Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 2799

शाहपुर पुलिस ने मनमाड महाराष्ट्र से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीमों को 10,000 का दिया नगद इनाम

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)जेल रोड चौकी के पास मोबाइल लूट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा लुटेरे को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विपुल कुरैशी उर्फ साहिल पुत्र शाहिद निवासी गीता वाटिका जेल रोड थाना शाहपुर छोटू उर्फ फिरोज पुत्र सलीम निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट हाल पता ग्राम बड़गो थाना खोराबार को महाराष्ट्र रेलवे स्टेशन मनमाड से किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सर्विस लांस की मदद से थानाध्यक्ष शाहपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी हेतु पीछा करते हुए लखनऊ पहुंचे सर्विलांस से पता करने का प्रयास किया गया टी अभियुक्त का लोकेशन 24 व 25 अक्टूबर को रात्रि 12:00 बजे कानपुर उरई के बीच लालपुर रेलवे स्टेशन पर आया पुनः थाना अध्यक्ष शाहपुर की टीम ने प्राइवेट वाहन से लालपुर स्टेशन पहुंचे जहां स्टेशन मास्टर से उस समय गुजरने वाली ट्रेन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया स्टेशन मास्टर ने बताया कि 12:05 बजे लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 02533 पुष्पक सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई की तरफ गई है थाना अध्यक्ष शाहपुर उसी ट्रेन में मुंबई जा रहे हैं लोकेशन पुष्पक ट्रेन का लोकेशन एक ही स्थान पर आने पर उच्च अधिकारी गणों को अवगत कराते हुए जीआरपी की मदद से भुसावल रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र रेलवे स्टेशन मनमाड औरंगाबाद से थाना अध्यक्ष शाहपुर ने उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रेलवे मजिस्ट्रेट के यहाँ प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड लेकर वापस गोरखपुर आया अभियुक्त गणों को बाद में माननीय न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर छीना हुआ मोबाइल बरामद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खजनी/ अपर पुलिस अधीक्षक इंदु प्रभा सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वालों में थाना अध्यक्ष शाहपुर दुर्गेश कुमार सिंह सर्विस लांस प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र राय टीम उप निरीक्षक विकास कुमार सिंह चौकी प्रभारी जेल रोड कांस्टेबल अजय कुमार यादव कांस्टेबल आजाद अली। साथ में ही छताई पुल के पास लूट लूटे गए त्रिनेत्र ऐप की मदद से 188500 के साथ श्याम सिंह यादव पुत्र रमाशंकर यादव जितेंद्र यादव पुत्र देवमन यादव को गिरफ्तार किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों गिरफ्तार करने वाली टीमों को 10-10हजार नगद इनाम देने की घोषणा किया।

कच्ची शराब विक्रेता धराए, भेजा गया जेल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र के ग्राम मौना गढ़वा में गुरुवार को सुचना के आधार पर बरहज पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरारी चौहान पुत्र बनारसी चौहान 10 लीटर कच्ची शराब गैलन में ले जा रहा था , जिसे बरहज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । वहीं परसिया चौबे निवासनी कमलावती देवी पत्नी रविंद्र यादव 5 लीटर कच्ची शराब के साथ परसिया में शराब बेचते हुए पकड़ी गई । कांस्टेबल पंकज और अजय पासवान द्वारा गिरफ्तार कर बरहज थाना लाया गया , जहां आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया गया ।

पैसे के अभाव में 7 दिन से डिस्चार्ज हुये मरीज को नहीं छोड़ रहे प्राइवेट अस्पताल कर्मी

गरीब महिला की पुकार-

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ापाकड़ निवासी सुनीता प्रसाद विगत दिनों अपने पति का इलाज करवाने गोरखपुर में प्राइवेट अस्पताल गई जहां 10 दिनों तक अस्पताल द्वारा इलाज किया गया लगभग 70 हजार रुपए अस्पताल को अब तक सुनीता प्रसाद दे चुकी हैं। फिर भी अस्पताल कर्मियों ने 50 हजार का डिमांड किया है । वही सुनीता प्रसाद ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया हैं।  वीडियो में सुनीता प्रसाद का कहना है। कि मेरे पति 7 दिन से प्राइवेट गोरखपुर द्वारा डिस्चार्ज कर दिए गया है । लेकिन पैसा ना देने की वजह से अस्पताल कर्मियों द्वारा जबरन अस्पताल में बैठा गया है।  हम अपना सारा खेत, जेवर बंधक रखकर अपने पति के इलाज के लिए न्यू लाइफ केयर अस्पताल को 70 हजार रुपये अभी तक दे चुकी हूँ  फिर भी अस्पताल कर्मियों द्वारा 50 हजार की डिमांड कीया जा रहा है। पैसे ना होने की वजह से जबरन हमें और हमारे पति को अस्पताल में बैठा गया है।

