Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 2800

शक्ति स्वरूप स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर सेमिनार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्वंय सहायता समूह द्वारा ग्राम सभा जेठवार विकास खण्ड पंदह, सिकन्दर पुर में आयोजित होने वाले सेमिनार में शामिल हो कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण विषय पर सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जानकारी देकर उनका उत्साह वर्धन किया
साथ ही साथ उक्त अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया समूह की अध्यक्ष से महिलाओं ने माग किया
इस समूह में बहुत सारी नारी शास्क्ति कारण पे बात किया गया उनकी आर्थिक मानसिक शारीरिक विकास पर भी बल दिया गया जिसके बारे में समूह की संचालिका सुगन्धा शुक्ल ने भरोसा दिया की आने वाले समय मे यह बात आप लोगों की प्राथमिकता पर किया जाएगी इस अवसर पर बबिता , चंद्रशिला, सुगंधा जन सेवा के अध्यक्ष सुगन्धा शुक्ल ने आये हुय सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

तीन बच्चों के सर से उठ गया माँ का साया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही ग्राम सभा के परसिया टोला निवासी एक शराबी पति ने नशे की हालत में अपनी 26 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी को डंडे से पीट- पीट कर बेरहमी से जान ले ली। बच्चो के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा सुनीता मरी पड़ी हुई थी। इसकी सूचना किसी ने चौकीदार को दी।फिर चौकीदार ने घटना की सूचना खोटही पुलिस को दी।घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी खड्डा और रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोटही टोला- परसिया निवासी मोती खट्टीक पुत्र स्व अयोध्या सात वर्ष पूर्व सुनीता से प्रेम विवाह कर अपने घर लाया और दोनों राजी-खुशी से रहने लगे। कुछ वर्षों तक सब कुछ सामान्य रहा मोती मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीविका चलाता रहा। बाद में उसको शराब की लत लग गयी,फिर वह मजदूरी का पैसा शराब पीने में बर्बाद करने लगा।जिसको लेकर पत्नी सुनीता से आये दिन विवाद होने लगा।इधर तीन- चार दिनों से पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर लगातार झगड़ा हो रहा था। शनिवार की सुबह मोती खट्टीक गांव में अवैध रूप से बेचा जाने वाला शराब पीकर घर आया और पत्नी सुनीता को मारने लगा फिर नशे में पति को देख पत्नी सुनीता अपने तीनो मासूमो को लेकर गांव में भाग गयी। दिन में दस बजे के बाद बच्चों के साथ घर आयी ,उस वक्त मोती घर में बैठा हुआ था फिर दोनों में कहा सुनी होने लगी तथा मोती फिर पत्नी को मारने लगा। माँ को मार खाते देख बच्चे चिल्लाने लगे फिर भी मोती मारना नहीं छोड़ा और डंडे से पीट -पीट कर सुनीता की जान ले ली। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो पड़ोसियों ने देखा कि सुनीता मरी पड़ी है। सुनीता अपने पीछे गरिमा उम्र 4 वर्ष, छंगूरी उम्र 3 वर्ष, प्रियांशु उम्र 6 माह को रोते बिलखते छोड़ पति की पिटाई से इस दुनिया को छोड़ चली।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी गांव के चौकीदार बाल किशुन मौर्या को दी गई। चौकीदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर खड्डा क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह,थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह , खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस आइ रामचन्दर सिंह यादव अन्य पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीमेण्ट बेचने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, 354 बोरी नकली सीमेण्ट बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

 बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)अधीक्षक बहराइच द्वारा नकली सीमेन्ट बिक्री के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम द्वार थाना क्षेत्र अन्तर्गत रायबोझा चौराहे पर ख्वाजा गरीब नवाज ट्रेडिंग कम्पनी की दुकान से 354 बोरी नकली सीमेन्ट बरामद कर शादाब पुत्र इश्तियाक अली नि0 रायबोझा थाना मोतीपुर बहराइच को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 520/2021 धारा 63/65 कापीराइट एक्ट व 419/420/467/468 भादवि पंजीकृत कर जिला कारागार बहराइच भेजा गया।

