षकों से कहा कि
शिक्षा को अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है । इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। आउट स्कूल बच्चों के अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर पुनः उन बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जाए। प्रधानाध्यापक टाइम टेबल के अनुसार शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी शिक्षक डायरी को अद्यतन रखें। स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को बुलाने का प्रबंध करें। शिक्षकों के अनुपात में सभी शिक्षक छात्रों बांट लें और छात्र के विद्यालय न आने पर संबंधित शिक्षक घर जाकर जानकारी प्राप्त करें कि वह विद्यालय क्यों नहीं आया। डीबीटी, आधार सत्यापन , खाद्यान वितरण की प्रगति , आपरेशन कायाकल्प की प्रगति, निपुण भारत अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि शिक्षण की विधा में परिवर्तन लाकर उसे और अधिक रोचक बनाया जा सकता है जिससे विद्यार्थी उसमें रुचि लें और ध्यान पूर्वक पढ़ाई करें।

संवादाता कुशीनगर…

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने राधेश्याम पांडेय

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)19 जून…

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति वाराणसी के पुनर्गठन के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय को समिति का सदस्य मनोनित किया गया। इनके मनोनय के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है।

ज्ञात हो कि पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति वाराणसी का पुनर्गठन हुआ है। इसमें देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी का प्रतिनिधित्व करने हेतु दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत जंगल घोरठ स्थित पारसनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय को इस समिति में बतौर सदस्य नामित किया गया है। इनके मनोनय के बाद देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रामवृक्ष गिरि, चंद्रप्रकाश यादव, मंडल अध्यक्ष गण मुकुल तिवारी, विद्याधर ओझा, सुरेंद्र कुशवाहा, श्रीनिवास राय, दीपलाल खरवार, भाजयूमो जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार तिवारी, नंदलाल तिवारी, दुर्गा पांडेय व उपेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए। वहीं राधेश्याम पांडेय ने अपने मनोनय पर आभार जताया।

संवादाता कुशीनगर…

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की हुई मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)16 जून..
गुरुवार को थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत रगरगंज के आगे पैना रोड पर स्थित गौशाला के पास समय लगभग 7: 30 बजे ग्राम कोटवा मेंहियवा निवासी करण निषाद (उम्र लगभग 23 वर्ष )पुत्र उमेश निषाद जो अपनी स्कूटी से अपने घर कोटवा मेहीयवा से बरहज बाजार जा रहा था। जैसे ही वह गौशाला के पास पहुंचा था की एक अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा धक्का मार दिया गया । करण निषाद अपनी स्कूटी से नीचे गिर गया तथा उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। अज्ञात चार पहिया वाहन अपना वाहन लेकर फरार हो गया । सूचना पर पहुंची बरहज पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संवादाता देवरिया…

युवक ने फाँसी लगाकर दी जान

बरहज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)15 जून…
थाना क्षेत्र के बेलडाड निवासी बृजभूषण मिश्र 32 पुत्र शंकर शरण मिश्र ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली।
सूचना के आधार पर बरहज पुलिस घटनास्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार की देर रात बरहज थाना क्षेत्र वेलडाड निवासी बृजभूषण 32 पुत्र शंकर शरण मिश्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौत का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
संपर्क सूत्रों की माने तो तहसील गेट पर शंकर शरण मिश्र की होम्योपैथिक दवा की दुकान है जहां से शंकर
शरण मिश्र के द्वारा लोगों का इलाज किया जाता है पिता पुत्र में कभी भी आपस में नहीं बनती थी जिसे लेकर बृज भूषण मिश्र हर समय उलझन में रहा करता था बृज भूषण मिश्र का भी कटैलवा चौराहे पर होम्योपैथिक की दवा का दुकान था लेकिन परिवारिक कलह के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
बृजभूषण अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चियों को छोड़ गया हैं इस संबंध में उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार से पूछने पर बताया गया कि परिवारिक कलह के चलते ही बृजभूषण फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया शव का पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है बाकी विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

संवादाता देवरिया…

बड़े मंगलवार पर भक्तिमय हुआ माहौल,सैकड़ों लोगों एक साथ पढ़ा हनुमान चालीसा

कुशीनगर महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित था हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवम् महा प्रसाद वितरण कार्यक्रम

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)14जून..