फरार अभियुक्त के दरवाजे पर 82,83 का नोटिस चस्पा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सीजेएम कोर्ट देवारिय के आदेश पर अभियुक्त व्यक्ती की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा के क्रम में बरहज पुलिस ने कस्बा के जयनगर निवासी कृष्ण मणि विश्वकर्मा पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा के दरवाजे पर वारंट नोटिस चस्पा किया । आरोपी के ऊपर मुकदमा नंबर – 1472/2019 आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468,471 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज है । सीजेएम कोर्ट ने मामले को लेकर आरोपी को 29 अक्टूबर को कोर्ट में हाजिर होने को आदेशित किया है ।

जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन का किया वरासत, हल्का लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सादुल्लाह नगर ।बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर
जमीन वरासत करने के मामले में तत्कालीन हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व तत्कालीन प्रधान पति के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

थाना सादुल्लाह नगर के ग्राम नेवादा निवासी जलील अहमद ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलरामपुर को दीए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि वह रोजी रोटी के लिए कानपुर में रहकर नौकरी करता है ग्राम नेवादा में उसकी जमीन को कूटरचना कर तत्कालीन प्रधान पति तौकीर अहमद, हल्का लेखपाल बाँकेलाल वर्तमान तैनाती तहसील तुलसीपुर व राजस्व निरीक्षक (सेवानिवृत्त) भूप विक्रम सिंह निवासी ग्राम पुरैना, विशेश्वर गंज बहराईच ने शौकत अली, अहमद अली, मोहम्मद अली, अब्दुर्रहमान, फुजैल, सलमान, शोएब आदि के नाम उसके जीवित रहते ही मृत दिखा कर वरासत कर दिया ।
प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर राजकुमार सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 11 लोगों के विरूद्ध कूट रचना जालसाज़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

राज्यमंत्री पल्टूराम ने फीता काटकर दीपावली मेले का किया शुआरम्भ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक जनपद के नगर पालिका बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित दीपावली मेले का राज्यमंत्री होमगार्ड, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा विभाग श्री पल्टूराम जी द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा विभिन्न विभागों स्वास्थ विभाग, महिला कल्याण विभाग, श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, डूडा विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, सूचना विभाग, राजस्व विभाग, मतदाता जागरूकता आदि द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगाया गये स्टॉल का अवलोकन किया गया।

इसके पश्चात सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज कि छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना,शिव तांडव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को सामानों की बिक्री हेतु सरकार द्वारा उनको दीपावली मेले के माध्यम से प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है, आम जनमानस को सामान खरीदने के लिए सुविधा होगी, सभी सामग्री एक ही जगह उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि दीपावली मेले के माध्यम से योगी सरकार ने भारत की संस्कृति एवं परंपरा से आम जनमानस को जोड़ने का कार्य किया है। मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक के आम जनमानस से दीपावली मेले में आकर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, यहां पर पेंशन योजनाओं के पात्रों के आवेदन फार्म भरवाने की सुविधा सहित अन्य योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं, जिसका की आम जनमानस लाभ उठाएं।

दीपावली मेले में शाम 4:00 से 7:00 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक के आम जनमानस पूरे परिवार सहित प्रतिभाग कर लुफ्त उठा सकते हैं।

इस अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपजिलाधिकारी बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर राकेश कुमार जयसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, डीपी सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका बलरामपुर शाबान अली व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

अल्पसंख्यक वर्ग में शिक्षा की कोई कमी नही है- गंगा शरण

पथरदेवा ।देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)अल्पसंख्यक वर्ग में भी कही से शिक्षा की कमी नही दिखती है, केवल जागरूकता का अभाव है। चाहे हिन्दी, उर्दू, अंग्रेज़ी, फारसी, संस्कृत कोई भी भाषा हो । उसी भाषा का चयन करें जो आप के उपयोगी हो। अपना ज्ञान पूर्ण करें। ज्ञान पूर्ण होने के बाद इसे जीवन शैली से जोड़े। इस कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, स्वर्गीय भगवती शिक्षण संस्थान बैतालपुर की ओर से गैलेक्सी लान मैरेज हाल पथरदेवा के सभागार में आयोजित सेमिनार में गंगा सरण पांडेय बतौर मुख्य अतिथि ने कहाँ।