किसान बिलखते रहे और पीएम करते रहे सभा

वाराणसी/मिर्जामुराद( राष्ट्र की परम्परा) मेहदीगंज गांव के सैकड़ों किसानों ने 25 अक्टूबर को पीएम के सभा के पहले अपने खेतो मे धान की फसल बोई थी। कर्ज उठाकर फसल को खाद पानी लगाया, तो फसल की हरियाली देखकर मारे खुशी किसानों के दिल कुलाचे भरने लगा था। किसानों ने सोचा था इस बार अनाज बेचकर सिर से कर्ज का बोझा उतार फेकूंगा, लेकिन प्रधानमंत्री की बीते सोमवार की सभा ने सब चौपट कर दिया। प्रशासन ने लहलहाती कच्ची धान की फसल पर हैलीपैड और सभा स्थल बना दिया और फसल के मनमाने दर पर कुछ रुपए का चेक पकड़ा दिए। यह कहते हुए किसानो की आंखो से आंसू बहने लगे है। एक ओर जहां मौसम की बेरुखी और खाद बीज की महंगाई ने अन्नदाताओं के सामने लागत भी नहीं निकलने का संकट खड़ा कर दिया, वही दूसरी ओर रही सही कसर प्रधानमंत्री की सभा ने पूरी कर दी। कहानी मिर्जामुराद क्षेत्र के सभा स्थल मेहदीगंज गांव के ही पीड़ित ऐसे किसानो से जुड़ी हुई है, जो वास्तव में किसान है। देश के अन्नदाता है। यहाँ के किसानो की फसल और उपजाऊ खेत प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की भेंट चढ़ गई। चूंकि फसल बड़ी हो गई थी तो किसानों के खेत मे पीएम के सभा स्थल के साथ हैलीपैड भी बना दिया गया। मीडिया मे चल रही ख़बरों और किसानों की माने तो प्रशासनिक अफसरों ने प्रति बीघा फसल के तीस हजार रुपए देने की पेशकश की गयी थी कच्ची फसल काटने के बाद पटवारी ने केवल 19 हजार 4 सौ रुपए के हिसाब से चेक दिए और कहा प्रति बीघा दस कुंटल ही उपज और एमएसपी दर से ही मुआवज़ा दिया जाएगा। किसानो का कहना है कि पहले तो पटवारी ने झूठ बोलकर उससे बिना लिखित सहमति लिए फिर प्रति बीघा 16 कुंटल उपज और तीस हज़ार के जगह दस कुंटल का ही केवल 19400 रूपये ही चेक दिया। किसानो का कहना है कि सभा स्थल और तीन हैलीपैड बनाने में मजदूरों ने न केवल उनकी उपजाऊ ज़मीन बरबाद कर दिया, बल्कि अब रबी की बुवाई पिछड़ जाएगा साथ ही उपजाऊ जमीन भी चौपट हो जा रहा है। किसानो का कहना है कि इस संबंध में डीएम साहब के सामने भी दुखड़ा रोया गया था, लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। समतल ज़मीन पर भी बन सकता था हैलीपैड और वर्चुअली कार्यक्रम हो सकता था, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पास ही राजातालाब सब्ज़ी मंडी के पीछे और जगतपुर में कई बीघा मे फैला ग्राउंड खाली पड़ा है। प्रशासन इसी ग्राउंड में हैलीपैड और सभा स्थल बना सकता था। इससे न केवल किसानो की फसल भी बर्बाद होने से बच जाती, बल्कि ग्राउंड का भी सही से इस्तेमाल हो जाता। लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया किसानो के लहलहाती कच्ची फसलों के खेत को हैलीपैड और सभा के लिए चुना।

ताइक्वांडो में कौस्तुभ ने जीता स्वर्ण।

राजापाकड़। कुशीनगर

(राष्ट्र की परम्परा)

।जनपद में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में थानाक्षेत्र के ग्राम जोकवा खुर्द के होनहार किशोर कौस्तुभ पाण्डेय ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर सेस्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
रविवार को ताइक्वांडो एसोसिएशन कुशीनगर के तत्वाधान में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में सम्पन्न तृतीय जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के अलग-अलग आयु वर्ग में 12 वर्ष की आयु वर्ग में कौस्तुभ पाण्डेय ने अपने प्रतिद्वंदी को आसानी से पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया। बारह वर्षीय कौस्तुभ ने जिला स्तरीय गोल्ड मेडल जीतकर राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कौस्तुभ की सफलता पर पिता संजय पाण्डेय सहित माता नीलम पाण्डेय, कोच दीपक मद्देशिया, दादा-दादी सूर्यनाथ पाण्डेय व शकुन्तला देवी सहित पत्रकार सुरेन्द्र नाथ तिवारी,अमरनाथ पाण्डेय, सुरेन्द्र राय, नीरज तिवारी, नित्यानन्द पाण्डेय,राजकुमार गिरी,ऋषिकान्त मिश्र आदि ने शुभकामना देते हुए अगले माह 12-14 नवम्बर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विजयश्री प्राप्त करने की कामना की।

