Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 2819

तीन दिवसीय 60 वीं गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता के देवरिया का रहा दूसरा दिन

तीन दिवसीय 60 वीं गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2022 के दूसरे दिन क्रॉस कंट्री महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता की शुरुआत पुलिस लाइन्स स्थित आदेश कक्ष से प्रारंभ होकर उसी स्थान पर समाप्त हुई। क्रॉस कंट्री का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा झंडी दिखाकर किया गया


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)के पुरुष वर्ग में देवरिया के अवनीश यादव प्रथम स्थान पर रहे। वही दूसरे स्थान पर गोंडा के नवीन प्रताप सिंह, तृतीय स्थान पर देवरिया से बाबूलाल यादव रहे। महिला संवर्ग में महराजगंज की महिला धावकों ने अपना परचम लहराते हुए शीर्ष स्थानों पर अपना परचम लहराया। जिसमें सुरेखा यादव प्रथम, बेबी द्वितीय एवं मंशा तृतीय स्थान पर रही। तैराकी के पुरुष संवर्ग की सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कुशीनगर से दुर्गेश कुमार शर्मा प्रथम, देवरिया से राजनारायण यादव द्वितीय, संतकबीरनगर से आब्दीन अंसारी तृतीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में 100 मीटर बटर फ्लाई में कुशीनगर से धनन्जय राय प्रथम, सिद्धार्थनगर से रामप्रीत द्वितीय, कुशीनगर से सभाजीत सिंह तृतीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिद्धार्थनगर से राजेश यादव प्रथम, कुशीनगर से धनन्जय राय द्वितीय, गोरखपुर से रामनिवास तृतीय स्थान पर रहे। महिला संवर्ग में 50 मीटर बटर स्ट्रोक में देवरिया से बबिता यादव प्रथम, बस्ती की पूजा द्वितीय व देवरिया की शिखा सिंह तृतीय और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में देवरिया की बबिता पहले, कुशीनगर की निकिता मिश्रा दूसरे व देवरिया की मीरा उपाध्याय तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के 200 मीटर के बैक स्ट्रोक, फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक व बटर स्ट्रोक में क्रमशः देवरिया के राजनारायण यादव, सिद्धार्थनगर के राजेश यादव, देवरिया के राजनारायण यादव व सिद्धार्थनगर के रामप्रीत गौड़ पहले स्थान पर रहे।

50 मीटर बटर व ब्रेस्ट स्ट्रोक में संतकबीरनगर के आब्दीन अंसारी ही पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर क्रमशः कुशीनगर के धनन्जय राय व देवरिया के राजनारायण यादव रहे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मिडले रिले व फ्री स्टाइल रिले व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल व 50 मीटर बैक स्ट्रोक का फाइनल होगा। प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्णायक की भूमिका में बेसिक शिक्षा विभाग से गंगतेश्वर सिंह, संजीव कुमार दुबे, विवेकानन्द शर्मा, तैराकी कोच हेमन्त कुमार, संध्या कन्नौजिया, सूर्यांश कुमार, राज रोहित सैनी एवं नितेश कुशवाहा रहे।

इस दौरान सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, सीओ लाइन विनय कुमार यादव, सीओ प्रशिक्षु अंशुमान श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह, एसआई राजगोपाल तिवारी, एसआई रामदास यादव, एसआई गुलाब सिंह, एसआई प्रतिराम गुप्ता, हेड पीटीआई राजनारायण यादव, पीटीआई सुनील यादव, पीटीआई वीरेन्द्र समेत तमाम जनपदों से आये पीटीआई एवं पुलिस कर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

संवादाता देवरिया…

शराब माफिया के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 35 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

रूद्रपुर/देवरिया (RKP NEWS) ।जनपद देवरिया के शराब माफिया व टॉप-10 चिन्हित अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र स्व0 अम्बिका यादव निवासी-भरोहिया थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया के विरूद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14(1) में जिला मजिस्ट्रेट देवरिया जितेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश संख्या 1003/2022 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। इस अधिनियम के अन्तर्गत उक्त अभियुक्त की कुल 35 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है, जिसमें जमीन एवं उस निर्मित भवन कीमत 18 लाख रूपये व 0.048 हे0 जमीन कीमत 17 लाख रूपये है। इस संपत्ति में भवन एवं जमीन का कस्टोडियन तहसीलदार रूद्रपुर जनपद देवरिया के अधीन सुपुर्द कर दिया गया है। इस संपत्ति को कब्जा करते समय दुग्गी पिटवा कर उद्धघोषणा करा कर सार्वजनिक रूप से जनता को इस कार्यवाही से अवगत कराया गया। इस कुख्यात अभियुक्त के विरूद्ध शराब तस्करी आदि गम्भीर अपराध के कुल 16 अभियोग पंजीकृत हैं। 

