Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2785

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिले में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारी नियुक्त

प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों को सौपे गये कार्यों का करेंगे निर्वहन

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)16 जुलाई..
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों/ स्थानों पर उप निर्वाचन को संपन्न कराए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने जनपद में प्रभारी/अपर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त की गयी है। जिसमें प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्ति मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, वाहन एवं ईंधन व्यवस्था नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, यात्रा भत्ता/व्यय लेखा वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती ममता सिंह, वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी व्यवस्था श्री चंद्र प्रकाश, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग, मतदाता सूची एवं मतदान केंद्र/स्थल निर्माण कराना, समस्त उप जिलाधिकारी अपने तहसील के विकास खण्ड के लिए एवं प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि कीट बॉस था मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार द्वारा किया जायेगा।

अपर प्रभारी अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चितबड़ागांव डॉ अतुल तिवारी एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी राम बहाल द्वारा सेक्टर/ जोनल/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करना, मतदान/मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति करना एवं प्रशिक्षण देने का कार्य करेंगे।जिला पूर्ति अधिकारी समजतन यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय द्वारा हल्के एवं भारी वाहनों की व्यवस्था करना एवं वाहनों के लिए ईंधन की आपूर्ति करने का कार्य करेंगे। वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत हिमांचल द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के व्यय विवरण की जांच करनेका कार्य करेंगे। वाणिज्य कर निरीक्षक, कार्यालय डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर बी0पी0 सिंह द्वारा वीडियोग्राफी कार्य के लिए वीडियो कैमरा की व्यवस्था करना एवं सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने का कार्य करेंगे। समस्त तहसीलदार (अपने तहसील के विकास खंड के लिए) एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी (अपने विकास खंड के लिए) द्वारा मतदान के लिए मतदाता सूची की प्रतिया तैयार कराकर उपलब्ध कराना एवं मतदान केंद्र/स्थल का निर्माण कराने का कार्य करेंगे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस0के0 तिवारी द्वारा आरओ/एआरओ/ मतदान/मतगणना कार्मिकों के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट की व्यवस्था करने का कार्य करेंगे।

संवादाता बलिया…

सौतेली मां ने बालिका पर खोलता गर्म चाय फेंका,3 दिन बाद मामले का खुलासा



बलिया( राष्ट्र की परम्परा)16 जुलाई…
बिल्थरारोड नगर के वार्ड नं सात धोबी मोहल्ला में एक सौतेली मां ने बालिका पर खोलता गर्म चाय फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद सौतेली मां ने बच्ची को प्रताड़ित करते हुए घर में नजरबंद रखा। घटना बीते बुधवार की है। गत शुक्रवार को बाप और सौतेली मां जब घर से कहीं बाहर चले गए तो पीड़ित बालिका घर से बाहर निकल आसपास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित बालिका के चाचा द्वारा मऊ ले जाकर उसका इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर शनिवार की शाम डायल 112 और उभांव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। बताया जाता है कि धोबी मोहल्ला में कन्हैया धोबी ने पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी कर ली। पहली शादी से 12 वर्षीय आंचल है। जिसे उसकी सौतेली मां हमेशा प्रताड़ित करती थी।बीते बुधवार को उसने आंचल के ऊपर गरम खौलता हुआ चाय फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना जानकारी के बाद मोहल्ले वासी आक्रोशित हो उठे। इसके बाद सौतेली मां और बाप घर छोड़कर कहीं फरार हो गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

संवादाता बलिया..

अधिकारियों संग विधायक ने किया बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण

बड़हलगंज ( RKP NEWS )।

विकास खंड क्षेत्र के बगहा गांव में चल रहें बाढ़ बचाव कार्य का विधायक राजेश त्रिपाठी ने अधिकारियों संग निरीक्षण कर बचाव कार्य को जल्द करने का निर्देश दिया।

गुरुवार को विधायक राजेश त्रिपाठी ने बाढ़ खंड के सहायक अभियंता नीरज कुमार व अवर अभियंता राघवेंद्र सिंह के साथ बगहा में सरयू नदी से हो रहे कटान और उसके बचाव कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शख्त हिदायत देते हुए विधायक ने जल्द से जल्द बाढ़ बचाव कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। बता दें कि बगहा निवासी ओम प्रकाश मिश्रा का मकान नदी की धारा में विलीन हो चुका है। बचाव के लिए बंबू कैरेट लगाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि जल्द से जल्द बगहा और बलथर गांव में बंबू कैरेट को लगाया जाए साथ ही भविष्य में बाढ़ से बचाव के लिए ठोकर लगाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा जाय।