तेज़ हव और भारी बरसात से धान की फसल का बड़ा नुकसान किसान परेशान

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)नानपारा बिकास खंड नबाबगंज के क्षेत्र में खेतों की लहलहाती धान की फसल देखकर किसानों का मन प्रसन्न था, लेकिन रविवार को अचानक हुई बारिश ने किसानों की खुशियों पर पानी फेर दिया ,अन्नदाता कहे जाने वाले किसान की लहलहाती फसल को बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर किसानों की स्थिति को खराब करने का पूरा प्रयास किया है ,जिससे किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है, रविवार को बेमौसम तेज बारिश और आंधी से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ,खेतों में खड़ी व कटी पड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई है,किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर दिखाई दे रही है, तहसील नानपारा के अंतर्गत बिकास खंड नबाबगंज के आने वाले गाँव
रामनगर गुलरिहा, बिलासपुर, भुधर गाँव, चौगोई, धन्नी गाँव, परसन पुरवा, पुरैनी पुरैना, भक्तपुर गुलरिहा सहित सैकड़ों गांव के किसान तेज़ हवा व बारिश से धान की फसल के बर्बाद होने से पीड़ित हैं , बे मौसम बारिश के साथ तेज हवा से बर्बाद हुई फसल से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है ,यदि पीड़ित किसानों की सरकार ने सहायता नहीं कि तो किसान और भी परेशान हो जाएगें, इस पर ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर के किसान सजन कुमार भारगो से बात किया तो बताया कि एक बारसी पहले भी हो चुकीं है लगभग 15 दिन पहले फिर कल से फिर बारिश हो रहा है खेत में पानी भी भरा है जिस से धान जाम भी रहा पानी का नीकास भी नहीं है कोई तरफ़ से मेरा 8 बिघा धान पानी में गिर गया है मौसम खाराब होने के कारण से मेरा धान की फसल बर्बाद हो गया है इस क्रम में बिलासपुर के किसान किशोरी लाल यादव से बात किया तो कहाँ की बारिश ने बर्बाद कर दिया धान गिर कर जामने लगा है खेत में पानी भी भरा है पानी निकालने के लिए रास्ता भी नहीं है पहले नाला बना था लोगों ने मिट्टी से पाट भी दिया है जिससे खेत का पानी नहीं निकल पा रहा है और पानी में धान गिरे होने के कारण धान खेत से निकाल ना मुश्किल पड़ रहा है ,किसान शितल प्रसाद शर्मा ने कहा कि पहले से इस बार धान की फसल बढीया था लेकिन बारिश व तेज़ हवा ने बर्बाद कर दिया पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था जैसे अबकी बार धान की फसल खराब हुआ है इस प्रकार किसानों के मेहनत पर पानी फिर गया है किसान काफी निराश हैं,भक्तपुर गुलरिहा के सोहनलाल वर्मा ने कहा कि पानी के साथ तेज़ हवा ने फसल को बर्बाद कर दिया है, अब धान घर आता है या नहीं अब धान की कोई उम्मीद नहीं है घर आने की ,रामगोपाल यादव ने कहा कि बारिश के साथ इतनी तेज़ हवा थी की पेंड भी गिर गयें धान का तो हाल ही मत पुछो लेकिन अब धान की कोई उम्मीद नहीं है कि घर पहुचे/

सड़क और पुल की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं का प्रदर्शन

राजापाकड़। कुशीनगर

(राष्ट्र की परम्परा)

विकास खंड दुददी के ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी से ठाढीभार टोला इन्नरपट्टी को जोड़ने वाली जलमग्न कच्ची सङक को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर वर्तमान सरकार के प्रति अपनी भङास निकाली।
विधान सभा क्षेत्र फाजिलनगर के कांग्रेसी नेता डा० विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पानी में उतर कर शासन को कोसते हुए कहा की भाजपा सत्तासीन होते ही वादा किया था कि पुरा प्रदेश गढ्ढा मुक्त होगा, लेकिन यह सड़क जल मुक्त नहीं हो सकी आज बरसात के दिनों में ग्रामीणोंको जो असुविधा हो रही है उसका जिम्मेदार कौन है लगभग कई गांवों के लोगों सहित किसानों की खेती झरही नाले के दोनों तरफ है, ऐसे में बरसात के दिनों में यह सड़क बिल्कुल बंद हो जाती है।जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ठड़ीभार और विजयपुर उत्तर पट्टी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है ,जहां लोग आज भी कमर भर पानी पार करके अपने घर तक जाने को विवश है जनप्रतिनिधियों से बार-बार ग्रामीणों ने सड़क और पुल निर्माण को लेकर अवगत कराया लेकिन जनप्रतिनिधियों ने सुधि लेना उचित नहीं समझा ।उन्होंने कहा की यदि सरकार और संबंधित विभाग उक्त सड़क के निर्माण कार्य पर ठोस पहल नहीं करता तो, व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस किसान नेता धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह ,विकास गुप्ता, राज किशोर गौड़, साधु ,रुदल खरवार, अच्छेलाल प्रसाद,वीरेंद्र पासवान, नवनीत सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

कुशीनगर के 17 होटलों में ठहरेंगे सुरक्षा कर्मी व अधिकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
20 अक्टूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके लिए आने वाले अधिकारियों के ठहरने के लिए जिला प्रशासन ने यहां के 17 होटलों के 334 कमरों को आरक्षित कर दिया है। अधिकारियों के वरिष्ठता क्रम से प्रशासन कमरों को आवंटित भी कर रहा है।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों सहित एसपीजी व एनएसजी कमांडो के लिए थ्री स्टार होटल आरक्षित किए गए हैं। पर्यटन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, संस्कृति व पुरातत्व मंत्रालय, वायुसेना, विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारियों सहित सुरक्षा में तैनात एसएसपी, एसपी थ्री स्टार होटलों में ठहरेंगे। इनके नीचे के स्तर के अधिकारी स्टार फ्री होटलों में ठहरेंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि प्रोटोकाल के अनुरूप अधिकारियों के ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील हो जाएगा हेरिटेज जोन
20 अक्टूबर को हेरिटेज जोन हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील हो जाएगा। बिना इजाजत व पास के बिना किसी को भी जोन में आने की अनुमति नहीं होगी। इस जोन में स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री बुद्ध की शयन मुद्रा वाली प्रतिमा का दर्शन व बौद्ध कांक्लेव का शुभारंभ करेंगे।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
डीएम एस राजलिगम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कानून व शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।