संवाददाता - गोविन्द मौर्य

स्थानांतरित शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

  • उच्च न्यायालय के निर्देश पर गृह जनपद में हुआ स्थानांतरण
  • 4 वर्ष की नौकरी के दौरान शिक्षकों ने जीत लिया था हृदय

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)11 जुलाई..

वर्ष 2018 में हुई 68500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चूक के चलते मेरिट के बावजूद तमाम शिक्षक आंकाक्षी जनपदों में तैनात होने की बजाय दूरस्थ जिलों में पदस्थापित हो गए थे। इन शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय के निर्देश व बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव आदेश पर आकांक्षी जनपद के लिए स्थानांतरित तमकुही विकास खंड के 20 शिक्षक सोमवार को कार्यमुक्त हुए।

इस क्रम में वाराणसी जनपद के लिए स्थानांतरित प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ (सेमरा) में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार यादव को सहकर्मी, ग्रामीण व छात्रों ने सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई की। प्राशिसं के अध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। सरकारी सेवा में एक नियत अवधि समाप्त होने के बाद स्थानांतरण होना है। यह क्षण बहुत ही मार्मिक होता। विदा करते समय आंखें नम हो जाती है। ग्रामीण व छात्रों ने साथ बिताये चार वर्ष के समय को याद करते हुए उनके मधुर व्यवहार की सराहना की। स्थानांतरित शिक्षक को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ व मिष्ठान देकर विदा किया गया। दीपक मिश्र, मुकेश यादव, रामप्रीत प्रसाद, दिलीप कुमार गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, शैलेन्द्र गुप्ता, रविता सिंह, शाहीन परवीन, अनिरुद्ध गुप्ता, रवि, आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

शांति व सौहार्द के साथ अदा की गई ईदुज्जुहा की नमाज,मांगी मुल्क व कौम की सलामती की दुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)10 जुलाई..
रविवार को स्थानीय ईदगाह में बड़ी संख्या में उपस्थित अकीदतमंदों ने सिद्दत एवं अकीदत के साथ ईदुल अजहा की।पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदतमंदों ने ईदुज्जुहा की नमाज अता कर मुल्क एवं कौम की दुआ मांगी।ईदगाह में मौलाना नुरूल इस्लाम,स्थानीय नगर के मुख्य मार्ग स्थित नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह,पटेल नगर स्थित रजा मस्जिद में हाफिज शाकिर रजा,गौरा मस्जिद में मौलाना बेलाल अहमद अंसारी,कपरवार स्थित ईदगाह में मौलाना गुलाम हजरत अली ,पैना स्थित जामा मस्जिद में कारी साकिब रजा ने ईदुज्जुहा की नमाज अता करायी।

बरहज स्थित ईदगाह में उपस्थित अकीदतमंदों को तकरीर करते हुए मौलाना नुरूल इस्लाम ने कहा कि अल्लाह के प्यारे नबी इब्राहिम अलैहिस्सलाम को अपने सबसे प्रिय की कुर्बानी देने का आदेश हुआ तब उन्होंने जिल्हिज्जा माह की दसवीं तारीख को अपने बेटे इस्माईल अलैहिस्सलाम की खुदा की राह में कुर्बानी दी थी लेकिन अल्लाह के करम से उनका बेटा सही सलामत उठ खड़ा हुआ और उनकी जगह पर एक दुम्बा पड़ा था।अल्लाह के इस कड़े इम्तिहान में इब्राहिम अलैहिस्सलाम पास हो गये और अल्लाह को अपने नबी की यह कुर्बानी का जज्बा बहुत पसंद आया।तभी से ईदुलजुहा बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है और इस दिन पाक जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।ईदुज्जुहा की नमाज अता कर मौलाना अनीस अहमद, मौलाना शमशीर रजा, हाजी मुहम्मद मुस्तफा, फैय्याज अहमद अंसारी, हाजी डा. ए एच लारी,हाजी नईम अहमद,चाँद आलम, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जावेद अख्तर बबलू राईन,अब्दुल खालिक अंसारी, एड.खुर्शेद आलम, डा.सेराज अंसारी,शहाबुद्दीन अली,मुनीर शाह,जमशेद खान, नसीम अहमद, मोहम्मद आरिफ,मो. युनूस अंसारी, मुबारक अली,सगीर खान,बबलू रहमान,शमशेर अली, नसीर अहमद ,अनीस अहमद,मोहम्मद खालिद, असरफ अली,मो.आलम,हसमत अली आदि ने गले मिलकर एक दूसरे को ईदुलजुहा की मुबारकबाद दी।