सलेमपुर पुलिस ने किया 3 चोरी के टूल्लू पम्प सहित अभियुक्त को गिरफ्तार

चोरी के पंप के साथ पकड़ा गया अभियुक्त

सलेमपुर/देवरिया ((RKP NEWS )।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियो की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उ0नि0 अंकित सिंह थाना सलेमपुर द्वारा थाना सलेमपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त (1) रामपालन पुत्र गोरख सा० चकरा गोसाई थाना मईल जनपद देवरिया को मुखबिर की सूचना पर महदहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर 3 चोरी किये गये टूल्लू पम्प को तहसील सलेमपुर के पास निर्माणाधीन सुलभ शौचालय के पास बालू के ढेर से बरामद किया गया। अभियुक्त रामपालन उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी के माल को बरमाद कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

तीन दिवसीय 60 वीं गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवरिया ( RKP NEWS )।

तीन दिवसीय 60 वीं गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2022 के दूसरे दिन क्रॉस कंट्री महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता की शुरुआत पुलिस लाइन्स स्थित आदेश कक्ष से प्रारंभ होकर उसी स्थान पर समाप्त हुई। क्रॉस कंट्री का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा झंडी दिखाकर किया गया|
पुरुष वर्ग में देवरिया के अवनीश यादव प्रथम स्थान पर रहे। वही दूसरे स्थान पर गोंडा के नवीन प्रताप सिंह, तृतीय स्थान पर देवरिया से बाबूलाल यादव रहे। महिला संवर्ग में महराजगंज की महिला धावकों ने अपना परचम लहराते हुए शीर्ष स्थानों पर अपना परचम लहराया। जिसमें सुरेखा यादव प्रथम, बेबी द्वितीय एवं मंशा तृतीय स्थान पर रही। तैराकी के पुरुष संवर्ग की सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कुशीनगर से दुर्गेश कुमार शर्मा प्रथम, देवरिया से राजनारायण यादव द्वितीय, संतकबीरनगर से आब्दीन अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में 100 मीटर बटर फ्लाई में कुशीनगर से धनन्जय राय प्रथम, सिद्धार्थनगर से रामप्रीत द्वितीय, कुशीनगर से सभाजीत सिंह तृतीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिद्धार्थनगर से राजेश यादव प्रथम, कुशीनगर से धनन्जय राय द्वितीय, गोरखपुर से रामनिवास तृतीय स्थान पर रहे। महिला संवर्ग में 50 मीटर बटर स्ट्रोक में देवरिया से बबिता यादव प्रथम, बस्ती की पूजा द्वितीय व देवरिया की शिखा सिंह तृतीय और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में देवरिया की बबिता पहले, कुशीनगर की निकिता मिश्रा दूसरे व देवरिया की मीरा उपाध्याय तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के 200 मीटर के बैक स्ट्रोक, फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक व बटर स्ट्रोक में क्रमशः देवरिया के राजनारायण यादव, सिद्धार्थनगर के राजेश यादव, देवरिया के राजनारायण यादव व सिद्धार्थनगर के रामप्रीत गौड़ पहले स्थान पर रहे। 50 मीटर बटर व ब्रेस्ट स्ट्रोक में संतकबीरनगर के आब्दीन अंसारी ही पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर क्रमशः कुशीनगर के धनन्जय राय व देवरिया के राजनारायण यादव रहे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मिडले रिले व फ्री स्टाइल रिले व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल व 50 मीटर बैक स्ट्रोक का फाइनल होगा। प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्णायक की भूमिका में बेसिक शिक्षा विभाग से गंगतेश्वर सिंह, संजीव कुमार दुबे, विवेकानन्द शर्मा, तैराकी कोच हेमन्त कुमार, संध्या कन्नौजिया, सूर्यांश कुमार, राज रोहित सैनी एवं नितेश कुशवाहा रहे। इस दौरान सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, सीओ लाइन विनय कुमार यादव, सीओ प्रशिक्षु अंशुमान श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह, एसआई राजगोपाल तिवारी, एसआई रामदास यादव, एसआई गुलाब सिंह, एसआई प्रतिराम गुप्ता, हेड पीटीआई राजनारायण यादव, पीटीआई सुनील यादव, पीटीआई वीरेन्द्र समेत तमाम जनपदों से आये पीटीआई एवं पुलिस कर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीएम एफआर ने उपनिबन्धकों के साथ सर्किल रेट लिस्ट के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में की बैठक