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर तुर्कपट्टी महुअवां स्थित सूर्य मंदिर परिसर में कुशीनगर महोत्सव समिति के तत्वाधान में हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवं महा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

सुबह 10 मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद तिवारी, प्रद्युम्न पांडेय, जय प्रकाश पांडेय व मोहन पांडेय के नेतृत्व में आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय और क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों के द्वारा विधिवत पूजा पाठ के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। विधायक ने इस कार्यक्रम इस कार्यक्रम को सनातन धर्म के लिए महत्त्वपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की खूब सराहना की। पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम बड़े शहरों में ही देखने को मिलता है, लेकिन कुशीनगर महोत्सव समिति ने ग्रामीण अंचल में इसका आयोजन कर यहां भी इसकी शुरुआत कर दिया है।

आयोजक विनय राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य आज के समाज में लुप्त होते सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाया है, जो कि फलीभूत होता दिख रहा है। इसके पूर्व सुनील मिश्रा, अभिषेक सिंह, अतुल भारती, रवि पाठक, शेरू मलिक व अभिषेक मणि त्रिपाठी की टीम ने भक्ति भजन की प्रस्तुति दी। वहीं कवि एवं पत्रकार दिनेश तिवारी भोजपुरिया के देवी गीत और पचरा पर लोग थिरकने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। इस दौरान शैलेंद्र दत्त शुक्ला, राकेश जायसवाल, सुधीर शाही, दुर्गेश राय, चंद्र प्रभा पांडेय, प्रतिभा राय, संजय सिंह, अजय राय, राजन शुक्ला, भाष्कर पांडेय, वीरेंद्र शाही, शैलेंद्र तिवारी, अमित राय, कुश जायसवाल, आदित्य राय, डॉ अनिल प्रताप राव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र शाही, मुन्ना शाही, अभिनव व संतोष गोंड आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर..

परिवार नियोजन में महिलाओं की पहली पसंद बनी अंतरा

-8959  महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया

-अनचाहे गर्भ को रोकने में त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन कारगर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)14 जून…
परिवार नियोजन के लिए त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन अधिकांश महिलाएं अपनाने लगीं है। भय और भ्रांति के कारण कतराने वाली महिलाएं भी अब इसका महत्व समझकर इसे पसंद करने लगीं हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से इसके लिए महिलाओं को प्रेरित करना भी कारगर साबित हो रहा है। महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है कि दो बच्चों के पैदा होने में अंतर रखने व अनचाहे गर्भ को रोकने में त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन कारगर है। इसके चलते पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन लेने वाली महिलाओं की संख्या तीन गुनी से अधिक हो गई है। इस वर्ष 8959  महिलाओं ने अंतरा को पसंद किया है।

न्यू पीएचसी रामनाथ पर तैनात एएनएम वंदना बताती हैं कि शुरूआती दौर में महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन का लाभ देने में बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। महिला माहवारी के दौरान अधिक रक्तस्राव होने के चलते इंजेक्शन लेने से घबराती हैं। इसके अलावा इंजेक्शन के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देकर पीछे हटती हैं। जब उन्हें समझाया जाता है कि माहवारी में अधिक रक्तस्राव, इंजेक्शन का नहीं, बल्कि यह सिर्फ हार्मोनल असर है, जो हानिकारक नहीं हैं, तब महिलाएं तैयार हो जाती हैं। इसके साथ पहली बार अंतरा इंजेक्शन लगवाने वाली महिला को दो बच्चों के बीच अंतर रखने में होने वाले फायदे भी समझाए जाते हैं।

उमा नगर निवासी रनिता कहना है कि उनके दो बेटे है, एक की उम्र 9 साल है तो दूसरे की 5 साल है। वह पिछले ढाई साल से अंतरा इंजेक्शन का उपयोग कर रही हैं। वह बताती हैं कि एएनएम दीदी द्वारा इस इंजेक्शन के बारे में जानकारी मिली। वह हर तीन महीने में इंजेक्शन लगवा लेती है, उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