संवादाता देवरिया…

लग्जरी बस हादसे का शिकार तीन गंभीर

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)08जुलाई..

स्थानीय थानाक्षेत्र के फोरलेन पर मंझरिया पेट्रोलपंप के पास दिल्ली से मुजफरपुर जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई। इस घटना में बस के ‌क्लीनर के साथ दो अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जबकि पच्चीस से अधिक यात्रियों को हल्की चोंटे आई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों को रोक कर उन्हें उनके गंतव्य को भेजवाया।
शुक्रवार की दोपहर साढे बारह बजे दिल्ली से सवारी लेकर मुजफरपुर बिहार के लिए एक लग्जरी बस जा रही ‌थी
। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के मंझ‌रिया पट्रोल पंप के पास फोरलेन पर एक कन्टेनर के ओवरटेक करने के प्रयास में बस का संतुलन ‌खराब हो गया। जिससे बस डिवाईडर से टकराकर कंटेनर पर पटल गई। बस के अनियंत्रित होते ही चालक कुद कर फरार हो गया। घटना होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गाडियों के सड़क पर पलटने से हाईवे का एक लेन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा, एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, एसएचओ तमकुहीराज अश्विनी कुमार राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने घायलो को सीएचसी पहुचाया। इस घटना में तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया निवासी खलासी संतोष रौनियार उम्र 40 वर्ष बस की चपेट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं बिहार के मधुबनी जनपद स्थित लौखा निवासी मुहम्मद सहजाद एवं अमजद खान को भी गंभीर चोंटे आई। तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में पच्चीस से अधिक यात्रियों को हल्की फुल्की चोंटे आई।पुलिस ने मामूली रूप से घायलों सहित सभी यात्रियों को बिहार की तरफ जाने वाली बसों से उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा ररही है।

संवादाता कुशीनगर..

सभी तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का किया गया निरीक्षण

देवरिया  (राष्ट्र की परम्परा) 08 जुलाई।* आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में  प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण  तथा पके पकाए  भोजन की  गुणवत्ता जांच करने हेतु एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में आज जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह  भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु प्रेषित किया गया।
          विस्तृत विवरण में सलेमपुर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेस  कुमार द्वारा तहरी का नमूना संग्रह  कर  उपस्थित 67 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में  जागरूक किया गया।
  इसी प्रकार सदर तहसील के मेहरा पुरवा में रोस्टर  अनुरूप तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए कुल 76 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल द्वारा जागरूक किया गया।
    बरहज तहसील के ब्रह्म कुंड प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव द्वारा कुल 40 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए।
   रुद्रपुर तहसील के गढ़पुरवा प्राथमिक विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहरी का  नमूना एकत्रित करते हुए 40 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
    भाटपार रानी तहसील में खाद्य  सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बेलपारपंडित में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 105 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा इसी तहसील के जासुई प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 65 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
       उपरोक्त कार्यवाही में कुल छह मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 353 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।

  • गोविन्द मौर्य

माहौल को खराव करने की कोशिश किया तो उसे कतई बख्सा नही जायेगा

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)08 जुलाई..