देवरिया (RKP NEWS)।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा० ) नागेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मूल्यांकन सूची के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक के दौरान उप निबन्धकों को सर्किल रेट के पुनरीक्षण के लिए व्यापक सर्वे कर आख्या प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया । उपनिबन्धकों द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि पूर्व से ही सर्किल रेट लिस्ट की पुनरीक्षण हेतु अपने-अपने तहसील से सम्बन्धित क्षेत्र का व्यापक रूप से भ्रमण किया जा रहा है और उपनिबन्धक कार्यालय के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाले लोगों से व्यापक विचार विमर्श किया जा रहा है। सर्किल रेट की विसंगतियों को दूर कर अवगत कराने हेतु निर्देश के साथ बैठक सम्पन्न की गयी।
बैठक में पंकज कुमार सिंह सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, देवरिया, अभिषेक कुमार सिंह उपनिबन्धक सदर, अनुपम पाण्डेय उपनिबन्धक रुद्रपुर,उदयेन्द्र नाथ सिंह उपनिबन्धक भाटपाररानी, प्रतिमा उपनिबन्धक सलेमपुर देवरिया।रामईश्वर प्रसाद प्रभारी उपनिबन्धक बरहज आदि उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ देवरिया की हुई बैठक

देवरिया (RKP NEWS)।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देवरिया के जिला कार्यकारणी की बैठक शिक्षक भवन बीoआरo सीo देवरिया पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण, संगठन की सदस्यता में वृद्धि कर संग़ठन को मजबूती प्रदान करने पर रणनीति बनाई गई। शिक्षकों के लंबित समस्याओं में शिक्षकों के स्थानांतरण, विगत कई वर्षों से लंबित पदोन्नति, फार्म 16, एनoपीoएसo का फॉर्म भर कर प्रान नम्बर एलॉट कराना ,जीoपीoएफo लेखा पर्ची जारी कराना, चयन वेतनमान का लाभ सभी प्रकार का बकाया एरियर भुगतान, अन्य विभागों के अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण में गलत तरीके से किए गए वेतन कटौती को अवमुक्त करने, बीoआरoसीo पर आधार संख्या संबंधित कार्य को कराना आदि मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाएl
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन करते हुए तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद बेहतर प्रगति में योगदान दे रहे हैं। इसलिए विभागीय अधिकारी गण को शिक्षकों की सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करना चाहिए। शिक्षक संघ शिक्षकों के हित में सदैव तत्पर है।
जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री गण सभी शिक्षकों को संघ से जोड़ने का कार्य करें। शिक्षकों के सभी प्रकार की सेवालाभ संघ की आस्था में निहित है
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉo सत्यप्रकाश प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण में अधिकारीगण द्वारा त्रुटिपूर्ण फिडिंग के कारण उपस्थित शिक्षकों को भी अनुपस्थित मानकर एक दिन की वेतन कटौती कर दी गई है।भविष्य में इससे बचें।
कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि ने कहा है की सर्व शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन में शिक्षकों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। छात्र संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है,ऐसे में शिक्षकों का किसी भी प्रकार का शोषण नहीं होना चाहिए।
बैठक का संचालन जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने किया।

द्वितीय डोज लगे 6 माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के बाद ही लगेगी प्रिकॉशन डोज- DMU

देवरिया, (RKP NEWS),

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए 15 जुलाई से 30 सितंबर तक समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन कर रही है। कोविन पोर्टल पर अपना स्लॉट बुक कर निकटवर्ती स्वास्थ्यकेंद्रों पर अपनी सुविधानुसार निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त होने के छह माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्पुतनिक वैक्सीन लगवाने वाले कई लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के विषय में संदेह है। ऐसे लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन स्पष्ट है, जिसके अनुसार 26 सप्ताह अथवा 6 माह के पश्चात वे भी निजी अस्पतालों में प्रिकॉशन डोज लगवा कर वैक्सीन की सुरक्षा कवच में खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉकों पर स्थित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकियावा, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ आदि केंद्रों पर सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा था। सुविधा का विस्तार 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए भी कर दिया गया है। उन्होंने समस्त अर्ह नागरिकों से कोविड प्रिकॉशन डोज लगवाने का अनुरोध किया।

पुलिस मुठभेड़ में 06 शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 05 मोटरसाईकिल व 03 पिस्टल/रिवाल्वर सहित कुल 06 अवैध असलहा एवं 09 जिंदा/खोखा कारतूस बरामद