तैयारी के तहत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अपर आयुक्त न्यायिक गोरखपुर रतिभान बनाए गए हैं। मंच की व्यवस्था एसडीएम कसया प्रमोद कुमार त्रिपाठी, मंच के पीछे अपर उप जिला महराजगंज राहुल देव, स्वीस कार्टेज पीएम के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कोमल प्रसाद, स्वीस कार्टेज सीएम तहसीलदार सदर सत्यप्रकाश सिंह, स्वीस कार्टेज राज्यपाल जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि पांडेय, स्वीस कार्टेज चार उपनिबंधक खड्डा महेंद्र नाथ यादव, स्वीस कार्टेज पांच उप निबंधक तमकुहीराज आशुतोष जोशी, स्वीस कार्टेज छह उप निबंधक सदर अजय कुमार सिंह, क्रू लगेज डेलीगेशन उपनिबंधक कसया संत कुमार रावत, महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर एवं मैत्रेय स्थल हेलीपैड संपूर्ण कार्यक्रम प्रभारी सीडीओ अनुज मलिक, मैत्रेय हेलीपैड सीडीओ महराजगंज गौरव सिंह सेगरवाल, हेलपैड से महा परिनिर्वाण मंदिर तक मार्ग व्यवस्था एसडीएम खजनी मनोज कुमार तिवारी, मंदिर के भीतर स्थल सहित संपूर्ण परिसर एसडीएम हाटा राकेश कुमार सिंह, फ्लीट से मंदिर मार्ग तक अपर एसडीएम देवरिया ओम प्रकाश बर्नवाल, बरवा फार्म संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर गुरु प्रसाद, अपर आयुक्त गोरखपुर विध्यवासिनी राय आदि समेत अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला घर से लापता, पति ने थाने में दी तहरीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थानान्तर्गत ग्राम बनियाभार निवासी एक महिला तीन दिन से लापता है। काफी तलाश व खोजबीन करने के बाद पति ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार महुली थानान्तर्गत ग्राम बनियाभार निवासी रामकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी पत्नी कमलावती देवी 16 अक्टूबर को दिन में लगभग एक बजे घर से बिना किसी को बताये कहीं चली गई है। पूरा परिवार परेशान है और आसपास के गांवों में व नाते रिश्तेदारी में भी नही है।

श्री राम माता सीता की निकाली गई शोभा यात्रा।

मुंगरा बादशाहपुर/जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा) नगर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में श्री राम समर्पित बाल मनुहार समिति द्वारा कुंभकरण वध, राम रावण युद्ध, भरत मिलाप व राम का राज्याभिषेक का मनोरम दृश्य आयोजित किया गया। जिसमें समिति द्वारा गाजे बाजे व डीजे के साथ भगवान श्री राम लक्ष्मण व माता जानकी तथा भक्त हनुमान की दर्दनाक झांकी नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। जहां पर जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर भगवान का पूजन अर्चन किया ।जो नगर के मुख्य मार्ग से होते नगर भ्रमण करते हुए मोहल्ला कटरा में पहुंचकर समाप्त हो गई। जहां पर कुंभकरण व भगवान श्री राम रावण वध का दृश्य दिखाया गया। रामायण का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारों से समूचा नगर गूंज उठा। वही ही 12 फुट का रावण का पुतला भी जलाया गया। इसके बाद हनुमान द्वारा माता सीता को लंका से लाया गया। तत्पश्चात चारों भाइयों में राम, लक्ष्मण ,शत्रुघ्न व भरत मिलाप का कार्यक्रम संपन्न। लंका को जीत कर 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौट कर पिता राजा दशरथ की गद्दी संभालने पर भगवान श्री रामचंद्र जी ने सभी साथियों एवं अयोध्या वासियों का हृदय से आभार प्रकट किया नगर के कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के राजतिलक की लीला बहुत ही बेहतर ढंग से प्रस्तुत की गई। राजतिलक की लीला देख भक्त प्रसन्न हो गए। सभासद गणेश ऊमरवैश्य, संजय चौरसिया व अशोक ऊमरवैश्य ने भगवान श्री राम लक्ष्मण माता जानकी सहित हनुमान जी की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के पूर्व में समाजसेवी दिवंगत ओमप्रकाश टैगोर को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन संस्थापक रोहित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष यश गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवकुमार लल्ला, शेखर गुप्ता, शुभम तिवारी ,बृजेश पटवा, धीरज चौरसिया जतिन सुधांशु दिव्यांशु, आकाश ,अर्जुन व शिवम आदि ने सफल कराने में सहयोग किया।