आगामी ईद उल अजहा बकरीद के त्यौहार को लेकर स्थानीय थाने के प्रांगण में गुरुवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान त्यौहार पर लोगों से शांति व सौहार्द कायम करने के साथ ही शांतिप्रिय माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने चेताया की अगर कोई माहौल को खराव करने की कोशिश किया तो उसे कतई बख्सा नही जायेगा व कुर्बानी का मलवा इधर उधर न फेंक गड्ढे में ही फेकें ।
वैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने कहा कि हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है ।उन्होंने आमजन से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया ।कहां की नगर क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्रो में खलल डालने वाले शरारती व उपद्रवी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। कहां की छोटी मोटी घटना और अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। बक़रीद का त्यौहार आपसी भाईचारे का है इसे खुशनुम्मा माहौल में मनाये साथ ही बक़रीद के त्योहार में कोई राजनीतिक कार्यक्रम न करे उसे त्योहार की तरह ही मनाये।वही बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं ने त्योहार के दरम्यान भरपूर बिजली व साफ सफाई की मांग किया ।इस दौरान नगर के दोनों समुदायो के लोगो ने नगर को गंगा जमुना की तरह आपसी सौहार्द बनाकर रहने के लिए आश्वस्त किया । पीस कमेटी के बैठक के दौरान हरिशंकर जायसवाल, नेसार प्रधान , नेसार मेहंदी ,अरशद ,अनीस ,, मौलवी अफरोज, एकलाख दस्ती ,शकील अहमद, संजीव गुप्ता गुड्डू सोनकर ,व नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे ।

संवादाता मऊ..

एआरपी ने प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के तेज गायन की दी सलाह

  • बीएसए, बीईओ व एआरपी प्रतिदिन किसी विद्यालय में प्रार्थना सभा में रहेंगे मौजूद
  • एआरपी ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के तहत कराई गतिविधियां
  • शिक्षक डायरी अद्यतन रखने व तीन माड्यूल की सहायता से हो शिक्षण कार्य

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)07 जुलाई

नवागत बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने शिक्षकों के विद्यालय पर ससमय उपस्थिति व निरंतरता बनाए रखने के लिए स्वयं जिले के किसी विद्यालय, बीईओगण, एसआरजी व एआरपी को क्षेत्र के किसी विद्यालय में प्रार्थना सभा में प्रातः 7.30 बजे उपस्थित रहने को कहा है। इस क्रम में दुदही विकास खंड के एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) विज्ञान विनोद प्रसाद विकास खंड के रकबा दुलमापट्टी गांव के उच्च प्राथमिक (कम्पोजिट कक्षा 1-8) विद्यालय भगवानपुर में प्रार्थना सभा में उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों से तेज स्वर में राष्ट्रगान गायन की सलाह दी व सामान्य ज्ञान पर चर्चा की।

शैक्षणिक पर्यवेक्षण के क्रम में प्री प्राइमरी कक्षाओं में स्कूल रेडीनेस की गतिविधियां, कक्षा एक में हवा में इशारे से व पीठ पर स्पर्श विधि से अक्षर ज्ञान को परखा। कक्षा तीन में भाषा व संख्या ज्ञान का मूल्यांकन किया। कक्षा आठ में विज्ञान विषय में छात्रों को खनिज, तत्व, अयस्क, व आवर्त सारणी पर जानकारी देते हुए पढाया। प्रश्नों का सही जवाब देने वाले छात्रों को शाबासी दी तथा अटकने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाया। शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सलाह दी। एआरपी ने शिक्षकों की शिक्षक डायरी का अवलोकन किया व आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह माड्यूल के अनुसार, समय सारणी बनाकर शिक्षण कार्य संपादित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों में शिक्षण अधिगम की परख के लिए सतत मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, सहायक अध्यापकगण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश कुमार, अनिता कुशवाहा, मीना, किसनावती, मंजू, दीपक, सरिता, जोहरा, शबनम, पूनम आदि मौजूद रहे।

शैक्षणिक स्तरोन्नयन के लिए एसएमसी की बैठक संपन्न

परिषदीय विद्यालयों में माह के प्रति बुधवार को आयोजित होने वाली विद्यालय प्रबंध समिति की मासिक बैठक उक्त विद्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने शिक्षा की गुणवत्ता के स्तरोन्नयन पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर में जलभराव वाले स्थानों पर मिट्टी भरवाने के लिए ग्राम प्रधान से संपर्क कर समस्या का समाधान कराया जाए।

फाजिलनगर विधायक ने किया वृक्षारोपण

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)05 जुलाई..

