Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 2798

फॉरेंसिक जांच में ही स्पष्ट होगा कंकाल का राज

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)रक्सा डैनिया गाँव के समीप स्थित पकड़ी ड्रेन के किनारे धान के खेत मे मिले एक नर कंकाल की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण नाला काफी उफान पर था और चारो तरफ लबालब पानी भरा हुआ था।हो सकता है उसी समय शव को यहाँ लाकर फेक दिया गया हो?
कंकाल के पैर में सलवार या दुपट्टे जैसा कोई कपड़ा लिपटा होने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतः यह कंकाल किसी महिला या युवती की हो सकती है। हालांकि कंकाल मिलने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं लोगो बीच चल रही हैं।
इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक पकड़ी विनोद कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि कंकाल को देखकर अभी यह स्पष्ट नही है कि कंकाल पुरुष का है या महिला का।
इसकी जानकारी के लिए फोरेंसिक जांच होना अनिवार्य है।इसलिए कंकाल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। जब तक फोरेंसिक जांच रिपोर्ट नही आ जाती तब कुछ भी नही कहा जा सकता है।
रक्सा डैनीया गांव मिले नर कंकाल को लेकर लोगो को फिर पांच वर्ष पूर्व हुई पकड़ी थाना क्षेत्र के वीरपुरा गाँव मे चांदनी हत्याकांड की याद आ गई।
पांच वर्ष पूर्व पकड़ी थाना क्षेत्र के ही बीरपूरा गाँव निवासी राकेश राजभर की 10 वर्षीय पुत्री चाँदनी अपने घर लकड़ी लाने 11 फरवरी2016 को डेरे पर जाने के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न मिलाने पर 12 फरवरी को परिजनों ने पकड़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था | रिपोर्ट दर्ज कराने के उपरान्त पुलिस और परिजनो के तरफ से लड़की की खोजबीन की जाने लगी थी | इसी बीच 15 फरवरी को लड़की के घर से महज दो सौ मीटर दूर गेंहू के खडी फसल में एक कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को मिली।जिस पर मौके पर पुलिस और परिजन भी पहुंचे लड़की के पिता राकेश ने कपड़ो की आधार पर कंकाल की पहचान अपनी लड़की चाँदनी के रूप में किया था।
तब केवल कंकाल के कारण लड़की की शिनाख्त नही हो सकी थी।तब उस समय भी पुलिस ने कंकाल को फोरेंसिक जांच एवं डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था।बाद के कुछ महीनों में फोरेंसिक जांच तो सामने आई कि वजनी वस्तु से सर पर चोट कर हत्या हुई है तथा यह कंकाल लड़की का ही है ।जिसकी उम्र 11से12 वर्ष के बीच है।लेकिन यह स्पष्ट नही हो पाया था कि कंकाल चाँदनी का ही है।ऐसे में डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए सैम्पल अभी आज तक पुलिस को नही मिले।जिसके कारण कंकाल का एवं चाँदनी की हत्या का राज पुलिस की फाइलों में दब कर रह गया।
क्या रक्सा गाँव में भी मिले कंकाल के साथ भी वही होगा जो कथित तौर पर चाँदनी के कंकाल के साथ हुआ है?
जब इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी विनोद कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि यह मामला काफी पुराना है। जिसके बारे में हम कुछ नही जानते हैं।अगर उस केस के बारे में कोई आएगा तो देखा जाएगा कि क्या मामला हुआ था।इसलिए इस बारे मे मैं कुछ नही बता सकता हूँ।

तीसरे लीग मैच में सपहीं ने गुरवलिया को हराया

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में लगने चार दिवसीय दिवाली मेला के निमित्त आयोजित दीवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे मैच में सपहीं की टीम ने गुरवलिया को तीन विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टास जीत कर सपही की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुरवलिया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 61 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सपहीं की टीम ने 11 वें ओवर में सात विकेट के नुक़सान पर मैच जीत लिया। नीतिन मैन आफ दी मैच चुने गए। वरुण सिंह व कुंदन सिंह ने अंपायरिंग, राजन सिंह व मिथिलेश गिरी ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, सिन्नू सिंह, अनुज सिंह, सागर सिंह, आदि मौजूद रहे।