बसपा की सरकार होगी तभी विकास संभव है-आफ़ताब आलम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी/प्रत्याशी बसपा नेता आफ़ताब आलम की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की बैठक एक निजी मैरेज हाल में हुई। जिसमें पार्टी के बूथ स्तरीय पदाधिकारी और जिला इकाई के महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में प्रभारी प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने आगामी चुनाव 2022 को लेकर और पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा साथ ही साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब प्रदेश में बसपा की सरकार होगी और बहन मायावती जी सूबे की मुखिया होंगी। विगत कार्यकाल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जो अधिकारी आज बेलगाम हो गए हैं। वह बसपा शासनकाल में आम लोगों की समस्याओं को बुला कर सुनते थे। 
निश्चित समय में समस्याओं को निस्तारित करते थे। बसपा शासनकाल में जो योजनाएं आई वह किसी जाति विशेष के लिए नहीं थी। सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की नीति केवल बहन जी के पास ही है। कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए प्रभारी प्रत्याशी आफ़ताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने कहा कि आज सत्तारूढ़ दल हमारी पार्टी की नकल कर सत्ता में है और हम लोग सत्ता से बाहर, ऐसे में आप सभी लोग 24 घंटे जुट जाइए और पूरे प्रदेश में नीला झंडा हाथी निशान 2022 में दिखा दीजिए। आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने विधान सभा चुनाव के पहले अपने संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने की कवायदें तेज कर दी हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, पूर्व विधायक भगवान दास,पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद आदि ने भी बैठक को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम बैठक के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम,पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद,अब्दुल मतीन,कुलदीप मणि मिश्र,राम तिलक ,अख्तर,समेत तमाम लोग उपस्थित रहें।

कृषि में क्रांति करें किसान देश का विकास कृषि में निहित

केशव प्रसाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देश का विकास कृषि में निहित है। किसान कृषि मेले का लाभ उठाकर कृषि में क्रांति करें और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाए। कृषि मेला सौगातों का मेला होता है, किसानों को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय एग्रो-क्लाइमेटिक मेला/प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि कृषि मेला में किसानों को नई-नई योजना और तकनीकी के विषय में जानकारी मिलती है।
जिससे किसानों के प्रगति की राह खुलती है।

उपमुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में 05 महिलाओं को गोद भराई एवं एक नन्ही बच्ची को गोद में लेकर अन्नप्राशन संस्कार किए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने जनपद देवरिया के विकास से जुड़ी कुल 207 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं के तहत जनपद में लगभग 180 करोड रुपए की लागत से 306.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण/चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण होगा एवं तीन लघु सेतु जनता को उपयोग हेतु उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि हेतिमपुर-मडुवाडीह मार्ग और देवरिया-बैतालपुर मार्ग के लिए क्रमश 35 और 58 करोड रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी धन डीबीटी के माध्यम से शत-प्रतिशत गरीबों के खाते में पहुंच रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर गरीब आदमी भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने जनसंघ के नेता स्वर्गीय रविंद्र शाही को भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनपद देवरिया में बड़ी संख्या में विकास योजनाओं को शुरू करने एवं पूर्ण करने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सांसद देवरिया सदर डा. रमापति राम त्रिपाठी ने सड़क को गड्ढा मुक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने माननीय उपमुख्यमंत्री को राम मंदिर के मॉडल का स्मृति चिन्ह भेंट किया ।

इस दौरान राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक सदर डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक हाटा पवन केडिया, विधायक काली प्रसाद, विधायक कमलेश शुक्ला, विधायक गंगा कुशवाहा, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर श्रीपति मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, सुब्रत शाही, नीरज शाही, अंबिकेश पाण्डेय मौजूद रहें थे।

उपमुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास

  • शिलान्यास 187 परियोजनाओं का शिलान्यास 1 -कुल 13 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से तरकुलवा बंजरिया मार्ग के 6.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण होगा। इस कार्य को दिसंबर 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 2 – बंजरिया देवरिया घुस मार्ग के 5.75 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण होगा। इस कार्य हेतु कुल 10 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होंगे। इस योजना को भी दिसंबर 2021 में पूर्ण कर लिया जाएगा।

3.- कुल 14 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से रतनपुर महुआपाटन से धुसवा रामपुर अवस्थी मार्ग के 7.20 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा।

4 -.कुल 21 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से लाहिलपार महुआटन करौदा मार्ग के 12.10 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया कार्य किया जाएगा।

5 -.कुल 11 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से मझौली चनुकी सोहगरा मार्ग के 8.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण किया जायेगा।

6 – कुल 10 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से मुसैला से भागलपुर मार्ग के 5.50 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढिकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य इसी वर्ष दिसंबर में पूरा कर लिया जाएगा।
लोकार्पण कार्य (सड़क) कुल 17 कार्यों का लोकार्पण

1 – कुल 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से 4.35 किमी लंबे अकटहिया प्राथमिक विद्यालय से नकटा पुल एवं पिच रोड से मेदनापुर मोड़ एवं हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग कार्य का नवनिर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया।
2- कुल 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 4.50 किमी लंबे पड़री पिच मार्ग से चरियांव खास होते हुए नहर की पटरी-केशवबारी संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ।

3 – कुल 1 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से सलेमपुर मझौली मैरवां मार्ग से जंजीरहा संस्कार भारती विश्वविद्यालय होते हुए ताली बाजार बिहार बार्डर तक संपर्क मार्ग का लोकार्पण हुआ।