वैश्विक महामारी कोविड ने पूरे विश्व को यह बता दिया है कि मनुष्य से प्रकृति की दूरी कितनी घातक हो सकती है।इस प्रकृति में जीवन तभीतक सम्भव है जबतक पृथ्वी पर वृक्ष विद्यमान हैं।जिन वृक्षों को हम दिन-रात काट रहे हैं उन वृक्षों का महत्व कोरोना काल में सबको महसूस हुआ है।
उक्त बातें मंगलवार को विकास खण्ड तमकुही अन्तर्गत ग्रामपंचायत बसडीला पाण्डेय में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहीं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तमकुही के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय ने कहा कि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर हम वातावरण में प्राकृतिक ऑक्सीजन की भरपूर मात्रा बनाये रख सकते हैं जिससे हमें कृत्रिम आक्सीजन की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी और वातावरण का सन्तुलन भी बना रहेगा।खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार ने ग्रामीणों को खाली जमीन पर अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया और सरकारी सहयोग का आश्वासन भी दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज ग्रामसभा बसडीला पाण्डेय के दक्षिण तरफ स्थित नवीन परती में पाँच दर्जन से अधिक विभिन्न किस्म के छायादार व फलदार वृक्ष लगाये गये।इसके पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सत्येन्द्र पाण्डेय ने अथितियों को पुष्प गुच्छ देकर उनको सम्मानित किया।इस अवसर पर डीपीआरओ अभय यादव, नन्दू मिश्रा, मृत्युंजय सिंह, शिवशंकर पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, विद्याधर ओझा, दीपक गोंड़, राणाप्रताप सिंह, हफीजुल्लाह अन्सारी, वीरेन्द्र सिंह, नरसिंह पाण्डेय व रामायन गोंड़ सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।

संवादाता कुशीनगर…

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)05 जुलाई…

वन महोत्सव के अवसर पर 05 जुलाई 2022 को पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जीलाजित एवं क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षाधीन अंशुमान के साथ अधिकारी/कर्मचारी द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान-2022 के अन्तर्गत पुलिस लाइन देवरिया में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वृक्ष मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं।

प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया तथा वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाने,चौकी,पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस अधिकारी,कर्मचारीगण द्वारा बड़ी संख्या में फलदार, छायादार आदि पौधों को लगाकर पौधारोपण अभियान में अपना योगदान किया गया।

संवादाता देवरिया…

नेशनल पार्क बांके से साढ़े तीन किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)05 जुलाई..

रुपईडीहा नेपाल के बांके जिला के चीसापानी बांके नेशनल पार्क नामक स्थान पर वन विभाग चीसापानी रेंज पोस्ट के कर्मचारियों व नेपाली सेना की संयुक्त गश्ती टीम ने एक नेपाली तस्कर को साढ़े तीन किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

  • चोरी करते पुलिस ने रंगें हाथ चोर को पकड़ा.

उक्त जानकारी देते हुए‌ नेपालगंज जिला बांके के पुलिस प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि चीसापानी वन रेंज पोस्ट के वन कर्मियों व नेपाली सेना के जवानों ने बांके नेशनल पार्क के कोर एरिया के घोप्टे नामक स्थान पर गश्त कर रहे थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखाई दिया शक होने पर उसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए उक्त नेपाली व्यक्ति की पहचान गोपाल रोकाय 25 वर्ष निवासी नलगढ़ नगर पालिका वार्ड नंबर 3 जिला जाजरकोट के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय चीसापानी को सौंप दिया गया है।

संवादाता बहराइच…

दलितों ,आदिवासियों के नाम का सिर्फ इस्तेमाल करती है भाजपा – प्रियंका

नयी दिल्ली (RKP NEWS)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दिखावे और चुनावों के वास्ते दलितों एवं आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल करती है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि दलितों और आदिवासियों पर हमले की घटनाओं पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी है?
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में एक दलित युवक को दबंगों ने बम से उड़ा दिया। मप्र में एक आदिवासी महिला को दबंगों ने जिंदा जलाया।

अवैध कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, जेल

  • दोनों अपराधियों के कब्जे से बरामद हुआ एक-एक कट्टा

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)4 जुलाई…

पुलिस कप्तान धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने दो अपराधियों को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक, एसआई श्रवण कुमार यादव, रोमेश कुमार, एचसीपी अमरनाथ यादव, कांस्टेबल अरविन्द यादव, विजय बहादुर सिंह
लक्ष्मण राम प्रजापति आदि की टीम ने थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत लाला गुरवलिया से दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। उनकी शिनाख्त थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत डिघवा पट्टी निवासी राजा कुमार पुत्र सोनू प्रसाद व प्रशांत कुमार पुत्र रमेश प्रसाद के रुप में हुई। जामा तलाशी में दोनों के कब्जे से एक-एक 315 बोर का कट्टा बरामद हुआ। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई। एसएचओ ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संवादाता कुशीनगर…

अब छोटे व्यापारियों को भी लोन मिलना हुआ आसान – अनूप राय

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)02 जुलाई..