खेत में बढाकर मेढ़ बनाने को लेकर मारपीट, एनसीआर दर्ज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बरहज पुलिस ने कपरवार निवासिनी अनिता देवी पत्नी विजय बहादुर यादव की तहरीर पर आरोपियों पर एनसीआर दर्ज किया है । पीड़िता ने दिए तहरीर में अवगत कराया है कि मेरे पट्टीदार मोहन व तपेसर पुत्र श्री कांत , राजन पुत्र रामचन्द्र मेरे खेत में बढ़कर मेढ़ बना रहे थे , जिस पर मेरी पुत्री और सास ने मना किया तो सभी भड़क गए और मारपीट कर घायल कर दिये और जान से मारने की धमकी दिये । पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी के तहत अपराध संख्या – 0072/2021, धारा 323, 504,506 में एनसीआर दर्ज किया है ।

प्रियंका गांधी की रैली में बरहज से जायेंगे एक हजार कांग्रेसी

गांव-गांव भ्रमण कर किया गया रैली को सफल बनाने की अपील

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक के गौरा कटईलवा,कपरवार,महेन,बरांव,बारादीक्षित एवं खड़ेसर आदि गांवों में कांग्रेसजनों ने भ्रमण कर 31अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की गोरखपुर में होने वाली रैली में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने की अपील की।गौरा कटईलवा में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी।रैली में बरहज ब्लॉक के गांवों से एक हजार लोग शामिल होगें।रैली को लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आठ प्रतिज्ञाओं से आम जन में उम्मीद जग रही है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश को एक नयी उम्मीद औऱ ऐतिहासिक विकास की तरफ ले जाना चाहती हैं।बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव भोला तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है।प्रतिज्ञा रैली से गोरखपुर में भी बदलाव की हवा बहने जा रही है।कांग्रेस आज बदलाव का मजबूत विकल्प बन चुकी है। बैठक में मुख्य रूप से न्याय पंचायत अध्यक्ष परसिया कूर्ह दिनेश पासवान, ग्राम सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, जितेन्द्र जायसवाल जीतू,मैनेजर गोड़,रोहित कुमार, कमला प्रजापति, रामधनी शर्मा, विजय कुमार, स्वामीनाथ,संगम लाल विश्वकर्मा,सुनील कुमार,शिव बचन,रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।

मिशन शक्ति 3 के अंतर्गत “गुड टच-बैड टच” विषयक कार्यशाला आयोजित

झांसी (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था नवप्रभात के महिला प्रकोष्ठ ‘कृति’ के अनुशासन निगरानी कमेटी के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नारी सुरक्षा व महिला कल्याण विषयक जन जागृति अभियान मिशन शक्ति के पूर्व चरणों में सक्रिय सहभागिता के पश्चात वर्तमान तृतीय चरण के तहत अपराध मुक्त भारतीय राष्ट्र की स्थापना के लिए संकल्पित संस्था महिला हेल्प लाइन ‘वेदना एक दर्द-जनसंदेश’ समूह की महिला सदस्यों द्वारा राष्ट्र के अलग-अलग नगरों-महानगरों के अनुशासित एवं प्रतिष्ठित विद्यालयों में आयोजित होने वाले आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविरों की श्रंखला में न्यू एरा पब्लिक स्कूल प्राइमरी सेक्शन, झांसी मे एक दिवसीय आत्मरक्षा स्वसुरक्षा जनजागृति कार्यशाला “गुड टच -बैड टच” का आयोजन किया गया।