हर डोज पर 100 रुपये प्रोत्साहन राशि

एसीएमओ आरसीएच डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक 2300 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया, जबकि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 8959  महिलाओं ने अंतरा के प्रति रुचि दिखाई है।
उन्होंने बताया कि त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन का लाभ लेने वाली महिला को प्रति डोज लगवाने पर 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि विभाग की ओर से दी जाती है। महिला के साथ आशा को भी प्रति डोज 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए समुदाय को जागरूक करने के साथ ही स्थायी व अस्थायी, दोनों विधियों की सेवाएं दी जा रहीं हैं। स्थायी विधि में नसबंदी है, जबकि अस्थाई विधि में कॉपर टी, त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन, माला डी, माला एन आदि का इस्तेमाल शामिल है।

संवादाता देवरिया..

कवि ओमप्रकाश द्विवेदी ओम हुए सम्मानित

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)14 जून..

भवं भवानी साहित्यिक परिषद गोसाईं पट्टी तमकुहीराज की ओर से सिहुला ब्रह्म स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं कवि ओमप्रकाश द्विवेदी को सम्मानित किया गया।संस्था के अध्यक्ष किशोर कुशवाहा एवं संचालक कवि रमापति रसिया ने श्री द्विवेदी को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
उदित नारायण इंटर कालेज पडरौना के पूर्व प्रवक्ता,वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं कवि ओमप्रकाश द्विवेदी ओम को उनके उत्कृष्ट रचना के लिए अभ्युदय साहित्यिक संस्थान भोपाल की ओर से आगरा के होटल ग्रेंड में सम्मानित किया था।श्री द्विवेदी के आगरा में सम्मानित होने पर कुशीनगर के कवि,लेखक एवं शिक्षकों में हर्ष की लहर है। इसी क्रम में श्री द्विवेदी को तमकुहीराज के गोसाईपट्टी में सम्मानित किया गया। कवियों ने उनके सम्मान में कविताएं सुनायीं कवि ओमप्रकाश द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।जितेन्द्र पांडेय जौहर,नंदलाल गुप्त विद्रोही,आर के भट्ट बांवरा,रामपति रसिया,रामसागर सिंह पावापुरी,श्रीकिशुन सिंह चुलबुल,हरेन्द्र पांडेय,दीपनायण दर्पण,दीपराज गुप्त दीपक,शंभू राय,भुआल प्रसाद,कांति पति,मुनेश्वर यादव,हरिमोहन प्रसाद,नंदकेश्वर पटेल,रामाधार शुक्ल,मनजीत कुशवाहा,पीएन पांडेय,अंजनी सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

संवादाता कुशीनगर…

शहीद चंद्रभान चौरसिया के समाधि स्थल का क्षेत्र पंचायत से होगा सुंदरीकरण

  • कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति की पहल पर प्रस्ताव कार्य योजना में शामिल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) 13 जून..

दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही निवासी चंद्रभान चौरसिया देश की सीमा की रक्षा करते 14 जनवरी 2020 को बर्फीले तूफान की चपेट में आकर शहीद हो गए थे। अंतिम संस्कार के लिए तत्कालीन ग्राम प्रधान राम बिहारी राय ने ग्राम पंचायत से 20 डिस्मिसल जमीन आरक्षित कर दी। जिसमें शहीद का समाधिस्थल मौजूद है। शहीद के नाम पर समाधिस्थल के पास जिला पंचायत से गेट का निर्माण कराया गया, पीडब्ल्यूडी द्वारा सीताराम चौराहा से शहीद के गांव तक 2 किमी लंबे विजय पथ और इस सड़क से शहीद के घर जाने वाले 500 मीटर लंबी सड़क को सीसीरोड बनवाया गया।

कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति द्वारा कराया जा रहा कार्य।