मौजूदा और नए योजनाओं के माध्यम से आर्थिक अब सरकार द्वारा हर गतिविधियों रोजगार में और सम्मान हिस्सेदारी के माध्यम से सब सम्भव हो गया है। वीरेंद्र पांडेय ने कहा ग्रामीण आवास योजना में उचित हिस्सेदारी प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले ग्रामीण लोगों के लिए आवास हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वास्तविक और आर्थिक लक्ष्यों का नेतृत्व प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले और अल्पसंख्यक समुदाय के निर्धन लाभ भोगियों के लिए निर्धारित किया गया है । कार्यक्रम को संचालन करते हुए आशुतोष दुबे व अजय पाण्डेय ने अल्पसंख्यको के विकास में गति देने के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम को विस्तार से बताये ।
आयोजित सेमिनार में माधव समर पांडे आसुतोष दुबे, लियाकत अहमद, विरेन्द्र पाण्डेय, शंभू नाथ दुबे, मिर्जा रौसी बेग, हुस्नारा खातून, अर्जून सिंह, वकील यादव, रोहित श्रीवास्तव, माधव शरण पाण्डेय, अर्जून सिंह, कुबेर नाथ महेशिया, जियाऊल हक अंसारी, करुणेश्वर पाण्डेप , सुशील पाण्डेय , कुबेरनाथ मद्धेशिया उपस्थित रहे। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के 100 पुरुषों और महिलाओं ने भागl लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, बैज और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

जनपद के सभी गांवों की स्वक्षता रैंकिंग फिडबैक के जरिये होगा तय-जिलाधिकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज -2 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2021 के आयोजन के संदर्भ में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया की स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) एक स्वतंत्र एजेंसी “Ipos Research Private Limited” के माध्यम से स्वच्छता के संख्यात्मक एवं गुणात्मक मांगों के दृष्टिगत समस्त जनपदों की रैंकिंग कर किया जाएगा।
उन्होंनें बताया कि एजेंसी के द्वारा ग्रामों का भ्रमण कर सार्वजनिक स्थानों एवं नागरिकों का फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। इसमें विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाट-बाजार, धार्मिक स्थलों पर डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन किया जाएगा। नागरिकों के द्वारा फीडबैक व ऑनलाइन फीडबैक भी लिया जाएगा । इस क्रम में अनुसूचित जाति /जनजाति बस्तियों में सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था, सेल्फ असेसमेंट आदि के आधार पर रैंकिंग की जाएगी।
जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के माध्यम से SSG ऐप को डाउनलोड कर फीडबैक दिलवाया जाए। जनपद के समस्त डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में अभियान चलाकर ऐप डाउनलोड करा कर फीडबैक दिलाया जाए। इस संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्र में वॉल पेंटिंग भी कराया जाना चाहिए। उक्त बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जनपद कुशीनगर की रैंकिंग बनाने हेतु तथा व्यापक जागरूकता हेतु जिलाधिकारी ने अपील की है।

मरम्मत के बजाय सड़क के उच्चीकरण व नवीनीकरण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)गुरुवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया के ग्रामीणों ने बंगरा-भोकरिया सड़क के उच्चीकरण व नवीनीकरण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और हो रहे मरम्मत कार्य को रोक दिया। बताते चलें कि कसया-तमकुहीरोड मुख्य मार्ग से मठिया भोकरिया गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति दयनीय हो चली।

ग्रामीणों के बार बार उच्चीकरण व नवीनीकरण की मांग पर पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कर सड़क को विशेष मरम्मत के लिए स्वीकृत किया। इसमें ग्रामीण आबादी के बीच पांच सौ मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण व शेष सड़क के विशेष मरम्मत की योजना है। आबादी में उच्चीकरणकर करते सीसी सड़क का निर्माण कर दिया गया। गुरुवार को पिच सड़क में विभाग टूटकर गड्ढा हो गए भाग की पैचिंग करा रहा था कि ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मरम्मत कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क का उच्चीकरण व नवीनीकरण नहीं होगा तो पहले जैसी स्थिति हो जाएगी। इस दौरान नेतृत्व पूर्व प्रधान सचेन्द्र राय,पू्र्व क्षेत्रपंचायत सदस्य रामअवध गुप्ता, महिमा मिश्र, वईरेन्द्र मिश्र, गोरख भारती, रमेश गुप्ता, बी पी सिंह पटेल, जितेंद्र शर्मा, स्वामीनाथ गुप्ता,मुरारी जायसवाल, अमित बौद्ध, अनिल गुप्ता,प्रमोद खरवार, नंन्दू पटेल, दिनेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, गोरख गुप्ता, अनिल मिश्र,अंगद ,तुफानी लोहार, संजीव पटेल, दिपू खरवार, फिरंगी, चोकट,दिवाकर गुप्ता,नर्सिंग यादव, सत्येंद्र गुप्ता, राजेश सिंह, आकाश गोड़,नथुनी ठाकुर, दिनानाथ गुप्ता, रोहित गुप्ता,एड अमरनाथ पटेल, रामज्ञा,ठाकुर,लालजी गोड़,अलगु कुशवाहा,आबिद आदि ग्रामीण मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के जेई यूपी सिंह ने इस संबंध में बताया कि विशेष मरम्मत कार्य स्वीकृत है। उच्चीकरण या नवीनीकरण की योजना नहीं है। स्टीमेट के मुताबिक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