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम/एसओजी/सर्विलांस एवं थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 14 जुलाई 2022 देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर भीरा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान परासखाड़ की ओर से आ रही तीन मोटरसाईकिल पर सवार 06 व्यक्तियों को टार्च की रोशनी से रोकने के इशारे पर फायर करते हुये भागने का प्रयास किये, जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये घेरकर सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उक्त के कब्जे से 06 अवैध असलहा व 09 जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताया गया कि उक्त तीनों मोटरसाईकिल चोरी की है तथा 02 चोरी की मोटरसाईकिल घर पर रखे हुये है, तत्पश्चात उक्त दोनों मोटरसाईकिलों को बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 418/22 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 419/22 धारा 41,411,413,414,419,420 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक शैलश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद, उ0नि0 पंकज यादव, का0 विवेक सिंह, अखिलेश, चन्द्रभान, राघवेन्द्र प्रताप, योगेन्द्र बहादुर, विराट पटेल, विजय विश्वकर्मा, मिथिलेश गुप्ता व मु0आ0 चालक कल्पनाथ यादव थाना मुहम्मदाबाद।उ0नि0 अमित मिश्रा थानाध्यक्ष कोपागंज/प्रभारी स्वाट टीम, मु0आ0 औरंगजेब, लायक हुसैन, आ0 अवधेश यादव, अजय यादव, राजेश यादव व चालक शत्रुधन यादव स्वाट टीम मऊ।मु0आ जवाहर सरोज, मनोज यादव आ0 शर्मा, संजीव सिंह व चालक नागेन्द्र सिंह एसओजी टीम मऊ।आरक्षी विवेक सिंह, संजय सिंह, व शशीकांत मणि त्रिपाठी सर्विलांस सेल मऊ मुख्य रूप से शामिल रहे।

तीन दिवसीय 60 वीं गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता के देवरिया का रहा दूसरा दिन

तीन दिवसीय 60 वीं गोरखपुर जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2022 के दूसरे दिन क्रॉस कंट्री महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता की शुरुआत पुलिस लाइन्स स्थित आदेश कक्ष से प्रारंभ होकर उसी स्थान पर समाप्त हुई। क्रॉस कंट्री का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा झंडी दिखाकर किया गया


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)के पुरुष वर्ग में देवरिया के अवनीश यादव प्रथम स्थान पर रहे। वही दूसरे स्थान पर गोंडा के नवीन प्रताप सिंह, तृतीय स्थान पर देवरिया से बाबूलाल यादव रहे। महिला संवर्ग में महराजगंज की महिला धावकों ने अपना परचम लहराते हुए शीर्ष स्थानों पर अपना परचम लहराया। जिसमें सुरेखा यादव प्रथम, बेबी द्वितीय एवं मंशा तृतीय स्थान पर रही। तैराकी के पुरुष संवर्ग की सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर बैक स्ट्रोक में कुशीनगर से दुर्गेश कुमार शर्मा प्रथम, देवरिया से राजनारायण यादव द्वितीय, संतकबीरनगर से आब्दीन अंसारी तृतीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में 100 मीटर बटर फ्लाई में कुशीनगर से धनन्जय राय प्रथम, सिद्धार्थनगर से रामप्रीत द्वितीय, कुशीनगर से सभाजीत सिंह तृतीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिद्धार्थनगर से राजेश यादव प्रथम, कुशीनगर से धनन्जय राय द्वितीय, गोरखपुर से रामनिवास तृतीय स्थान पर रहे। महिला संवर्ग में 50 मीटर बटर स्ट्रोक में देवरिया से बबिता यादव प्रथम, बस्ती की पूजा द्वितीय व देवरिया की शिखा सिंह तृतीय और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में देवरिया की बबिता पहले, कुशीनगर की निकिता मिश्रा दूसरे व देवरिया की मीरा उपाध्याय तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के 200 मीटर के बैक स्ट्रोक, फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक व बटर स्ट्रोक में क्रमशः देवरिया के राजनारायण यादव, सिद्धार्थनगर के राजेश यादव, देवरिया के राजनारायण यादव व सिद्धार्थनगर के रामप्रीत गौड़ पहले स्थान पर रहे।

50 मीटर बटर व ब्रेस्ट स्ट्रोक में संतकबीरनगर के आब्दीन अंसारी ही पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर क्रमशः कुशीनगर के धनन्जय राय व देवरिया के राजनारायण यादव रहे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मिडले रिले व फ्री स्टाइल रिले व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल व 50 मीटर बैक स्ट्रोक का फाइनल होगा। प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्णायक की भूमिका में बेसिक शिक्षा विभाग से गंगतेश्वर सिंह, संजीव कुमार दुबे, विवेकानन्द शर्मा, तैराकी कोच हेमन्त कुमार, संध्या कन्नौजिया, सूर्यांश कुमार, राज रोहित सैनी एवं नितेश कुशवाहा रहे।