लोकार्पण कार्य (सेतु) 3 सेतुओ का लोकार्पण

1- कुल 4 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम विरवा के घाट से शेर सिंह यादव के घर के पश्चिम नाला पर बने पुल का लोकार्पण किया गया।

2- कुल 3 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से बने सूरजपुर-हरैया के बीच मझना नाले पर 5 गुणे 10 मी0 स्पान आर0सी0सी0 लघु सेतु का लोकार्पण किया गया।

3 – भुजौली कालोनी में कुर्ना नाले पर 3 गुणे 10 मी0 का लघु सेतु पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कुल 3 करोड़ 45 लाख की लागत से किया गया।

भाजपा की ही एक ऐसी सरकार है जिसने व्यापारियों को भय मुक्त व्यापार दिया है: पुष्प दंत जैन

देवरिया ( )।

आजादी के बाद भाजपा की ही एक ऐसी सरकार है, जिसने व्यापारियों को भय मुक्त व्यापार दिया है।केंद्र व प्रदेश सरकार व्यापार करने की हर सहूलियत का ध्यान रख रही है।
उक्त बातें व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्बारा आयोजित व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाकार्यसमिति की बैठक और सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए रविवार को कहीं ।

उन्होंने कहा कि
व्यापारी कल्याण कोष व पेंशन का प्रस्ताव भी सरकार के पास विचाराधीन है। व्यापारियों को दस लाख तक का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। कोरोना काल में जिन व्यापारियों का देहांत हो गया, उनको बीमा का लाभ मिल सके। इसके लिए बीमा कंपनी से बात चल रही है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार से कई कंपनियों ने 45 हजार करोड़ के अनुबंध किए हैं, जिनका लाभ जल्द ही दिखाई देने लगेगा। नए उद्योगों से हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बुंदेलखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए डिफेंस कॉरिडोर व एक्सप्रेस वे तथा पूर्वांचल में व्यापार के लिये पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मील का पत्थर साबित होेंगे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोला अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री निरंतर व्यापारिक हित में काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए जीएसटी में सरलीकरण किया है। मुद्रा लोन, व्यापारी लोन, कानून व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस पहल की है।

जिलाकार्यसमिति समिति को भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी,क्षेत्रीय सह संयोजक निखिल मुटवानी, प्रमोद शाही,राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय,संजय सिंह गुड्डू,राजेश जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में धीरेंद्र गुप्ता,आशीष मोदनवाल,पवन गुप्ता,अनुराग जायसवाल,आशुतोष मिश्रा, अमित सिंह,चंदन गुप्ता,पूजा शाही,अनुज जायसवाल,शिवदयाल बरनवाल,अजय कुमार शर्मा,अनिरुद्ध गुप्ता,शिवशंकर जायसवाल,दिलीप गुप्ता,गणेश गुप्ता,चंदन वर्मा,राहुल कुमार उपस्थित रहे।

आध्यात्मिक व ऐतिहासिक दृष्टिकोण से जनपद बहराइच का अपना महत्व -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कोरोनाकाल मेडिकल कालेज ने जनपदवासियों को पहुॅचायी राहत