जिसमें संस्था द्वारा सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को स्वयं की सुरक्षा के लिए “सजग शिक्षार्थी-सुरक्षित शिक्षार्थी” की नीति समझाते हुए संकल्पित भाव से अपनी सुरक्षा बिंदुओं की जानकारी देते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या में गतिशील होने के आह्वान के साथ किया गया।
महिला हेल्पलाइन की मुख्य संस्थापक अध्यक्ष रूपम अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य अरिंदम घोष एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय संयोजिका श्रीमती सुनीता अग्रवाल रहीं।
आत्मरक्षा कार्यशाला को संबोधित करते संयोजिका रूपम अग्रवाल ने खिलौना गुड़िया के माध्यम से सभी आयु वर्ग के शिक्षार्थियों को सामान्य दिनचर्या में घर परिवार के सदस्यों एवं अपरिचित लोगों से होने वाले “गुड टच एवं बैड टच” को पहचानने एवम स्वयं की सुरक्षा कैसे करे संबंधी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी देने के पश्चात शिक्षाथियों ने प्रत्येक कर जिज्ञासाओं का समाधान कर उनके बालमन को शान्त किया।
आत्म रक्षा कार्यशाला को संबोधित करते हुए समूह संयोजिका मृदुला अग्रवाल ने सभी शिक्षार्थियों को सामान्य जीवन चर्या में घर से स्कूल आते-जाते समय या अन्य किसी भी सामान्य दिनचर्या के क्रियाकलापो में अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए अपने आसपास सजग व सुरक्षित नजर बनाए रखने की उदाहरण के साथ जानकारी दी एवं किसी भी विपत्ति काल में अपने पास ज्वलनशील स्प्रे, मिर्च पाउडर, छोटी सी कोई रस्सी, छोटी-बड़ी घरेलू सेफ्टी पिन एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए बनाए गए सुरक्षा चक्र अंतर्गत पुलिस विभाग 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा के प्रति सभी शिक्षार्थियों को अवगत कराया।
कार्यशाला में समूह को संबोधित करते हुए अर्चना अग्रवाल ने सभी शिक्षार्थियों को अनजान लोगों से कुछ भी खाने-पीने की चीजें ना लेने या घर पर बिना बताए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कहीं बाहर ना जाने, किसी बाहरी अपरिचित व्यक्ति या घर परिवार के किसी परिचित द्वारा किसी भी प्रकार का गलत आचरण करने पर उनकी शिकायत बिना डरे एवं बिना संकोच करें अपनी माता-पिता बड़े भाई-बहन, अथवा स्कूल टीचर से करने के लिए उत्साहित किया।
इसी क्रम में आत्मरक्षा कार्यशाला में स्वाति निगम ने शिक्षार्थियों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारियों को पूर्ण रूप से गोपनीय रखने संबंधित अनेकों लाभप्रद जानकारियां प्रदान की और सभी को समझाया कि यदि कभी किसी भूलवश वह साइबर क्राइम अंतर्गत किसी समस्या के शिकार हो भी जाते हैं। तो भी बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि सुरक्षा विभाग के नंबर, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर अपनी शिकायत को दर्ज करवा कर या फिर निकटतम पुलिस विभाग की साइबर क्राइम थाने में अपने अभिभावक के साथ जाकर लिखित शिकायत को दर्ज करवाते हुए अपने साथ होने वाले किसी भी गलत आचरण या साइबर फ्रॉड की जांच पड़ताल करवा सकते हैं।
कार्यशाला में सभी शिक्षार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग करते हुए बाल मन की सभी जिज्ञासाओं का समाधान पाकर अपनी सुरक्षा स्वयं करने का एकजुटता से संकल्प लिया।
कार्यशाला समापन के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने मासूम बेटियों व नारी अस्मिता की सुरक्षा के लिए अनवरत रूप से संचालित संस्था के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित संस्था सदस्यों को शिक्षार्थियों के करतल ध्वनि के बीच सम्मानित किया।
कार्यशाला का सफल संचालन वरिष्ठ संयोजिका मृदुला अग्रवाल एवं अर्चना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया एवं महिला हेल्पलाइन के अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी के प्रति आभार ज्ञपित किया।
आत्म रक्षा कार्यशाला में प्रमुख रूप से रिया निगम, प्रिया निगम एवं विद्यालय की अध्यापिकाएं निधि गुप्ता, साधना त्रिपाठी, शिवानी देवकर, मधु वर्मा, छाया पाठक, साक्षी गर्ग, उमा सिंह, श्वेता भटनागर, नूपुर मेहरा, ऋतु सिंह, मधु श्रीवास्तव, अनिल का सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।