सीताराम चौराहा पर साइनबोर्ड भी लगाया गया। लेकिन समाधिस्थल उपेक्षित रहा। हांलांकि तब ग्राम पंचायत ने समाधिस्थल के सुंदरीकरण के लिए 15 लाख रुयये का प्रस्ताव पास किया लेकिन धन अवमुक्त न होने के कारण कार्य नहीं हो सका। दो वर्षों तक समाधिस्थल उपेक्षित रहा। शहीद की दुसरी श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि पधारे एपीएन न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर व कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने समाधिस्थल के सुंदरीकरण का जिम्मा लिया। इस क्रम में 15 मई 2022 को भूमि पूजन के साथ समाधि व प्रतिमा स्थापना हेतु जन सहयोग से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ जो अंतिम चरण में है। विनय राय की पहल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्येन्द्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने उक्त 20 डिस्मिसल भूमि पर बाउंड्री व परिसर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव दिया गया। प्रमुख रमावती देवी व प्रतिनिधि लल्लन गोंड ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए इसे क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया। बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय ने इस संबंध में बताया कि प्रस्ताव के सापेक्ष स्टीमेट बनवाया जा रहा है। शीघ्र ही शहीद के समाधिस्थल के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शहीद के सम्मान में कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति की इस पहल की शहीद की पत्नी पिंकी चौरसिया, पिता राजबलम चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र राय, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार, उपेंद्र आर्य, अजय निगम, प्रिंस पांडेय आदि ने सराहना करते हुए समिति के अध्यक्ष विनय राय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

संवादाता कुशीनगर…

दरवाजे से मोटर सायकिल चोरी

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)3 जून..

थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धनौजी से बीते रात चोरों द्वारा मोटर सायकिल चुराने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित व्यक्ति ने तुर्कपट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मोटर सायकिल बरामद कराने का आग्रह किया है।
ग्राम धनौजी निवासी फूलकुँवर शर्मा पुत्र चन्द्रमणि शर्मा ने पुलिस को दिये गये अपने तहरीर में लिखा है कि बीते रात वह प्रतिदिन की भाँति अपनी हीरो एच एफ डीलक्स यू पी 57 ए बी 0726 मोटरसायकिल दरवाजे पर लॉक करके सोने चला गया।इसी बीच रात 12-30 बजे जब वह उठा तो बाईक गायब मिली।मैंने उसी समय आसपास वाहन की काफी खोजबीन किया लेकिन वाहन का कुछ पता नहीं चला।पीड़ित फूलकुँवर शर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन बरामद कराने का अनुरोध किया है।

संवादाता कुशीनगर…

सद्गुणों के सहारे शीर्ष स्तर पर चमक पाता है व्यक्ति : पं. रामअवध

  • रामकथा
  • किसी वृत्ति का समय पर उपयोग ही सद्गुण

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)03 जून..

जिस व्यक्ति ने कठिनाइयां झेली हों, जो समस्याओं के बीच से निकले हों, वही जीवन में अपने सद्गुणों के सहारे शीर्ष स्तर पर चमक पाते हैं। क्योंकि कठिनाइयां ही व्यक्ति को सही ढंग से तराशती व उभारती हैं। ऐसे व्यक्ति भगवान राम के समान पुरुषोत्तम बन सकते हैं। यह बातें दुदही विकास खंड के बंगरा गांव के पर्वत गिरी बाबा स्थान पर चल रहे पंचदिवसीय राम कथा के दूसरे दिन गुरुवार की रात्रि कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल ने श्रोताओं को भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी वृत्ति का समय पर उपयोग सद्गुण है और असमय उपयोग दुर्गुण है। कथावाचक ने उदाहरण देते हुए कहा कि समय पर उचित मात्रा में वर्षा बहुत अच्छी होती है जबकि अनुचित समय पर, अधिक मात्रा में वर्षा या ओला नुकसानदेह साबित होती है। कथा का शुभारंभ केन यूनियन के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने कथावाचक का माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मधुरश्याम शुक्ल, राजाराम राय , अजीज अंसारी , छेदी अमीन, बलिराम राय , रंजन शुकंल , बंता यादव , श्यामसुंदर प्रसाद, शंभू कुशवाहा , धर्मबाबू आदि उपस्थित रहे ।

संवादाता कुशीनगर…