जनपदवासियों को मुख्यमंत्री ने दीपावली की दी बधाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) विधानसभा मटेरा अन्तर्गत चौपाल सागर में प्रस्तावित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आध्यात्मिक व ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बहराइच का अपना महत्व है। बालार्क महर्षि की पावन साधना स्थली रहा जनपद बहराइच महाराजा सुहेल देव के शौर्य और पराक्रम का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि आप सब जानते हैं कि फरवरी 2021 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक विजय स्थल पर एक बहुत विराट स्मारक बनाने का शुभारम्भ किया है। जिसका कार्य युद्व स्तर पर आगे बढ़ रहा है। यह स्मारक स्थल जनपद बहराइच को एक नये पयर्टन केन्द्र के रूप में स्थापित करके जनपद के गौरव व गरिमा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा थी कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के साथ बहराइच जनपद से जुड़ी 144 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए उपस्थित होता और वहॉ के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं जनमानस के साथ संवाद भी स्थापित करता। लेकिन हम सब जानते हैं कि मौसम के विपरीत परिस्थितियों के कारण बहराइच नहीं पहुॅच पाया। योगी ने कहा कि खराब मौसम के कारण कार्यक्रम स्थगित होने से आमजन जो कष्ट पहुॅचा है उसके लिए मुझे खेद है। साथ ही कार्यक्रम को लेकर आपके उत्साह व मनोबल के लिए में सभी का हृदय से स्वागत एवं अभिनन्दन करता हूॅ।
महाराजा सुहेल देव के शौर्य और पराक्रम से जुड़ा हुआ यह जनपद हमस ब के गौरव और गरिमा का प्रतीक है। याद करिये आज से 1000 वर्ष पहले महाराजा सुहेल देव ने अपने शौर्य व पराक्रम से विदेशी आक्रंताओं को जिस तरीके से नाकों चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया था। आज भी वह शौर्य गाथा वहॉ के लोकगीत और परम्पराओं में गायी जाती है। यह शौर्य और पराक्रम आज भी बहराइच के जन-जन में देखने और सुनने को प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विकास की सभी परियोजनाओं का लाभ आप सभी बहराइच वासियों को प्राप्त हो सके। विशेषकर जहॉ पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र से जुडत्रे हुए सभी उपस्थित नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। सरकार की यही मंशा है।
उन्होंने कहा कि बहराइच एक आकांक्षात्मक जनपद है । बहराइच में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार, और कृषि सम्बन्धी सभी कार्यों के दृष्टिगत सरकार द्वारा जो योजनाएं लागू की गयी हैं आज उसी का परिणाम है कि 02 वर्ष पहले बहराइच में महाराजा सुहेल देव के नाम पर मेडिकल कालेज का शुभारम्भ हो चुका है। कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल कालेज ने नागरिकों को बहुत राहत पहुॅचायी मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर कमज़ोर होता तो कोरोना जैसी महामारी का सामना उत्तर प्रदेश जैसी देश की और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी के राज्य में रोक पाना अत्यन्त दुरूह कार्य होता। लेकिन सफलता हमें तब प्राप्त हुई जब प्रधानमंत्री के कारण हम लोगों को हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने का विगत 07 वर्षों के अन्दर जो अवसर प्राप्त हुआ अब उसका परिणाम भी हम सबके सामने हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जनपद बहराइच में 3701 युवाओं को नौकरी दी गयी। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जनपद में 98945 लघु एवं सीमान्त कृषकों के रू. 49.16 करोड़ के ऋण माफ किये गये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 136105 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) केे अन्तर्गत 8462 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2049 पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है। स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत 485384 शौचालयों के साथ-साथ 1036 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 318419 लोगों को लाभान्वित किया गया है। जबकि सौभाग्य योजना के तहत 9064 मजरों का ऊर्जीकरण किया गया तथा 2,33,022 परिवारों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किये गये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद बहराइच के नगर क्षेत्र में संचालित अमृत पेयजल योजना अन्तर्गत पुरानी एवं नई वितरण प्रणाली हेतु स्वीकृत 10220 नग गृह जल संयोजन का कार्य कराया जा चुका है। जबकि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 210 नग पाइप पेयजल योजनाओं का कार्य पूर्ण कर संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 510741 कृषकों को रू. 755.16 करोड़ का लाभ दिया गया। जिले के 354414 लोगों को उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना के तहत 1726 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया है। कौशल विकास योजना के तहत 7192 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ 32 रोजगार मेलों के आयोजन से 4712 लाभार्थियों को समायोजित भी कराया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत कुल 51438 कृषकों को रू. 2033.38 करोड़ उपलब्ध कराये गये हैं साथ ही आपरेशन कायाकल्प के तहत 2820 परिषदीय विद्यालयों का रू. 212.66 करोड़ से जीर्णोद्धार व सौन्दर्याकरण का कार्य कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद भाव के पात्र लोगों को प्राप्त हो रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजना का मुख्य उद्देश्य से सभी नागरिकों के जीवन स्तर में परिवर्तन लाना है। जिसके सार्थक परिणाम आज दिख भी रहे हैं।
जनपद बहराइच आज जिस विकास पक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है। हमें विश्वास है कि महाराजा सुहेल देव के शौर्य और पराक्रम की प्रेरणा से और महर्षि बालार्क की त्याग, तपस्या व आशीर्वाद से बहराइच जनपद जिन नई ऊचाईयों की ओर अग्रसर हो रहा है इसके लिए दोनों सांसदों बृज भूषण सिंह व अक्षयवर लाल गोंड व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों को हृदय से बधाई देता हूॅ, जोे जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने जनपदवासियों को दीपावली की मंगलमयी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सब विकास की इन परियोजनाओं को तेज़ी के साथ आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के सपनों केे अनुरूप देवीपाटन मण्डल के तीनों जनपद बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर को सामान्य और विकास की प्रक्रिया के साथ तेज़ी के साथ बढ़ते हुए जनपद के रूप में आगे बढ़ाने में सफल होंगे। उल्लेखनीय है कि चौपाल सागर स्थित कार्यक्रम स्थल पर विपरीत मौसम के बावजूद अन्तिम समय तक पूरे उत्साह और उंमंग के साथ अपार जनसमूह उपस्थित रहा।
इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह व बहराइच के अक्षयवर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, जिला प्रभारी नीरज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, पूर्व विधायक अरूणवीर सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, आई.जी. देवीपाटन मण्डल डॉ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पंकज पाण्डेय को बनाया गया संगठन का पूर्वांचल प्रभारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा) ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पंकज पाण्डेय को पूर्वांचल प्रभारी का पद संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पंडित अजीत कुमार पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। यह फैसला संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्रीनाथ पाण्डेय जी के निर्देशानुसार व सभी पदाधिकारियों के सहमति से राष्ट्रीय महासचिव जी के निवास ग्राम व पोस्ट खुखुंदवा,कोपागंज में हुई बैठक में लिया गया। साथ ही पंकज पाण्डेय को भगवान परशुराम जी का छायाचित्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। बैठक के दौरान संगठन के जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे, जिला महामंत्री अजय त्रिपाठी, जिला संयोजक सतीश पाण्डेय जिला संरक्षक अविनाश पाण्डेय व परशुराम सेना रानीपुर,मऊ के ब्लाक अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ब्लाक महामंत्री महावीर चौबे, ब्लाक मीडिया प्रभारी ब्राह्मण मानस तिवारी ब्लाक उपसचिव नितिन दुबे आदि लोग मौजूद रहें। पंकज पाण्डेय को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने बताया की यह पद इनके संगठन के प्रति लगनशीलता, कार्यकुशलता व सक्रियता को देख कर दिया गया है। और हमारे संगठन के अधिकतर पदाधिकारियों की बहुत पहले से यह मांग भी थी कि पंकज पाण्डेय जी को जिले से ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। तो इसी क्रम में अपने कार्यकर्ताओं के ही बातों का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया कि पंकज पाण्डेय को पूर्वांचल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे ने अपने जिलाध्यक्ष जी को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को प्रसन्नता है कि हम सभी कार्यकर्ताओं के बातों का मान रखकर हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बड़े भाई पंकज पाण्डेय जी पर विश्वास जताया है यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमारे जिलाध्यक्ष जी को पूर्वांचल प्रभारी बनाया गया है। हम बहुत बहुत बधाई देते है साथ ही हम यह आशा भी करते है कि जैसे अबतक पंकज पाण्डेय जी ने हम सभी के भावनाओं को समझ कर हम सब के दुख सुख में यथोचित सहयोग करते रहें है। ऐसे ही अब पूरे पूर्वांचल में अपने संगठन की मजबूत कार्यकरिणी बना कर हर ब्राह्मण की सेवा में सदैव तत्परता दिखाते है। कार्यक्रम में अंत मे भगवान परशुराम जी का जयकारा लगाते हुए पंकज पाण्डेय जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