गुब्बारा भरने के दौरान गैस सिलेंडर फटा । चार लोग घायल

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरीश्रीराम के टोला वैदौली बाजार में गुब्बारा भरने वाले गैस सिलेंडर फटने से चार लोग घायल ।घायलों स्थानीय लोगो के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुदही पहुंचाया गया ।एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजे गए।
मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरी श्रीराम के टोला बैदौली में
सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी निवासी उमेश सोनी उम्र 60 बर्ष बच्चों का खेलने वाली गुब्बारा में गैस भर रहा था।तभी गैस सिलेंडर फट गया । गैस सिलेंडर फटने से बाजार करने आये गौरीश्रीराम निवासी रामानंद पुत्र रजयी निषाद उम्र 70 बर्ष, नौशाद पुत्र हफिजुल्लाह अंसारी उम्र 18,जैयराम पुत्र इन्द्राशन उम्र 55 बर्ष, सिलेंडर फटने के चपेट में आ गए जिससे चारो लोग बुरी तरह से घायल हो गये ।और बाजार में आफरा तफरी मच गई । ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ केन्द्र दुदही भेजा गया ।जहां रामानंद निषाद पुत्र रजयी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया।

सुदामा और कृष्ण की मित्रता त्याग और बलिदान का प्रमाण

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के टोला सपही बरवा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन गुरुवार की रात्रि कथावाचक आचार्य पं. विनय पांडेय ने श्रोताओं को सुदामा चरित्र प्रसंग का वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि गुरु आश्रम में सुदामा ने चना चुरा कर नहीं खाये, बल्कि इसलिए खाये की चने शापित थे और जो खाता वह दरिद्र हो जाता। त्रिकालदर्शी सुदामा ने सोचा यदि कृष्ण चना खायेगा तो पूरा त्रैलोक्य दरिद्र हो जायेगा। सुदामा ने मित्र धर्म का परिचय दिया। सुदामा भगवान के अनन्य भक्त थे, भगवान से भक्त चोरी कैसे करेगा जो हर जगह भगवान को ही देखता है। उन्होंने कहा कि संयम, सादगी, और संतुष्टि के साथ पूर्ण विश्वास के साथ भक्ति करने से परमात्मा अपने बराबर में बैठाते है। सुदामा और कृष्ण की मित्रता त्याग और बलिदान का प्रमाण है। एक चने खाकर व एक चावल खाकर एक दूसरे को गरीब और दरिद्र होने से बचाते हुए त्रैलोक्य की सम्पदा प्रदान करते हैं। जीवन में सच्चे मित्र का हाथ और साथ है तो जिंदगी स्वर्ग से कम नहीं होती। इस अवसर पर यजमान कमलावती देवी, सुकदेव गुप्ता, सिंहासन गुप्ता, अच्युता नंद पांडेय, हरिप्रसाद जी, शंकर गुप्ता, छठ्ठू गुप्ता, अरविंद, ध्रुव देव, गुप्ता, प्रदीप पांडेय, अभिषेक तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, राघव गुप्ता, चंदा देवी, लीलावती देवी, सुनरपति देवी, ज्योता देवी, मुन्नी, रम्भा, आरती, रंजना, वंदना, गुड़िया, मीरा, अमृता, विनीता, निशा, चिंता आदि उपस्थित रहे।