अभी तक लोन लेना एक कठिन प्रक्रिया थी , बड़े व्यापारियों को तो उनके क्रेडिट की वजह से आसानी से लोन मिल जाता था मगर छोटे व्यापारी या फुटकर व्यवसायियों लोन लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। बैंको द्वारा निर्देशित कागजों को जुटाने में ही उन्हें कई बार बैंको का चक्कर लगाना पड़ता था मगर सेवा लाइफ निधि लिमिटेड बड़े व्यापारियों के साथ साथ ही छोटे व्यापारियों के हितों का ख्याल रखते हुए बहुत ही आसानी तरीके से तुरन्त लोन उपलब्ध कराएगी। उपरोक्त बाते सेवा लाईफ निधि लिमिटेड के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए पीपीडीएल और सफल समूह के सीईओ अनुप राय ने कही। सेवा लाईफ निधि लिमिटेड के डायरेक्टर डा मेराज अंसारी व ऐबादुर रहमान ने उद्घाटन में आए समस्त अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित कर स्वागत किया। इस दौरान श्री राधे कंप्यूटर गुड्डू कुशवाहा, सक्सेस पॉइंट राजीव श्रीवास्तव ,सुनील गुप्ता , राकेश कुशवाहा ,भुनेश साहनी, गोपी चौहान, शहजाद अंसारी,डॉ विद्यासागर, अभय तिवारी , अनिल अनिल गुप्ता ,बुटायी प्रसाद , विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

मधुरिया राजवाहा पर अर्द्धनिर्मित पुल छोड़ ठेकेदार गायब

  • फुरसतपुर और बेलवा गांव के लोगों का आवागमन हुआ बाधित

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)01 जुलाई…

ठेकेदार द्वारा मधुरिया राजवाहा पर बना अर्धनिर्मित पुल छोड़कर गायब होने के चलते दो गांवों के सैकड़ों लोगों के लिये आवागमन करना एक समस्या बन गयी है।नहर पर बनाये गये अस्थाई एप्रोच के उपर से पानी बह रहा है ऐसे में ग्रामीण और स्कूली बच्चे पुल से होकर गुजरने से कतरा रहे हैं।विदित हो कि गत वर्ष दिसम्बर महीने में मधुरिया राजवाहा पर फुरसतपुर तथा बेलवा बुजुर्ग गाँव के सामने ध्वस्त हो चुके पुल के स्थान पर नये पुल का निर्माण शुरु हुआ लेकिन आधा निर्माण के बाद ठेकेदार अचानक गायब हो गया।

लोगों को उम्मीद थी कि ध्वस्त हो चुके पुल से शीघ्र ही निजात मिल जायेगा लेकिन ठेकेदार की लापरवाही अब इन दो गांव के लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।आलम यह है कि एप्रोच के ऊपर से बहता हुआ पानी पानी गांव घुस कर प्राथमिक विद्यालय फुरसतपुर के परिसर में इकठ्ठा हो रहा है जिसके कारण बच्चों का पठन- पाठन बाधित हो रहा है।वर्तमान समय में लोग अपने दो पहिया या चार पहिया वाहन लेकर घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा नहर से सटे परिषदीय स्कूल सहित अन्य स्कूल के बच्चों को है। बृहस्पतिवार को स्कूल की बस पकड़ने के लिए एप्रोच पार कर रहे दो बच्चे नहर में गिर पड़े गनीमत थी कि नहर में पानी का लेबल कम था जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।इस सम्बन्ध में कैनाल विभाग के जेई अमरेन्द्र वर्नवाल ने बताया कि वस्तुस्थिति की जानकारी मुझे मिली है।कल ही एसडीओ नहर रामायण पाण्डेय और तकनीकी टीम को लेकर पुल का निरीक्षण करने मौके पर पहुँचना है।डायर्जन बन्द करना और पानी रोकना दोनों मुश्किल है।ऐसी स्थिति में एप्रोच की साइज बढ़ाया जायेगा या एप्रोच को और ऊंचा किया जायेगा।ग्रामवासी सुमेश शुक्ला, रविन्द्र प्रसाद, तुलसी पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, मन्तोष प्रसाद, राजन पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह व शोभा गुप्ता ने तत्काल समस्या समाधान की माँग की है।

संवादाता कुशीनगर..