रोग रहित आलू बीज राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया में उपलब्ध

कल 29 अक्टूबर से नकद मूल्य पर होगा वितरण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी रामायण सिंह ने बताया कि शासन द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त उच्च कोटि के आधारित प्रथम प्रजाति कुफरी सिंदूरी एवं आधारित प्रथम प्रजाति कुफरी चिप्सोना का आवंटन 100 कुंतल जनपद कुशीनगर के कृषकों के लिए नकद मूल्य पर वितरण करने हेतु किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आधारित प्रथम आलू बीज का विक्रय मूल्य 2080 प्रति कुंतल निदेशालय उद्यान द्वारा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषक अपनी मांग के अनुसार नकद धनराशि जमा कर आलू बीज राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया कुशीनगर से 29 अक्टूबर 2021 से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। आलू बीज का वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धांत पर किया जाएगा।

देश के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल साइट पर वीडियो वारल करने वाले अभियुक्त नसीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मछलीशहर/जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
देश के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग कर सोशल साइट पर वीडियो वारल करने वाले अभियुक्त को थाना मछलीशहर, जौनपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है । 27 अक्टूबर2021 को नसीम पुत्र रजई निवासी ग्राम सादीगंज उत्तरी कस्बा मछलीशहर थाना मछलीशहर जौनपुर द्वारा देश के सम्बन्ध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक वीडियों सोशल साइट पर वायरल किया गया, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना मछलीशहर में मुकदमा अपराध संख्या 261/2021 धारा 153b,295ए भादवि पंजीकृत किया गया । थाना मछलीशर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त नसीम पुत्र रजई निवासी ग्राम सादीगंज उत्तरी कस्बा मछलीशहर थाना मछलीशहर जौनपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कार्यवाही की।
तो वही दूसरी वीडियो भी वायरल हुई जिसमें अभियुक्त पूरे भारत वाशियों,हिंदुस्तान वाशियों से अपने द्वारा किये गए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग की वजह से सर्मिन्दा भी है उसने हाथ जोड़ लोगों से माफ़ करने की अपील भी की उसने बताया कि वह शराब के नशे में यह अपसब्द बोला,एक वीडियो में देखा गया कि उसकी माँ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे को शराब पिलाने के बाद उसे उसका कर देश के बारे में टीका टिप्पणी करने को कहा जिसकी वजह से उसने ऐसा कहा मेरा बेटा पहले ऐसा न था।

रुक्मिणी का हरण कर श्रीकृष्ण ने रचाया विवाह

-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सातवां दिन

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ गांव के सपहीं बरवा टोला में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार की रात कृष्ण-रुक्मणि विवाह प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु झूम उठे। कथावाचक पं. विनय शास्त्री ने कहा कि रुक्मणि भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणि ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं। लेकिन रुक्मिणी का भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। उसने शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। यह जान रुक्मिणी ने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्री कृष्ण के पास भेज अपने अपहरण का अनुरोध किया। कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर द्वारका ले जाकर उनके साथ विधिवत ब्याह रचाया। प्रद्युम्न उन्हीं के गर्भ से उत्पन्न हुए थे, जो कामदेव के अवतार थे।
विवाह प्रसंग का झांकी सहित वर्णन सुन श्रद्धालु नृत्य कर उठे। इस दौरान प्रीति, खुशी, सूरज, मंटू पंकज त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, राजकुमार, गिरीश नारायण मिश्र, नंद पाठक, यजमान कमलावती देवी, सुकदेव गुप्ता, सिहांसन गुप्ता, राजेश विश्कर्मा, आशीष पांडेय, रविंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, छठ्ठू गुप्ता, धर्मेन्द्र राव कृषिविभाग, संदीप सिंह, राधेश्याम गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, सुनरपति , ज्योता, निशा, कलावती, मूर्ति, मुन्नी, नंदकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अलौकिक एवं आकर्षक है भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व

-नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का छठवां दिन

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास के लिये अलौकिक व आकर्षक है। उन्होंने मानव मात्र के कल्याण के लिये अपने जन्म से लेकर निर्वाण पर्यन्त अपनी सरस एवं मोहक लीलाओं तथा परम पावन उपदेशों द्वारा अमूल्य शिक्षण दिया था। यह बातें दुदही ब्लाक के ग्राम पंचायत दुदही के बंगरा रामबक्स राय गांव में आयोजित नौ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठवें दिन बुधवार की रात श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला सुनाते कथावाचक पं.रामायण तिवारी ने कही। कथावाचक ने पूतना वध की कथा सुनाते हुए कहा कि कंस ढूंढ-ढूंढ कर तीन माह तक के नवजात शिशुओं का वध करवाने लगा। उसने पूतना नाम की एक क्रूर राक्षसी को ब्रज में भेजा। कंस के भेजने पर पूतना सुंदर युवती का रूप धारण करके नंद के घर में घुसी और विष लगे अपने स्तनों से कृष्ण को दूध पिलाने लगी।पूतना के स्तनों में हलाहल विष लगा हुआ था। अन्तर्यामी श्रीकृष्ण सब जान गये और वे क्रोध करके अपने दोनों हाथों से उसका कुच थाम कर उसके प्राण सहित दुग्धपान करने लगे। उनके दुग्धपान से पूतना के मर्म स्थलों में अति पीड़ा होने लगी और उसके प्राण निकल गए। उन्होने कहा कि नियम पूर्वक यह कथा सुनने से प्राणी को मोक्ष प्राप्त होता है और आत्मा जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाती है। इस दौरान सहायक आचार्य दिनेश मणि तिवारी, यजमान वशिष्ठ राय, मालती राय, संतोष राय, डा. राकेश राय, मधुर श्याम शुक्ल, किरन देवी, रमावती देवी,
संतोष राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, रघुनाथ राय, रौनक राय, हर्षित राय, बाबूनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

आमजन की शिकायतों के निस्तारण व कार्यवाहियो के दृष्टिगत अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2021- 22 में धान क्रय किए जाने के संबंध में आमजन द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण व अन्य कार्यवाहियो के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कक्ष में अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है । कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु जिला बचत अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी प्रत्येक दिवस प्राप्त शिकायतों को पंजिका में दर्ज करेंगे तथा स्वयं पर्यवेक्षण कर उक्त शिकायतों को जिलाधिकारी महोदय, अधोहस्ताक्षरी, खाद्य एवं विपणन अधिकारी कुशीनगर एवं संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए उसका निस्तारण उसी दिन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि धान क्रय के संबंध में कोई शिकायत या अन्य जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में संचालित टेलीफोन नंबर
05564 -240590, 9454416282 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में कर्मचारी गण/ डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती के संदर्भ में ने उन्होनें बताया कि राकेश कुमार राव (9721627722), जावेद अंसारी (8922933002), पीयूष कुमार(6389248991), एवं मुकेश यादव(8052274140) की तैनाती की गयी है। उपरोक्त कर्मचारी गण को यह निर्देश दिया गया है कि धान क्रय के संबंध में प्राप्त शिकायतों को नियमानुसार पंजिका में दर्ज कर कंप्यूटर में फीड करेंगे तथा उसकी सूचना नामित नोडल अधिकारी को तत्काल देंगें।

घास काटने गई महिला पर तेंदुआ ने किया हमला,मौत

-खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव में हुई घटना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुर सुकरौली में घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गई। ईलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया जाता तबतक उसकी मौत हो गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने तैयारी में है।खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मदनपुर सुकरौली में लगातार एक सप्ताह से तेंदुआ के बेखौफ विचरण से ग्रामीण दहशत में थे। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा था। इसी बीच बुधवार की शाम गांव की कोइली देवी पत्नी सागर निषाद (उम्र 60 वर्ष) प्राइमरी पाठशाला के पीछे एक गन्ने के खेत में घास काटने गई थी कि खेत में पहले से डेरा जमाए तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तेंदुए की दहाड़ और महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो तेंदुआ गन्ने की खेत में अंदर चला गया। लोगों के शोर शराबे को सुनकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर खड्डा थाने के इंस्पेक्टर धनवीर सिंह, एसआई पीके सिंह, का.रणधीर राव, दीपक कुमार व वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। उक्त महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। तेंदुआ के हमले से ग्रामीण काफी दहशत में है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बीके यादव का कहना है कि तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हुई है। टीमें लगाई गई हैं, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।