कंस वध व कृष्ण विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के राजस्व ग्राम बंगरा रामबक्स राय में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक पं. रामायण तिवारी ने कंस, जरासंध वध व कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि कंस व जरासंध से पृथ्वी को मुक्त करा भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा वासियों को Oद्वारिका में सुरक्षित किया और महज 25 वर्ष की उम्र द्वारिकाधीश बन गए। रुक्मणि भगवान की माया के समान थीं। रुक्मणि ने मन ही मन यह निश्चित कर लिया था कि भगवान श्री कृष्ण ही मेरे लिए योग्य पति हैं। लेकिन रुक्मिणी का भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखता था। उसने शिशुपाल को रुक्मिणी का पति बनाने का निश्चय किया। यह जान रुक्मिणी ने अपने एक विश्वासपात्र को भगवान श्री कृष्ण के पास भेज अपने अपहरण का अनुरोध किया। कृष्ण विदर्भ जा पहुंचे। उधर रुक्मणी का शिशुपाल के साथ विवाह की तैयारी हो रही थी। श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर ब्याह रचा लिया। कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस दौरान सहायक आचार्य दिनेश मणि तिवारी, यजमान वशिष्ठ राय, मालती राय, संतोष राय, डा. राकेश राय, मधुर श्याम शुक्ल, किरन देवी, रमावती देवी, संतोष राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, रघुनाथ राय, रौनक राय, हर्षित राय, बाबूनंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

दीपावली मेले का विधायक ने किया भव्य शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) । ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत हीरालाल इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद के प्रांगण में आयोजित दीपावली मेला का शुभारम्भ मेंहदावल विधायक राकेश सिह बघेल ने जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ की उपस्थिति में फीता काट कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तत्पश्चात विधायक श्री बघेल, जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ एवं अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने मेला परिसर में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उनके द्वारा निर्मित किये गये उत्पादो की प्रशंसा करते हुए दीपावली की शुभकामना देते हुए उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।  
विधायक राकेश सिंह बघेल ने हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्ररेणा से दीपावली के शुभ अवसर पर छोट-छोटे व्यवसायिओं, पथ विक्रेताओं एवं गरीब तबके के लोगों को एक स्थान पर मुफ्त में उनके दुकानों-स्टालों का संचालन करने हेतु दीपावली मेले का आयोजन किया गया है।
श्री बघेल ने कहा कि सनातन धर्म एवं परम्परा में हमारी संस्कृति के सभी पर्वो का आयोजन हम सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रेरणा देता है। साथ ही साथ हम सबकों आपसी भेदभाव भुला कर जोड़ने की भी प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गयी और 1001 दीप प्रज्जवलित किया गया तथा अन्य सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।      
03 नवम्बर 2021 तक चलने वाले इस दीपावली मेला में जनपद के स्ट्रीट वेंडर, पथ विक्रेताओं स्वयं सहायता समूहों सहित ‘एक जनपद एक उत्पाद’ तथा एमएसएमई योजना के तहत बखिरा कलस्टर उद्योग एवं होजरी उद्योग से सम्बंधित स्टॉल लगाये गये है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार सम्बंधित स्टॉल विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियत्रंण कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं रोगो से बचाव हेतु सुझाव देने सम्बंधी स्टॉल लगाया गया है। दीपावली मेले में सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो पर आधारित पुस्तिका ‘‘विकास की लहर हर गॉव हर शहर’’ का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रमिला उर्फ पप्पी कोयल एण्ड पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं का गीत के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। सूचना विभाग द्वारा दीपावली मेला में एलईडी वीडियों वैन के माध्यम से सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो, जनहित की योजनाओं आदि का दृष्य प्रचार किया जा रहा है। दीपावली मेले के आयोजक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य तथा दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह मेले के सकुशल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहें। 
  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा) मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एस.एन. श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर नवीन कुमार श्रीवास्तव, पी.डी. डी.डी.शुक्ल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, प्रधानाचार्या राम कुमार सिंह, निशा यादव, युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, पी.ओ.डूडा, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहें। 