6 वर्षों बाद चलने लगी मानसिक रूप से विकलांग अवंतिका

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के मुन्सफ़ कॉलोनी (रामनाथ देवरिया) के रहने वाले रितेश कुमार मिश्र की बेटी अवंतिका जन्म से जन्मजात शारीरिक व मानसिक दुर्बलता बीमारी (सेरेब्रल पाल्सी) से पीड़ित थी,जिसके वजह से 5 वर्ष की होने के बाद भी वह सही से ना बैठ पाती थी और ना खड़ी हो पाती थी,अवंतिका के पिता रितेश कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों में अपनी बेटी का इलाज करवाया पर कोई लाभ नहीं हुआ,राष्ट्र की परम्परा पेपर में एक खबर छपी थी,जिसमे डॉक्टर अब्दुल कादिर अंसारी के द्वारा ऐसे सैकड़ों बच्चों का सफल इलाज हुआ है,इस खबर को पढ़कर मैंने भी अपनी बेटी की इलाज देवरिया जिले के न्यू कॉलोनी पार्क के पास देवरिया फिजियो क्लिनिक में शुरू कराया इलाज के 1 वर्ष में मेरी बेटी सामान्य बच्चों की तरह उठना बैठना वह चलना शुरू कर दी है।

सेरेब्रल पाल्सी
(1)सेरेब्रल पाल्सी बीमारी में बच्चे जन्म के समय रोते नहीं हैं। (2)बच्चों के मानसिक व अंगों का ढीलापन के साथ-साथ उनकी आधी अधूरी वह गलत बनावट होने लगती है।
(3)बच्चे सामान्य मुद्रा में बैठ नहीं पाते व चल फिर नहीं पाते।
(4)इस बीमारी में पीड़ित बच्चों के मुंह से बराबर लार गिरता है व गर्दन सीधा नहीं हो पाता है।
(5)सबसे बड़ी बात यह बीमारी जन्मजात होती है।

डॉक्टर की सलाह
डॉ0 अब्दुल कादिर अंसारी )एम पी टी न्यूरो)

अगर कोई बच्चा 1 वर्ष में सामान्य बच्चों की तरह ना दिखे, जैसे 6 माह में बैठना,1 वर्ष में चलना शुरू न करे तो तुरंत डॉक्टर से दिखाए,अक्सर लोग इंतजार करने लगते हैं,ऐसे में बीमारी गंभीर रूप ले लेती है, समय से इलाज होने पर इसे ठीक किया जा सकता है,इस बीमारी से पीड़ित अवंतिका का फिजियोथेरेपी के माध्यम से एडवांस् टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए सफल इलाज किया गया है, जिसकी वजह से आज अवंतिका सामान्य बच्चों की बात चल रही है।

आपको बताते चलें कि देवरिया फिजियो क्लिनिक में ऐसे सैकड़ों बच्चों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है,ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अस्पताल में कई वर्षों तक सेवा देने के साथ साथ विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी की जानकारी लेकर देश के कई अस्पतालों में सेवा दे चुके हैं, अभी ये देवरिया के न्यू कॉलोनी गुरुद्वारा पार्क के पास देवरिया फिजियो क्लिनिक में विश्वस्तरीय सुविधा दे रहे हैं।