भारत तिब्बत समन्वय संघ ने किसी भी यात्रा का किया खंडन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-तिब्बत समन्वय संघ ने एक परिपत्र जारी कर कहा है कि बीटीएसएस इस वर्ष किसी भी प्रकार की कोई भी यात्रा आयोजित नहीं कर रहा है।
विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आम जनमानस को सतर्क करते हुए संघ के राष्ट्रीय महामंत्री द्वय श्री अरविंद केसरी और श्री विजय मान ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की तवांग यात्रा के नाम पर धन उगाही का काम “भारत तिब्बत समन्वय संघ” के नाम पर किया जा रहा है। हम आप को आगाह करते हैं कि आप सभी लोग सतर्क व जागरूक रहें कि बीटीएसएस द्वारा इस वर्ष तवांग यात्रा नहीं कराई जा रही है। यदि कोई दावा कर रहा है या इसके नाम पर धन राशि की मांग कर रहा है तो ऐसे अपराधियों की जानकारी निकट के थाने में दें अथवा संघ को अवगत कराएं।
उन्होनें इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर +919415225838 व +919412707575 जारी किया है।

थाना बौंडी में नवांगतुक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही पत्रकारों से हुए रूबरू

महासि/बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के थाना बौंडी में नवांगतुक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही।क्षेत्र के पत्रकारों के साथ थाना प्रांगण में गुरुवार को सुबह 10 बजे बैठक आहुत की ,जिसमें थाना क्षेत्र के तमाम पत्रकार व मीडिया कर्मी मौजूद रहे। श्री सिंह पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि आप लोगों को न्यूज़ कबर करते वक्त पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने बताया हमारा मुख्य उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना व अपराधियों को कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करके उन्हें दण्डित करना है। आज के समाज में प्रशासन के प्रति प्रेम पैदा करना हम सभी का पूर्ण कर्तव्य है। ऐसे में हम सभी एक दूसरे का सहयोग कर जानता के बिस्वास को अर्जित कर सकते है साथ ही श्री सिंह ने बताया कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों को कत्तई बक्शा नही जाएगा इस मौके पर थाने के उपनिरीक्षक व सिपाही व तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

सड़क हादसे में आठ घायल एक की मौत

रामकोला।कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)रामकोला कप्तानगंज रोड एन.एच.730 के रामपुर बगहां स्थित अण्डा फार्म के समीप आज सायंकाल कार और ट्रैक्ट्र की हुई भीषण एक्सीडेंट में कार सवार नौ लोगों में एक की मौत,आठ घायल। कप्तानगंज सी.एच.सी.से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर।
देवरिया के रुद्रपुर निवासी वर्मा परिवार के लोग सिसवा बाजार में तय शादी में लड़की दिखाई कार्यक्रम जो तहसील क्षेत्र के रामकोला धर्मसमधा मंदिर में आयोजित किया गया था ।

देर शाम एक गाड़ी में सवार हो कर लौट रहे थे।रामपुर बगहा ग्राम पंचायत के निकट ट्रैक्टर से आमने सामने की टक्कर में चार पहिया सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को देते हुए एम्बुलेश को सूचना दिया।सभी घायलों को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कप्तानगंज लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सको ने सभी घायल जिसमे 26 वर्षीय सोनू,22 वर्षीय मनीष,26 वर्षीय अभिषेक,32 वर्षीय पवन,27 वर्षीय जीतू,29 वर्षीय सुंदरम की गम्भीर दशा देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया जबकि 25 वर्षीय प्यारेलाल को मृत घोषित कर दिया गया।इस घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में कोहराम मच गया।

जनपद आगमन पर अंकुर का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी मे शामिल होने के पश्चात प्रथम जनपद प्रथम आगमन पर कांटे बाइपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थको ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओ ने गाजे-बाजे के साथ भाजपा नेता को लेकर जिला मुख्यालय पहुचे।
दौरान भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओ ने हमारा भव्य स्वागत किया है, उसका आजीवन ऋणी रहूंगा।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे पार्टी मे शामिल किया है। उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का कार्य करुंगा।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बिना किसी भेद-भाव के हर व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। एक छोटे से कार्यकर्ता पर भी पार्टी की निगाह रहती है। आने वाले विधान सभा चुनाव 2022 मे जनपद के तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा।
नवागत भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी व करनी मे कोई अन्तर नही है। भाजपा की जनकत्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। भाजपा नेता को कार्यकर्ताओ व समर्थको ने समय माता मंदिर पर ले जाकर दर्शन कराया और आर्शिवाद मांगा। भाजपा नेता के जनपद आगमन पर कांटे बाइपास,चुरेब,भुवरिया,सरैया बाइपास,गोला बाजार समेत अन्य स्थानो पर कार्यकर्ताओ ने रोक-रोक कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। भाजपा नेता के भारी काफिले के चलते कांटे से सरैया बाइपास तक जाम का झाम देखने को मिला। इस अवसर पर अनिरुद्ध चौधरी, रामचेत चौधरी, धनीराम तिवारी, दिलीप उपाध्याय, किताबुद्दीन, पूर्व प्रमुख महमूद आलम, जोगेंद्र चौधरी पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र परमात्मा चौधरी जितेंद्र चौधरी शिवम शुक्ला केसी पाण्डेय धीरज पाण्डेय भोला अग्रहरी रामेंद्र चौधरी पूर्व प्रधान विनय प्रकाश श्रीवास्तव बम बम जितेंद्र सिंह गुड्डू प्रधान कटाई रामसहाय चौधरी पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार चौहान घनश्याम मौर्य जनार्दन मौर्य भीम शंकर तिवारी विकास उपाध्याय अमित चौबे अवनीश पांडे विजय शुक्ला संगम पांडे यशोदा नंद यादव जयराम यादव रामानंद तिवारी अमरनाथ चौहान जितेंद्र कुमार बीडीसी अखंड प्रताप बानर जी लाल अग्रहरी समेत हजारो कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

महिला से उच्चकों ने एक लाख के गहने व आभूषण उड़ाए

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
नगरा. बाजार के दुर्गा मन्दिर के समीप सिकन्दरपुर रोड पर गुरुवार की सायंकाल अपने भाई की दुकान के उद्घाटन में जा रही एक महिला से उच्चकों ने लगभग एक लाख की नगदी और गहने ले लिये। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

गड़वार थाना क्षेत्र के विसुनपुरा (चोगड़ा) निवासी शीला देवी सिकंदरपुर रोड पर अपने भाई के दुकान के उद्घाटन में जा रही थी। तभी दुर्गा मन्दिर के समीप महिला से अज्ञात व्यक्ति मिले और कहे कि तुम्हारे पति व बच्चे पर संकट है, बच्चा बचेगा नहीं। तुम अपना आभूषण उतार कर पर्स में रख लो। उनके कहने पर महिला गहने उतार कर पर्स में रख ली। इसके बाद उच्चकों ने कहा कि दूसरे दिशा में घूम जाओ और पीछे मुड़कर मत देखना। महिला जब मूडी तो उच्चके महिला का पर्स लेकर चंपत हो गए थे। पर्स में कान का आर्यन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र, दो अंगूठी सोलह सौ रुपए नगद के अलावा एटीएम कार्ड व अन्य कागजात मौजूद था।महिला ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है ।पुलिस उच्चकों को ढूढने के बजाय महिला को ही काफी देर तक उलझाए रखी ।समाचार भेजे जाने तक पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज की है ।