इस दौरान सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, सीओ लाइन विनय कुमार यादव, सीओ प्रशिक्षु अंशुमान श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक पंकज सिंह, एसआई राजगोपाल तिवारी, एसआई रामदास यादव, एसआई गुलाब सिंह, एसआई प्रतिराम गुप्ता, हेड पीटीआई राजनारायण यादव, पीटीआई सुनील यादव, पीटीआई वीरेन्द्र समेत तमाम जनपदों से आये पीटीआई एवं पुलिस कर्मी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

संवादाता देवरिया…

शराब माफिया के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 35 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

रूद्रपुर/देवरिया (RKP NEWS) ।जनपद देवरिया के शराब माफिया व टॉप-10 चिन्हित अभियुक्त गुड्डू यादव पुत्र स्व0 अम्बिका यादव निवासी-भरोहिया थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया के विरूद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14(1) में जिला मजिस्ट्रेट देवरिया जितेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश संख्या 1003/2022 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। इस अधिनियम के अन्तर्गत उक्त अभियुक्त की कुल 35 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है, जिसमें जमीन एवं उस निर्मित भवन कीमत 18 लाख रूपये व 0.048 हे0 जमीन कीमत 17 लाख रूपये है। इस संपत्ति में भवन एवं जमीन का कस्टोडियन तहसीलदार रूद्रपुर जनपद देवरिया के अधीन सुपुर्द कर दिया गया है। इस संपत्ति को कब्जा करते समय दुग्गी पिटवा कर उद्धघोषणा करा कर सार्वजनिक रूप से जनता को इस कार्यवाही से अवगत कराया गया। इस कुख्यात अभियुक्त के विरूद्ध शराब तस्करी आदि गम्भीर अपराध के कुल 16 अभियोग पंजीकृत हैं। 

संवाददाता - गोविन्द मौर्य

स्थानांतरित शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

  • उच्च न्यायालय के निर्देश पर गृह जनपद में हुआ स्थानांतरण
  • 4 वर्ष की नौकरी के दौरान शिक्षकों ने जीत लिया था हृदय

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)11 जुलाई..

वर्ष 2018 में हुई 68500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चूक के चलते मेरिट के बावजूद तमाम शिक्षक आंकाक्षी जनपदों में तैनात होने की बजाय दूरस्थ जिलों में पदस्थापित हो गए थे। इन शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय के निर्देश व बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव आदेश पर आकांक्षी जनपद के लिए स्थानांतरित तमकुही विकास खंड के 20 शिक्षक सोमवार को कार्यमुक्त हुए।

इस क्रम में वाराणसी जनपद के लिए स्थानांतरित प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ (सेमरा) में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार यादव को सहकर्मी, ग्रामीण व छात्रों ने सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई की। प्राशिसं के अध्यक्ष शंभू यादव ने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। सरकारी सेवा में एक नियत अवधि समाप्त होने के बाद स्थानांतरण होना है। यह क्षण बहुत ही मार्मिक होता। विदा करते समय आंखें नम हो जाती है। ग्रामीण व छात्रों ने साथ बिताये चार वर्ष के समय को याद करते हुए उनके मधुर व्यवहार की सराहना की। स्थानांतरित शिक्षक को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ व मिष्ठान देकर विदा किया गया। दीपक मिश्र, मुकेश यादव, रामप्रीत प्रसाद, दिलीप कुमार गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, शैलेन्द्र गुप्ता, रविता सिंह, शाहीन परवीन, अनिरुद्ध गुप्ता, रवि, आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

शांति व सौहार्द के साथ अदा की गई ईदुज्जुहा की नमाज,मांगी मुल्क व कौम की सलामती की दुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)10 जुलाई..
रविवार को स्थानीय ईदगाह में बड़ी संख्या में उपस्थित अकीदतमंदों ने सिद्दत एवं अकीदत के साथ ईदुल अजहा की।पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदतमंदों ने ईदुज्जुहा की नमाज अता कर मुल्क एवं कौम की दुआ मांगी।ईदगाह में मौलाना नुरूल इस्लाम,स्थानीय नगर के मुख्य मार्ग स्थित नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह,पटेल नगर स्थित रजा मस्जिद में हाफिज शाकिर रजा,गौरा मस्जिद में मौलाना बेलाल अहमद अंसारी,कपरवार स्थित ईदगाह में मौलाना गुलाम हजरत अली ,पैना स्थित जामा मस्जिद में कारी साकिब रजा ने ईदुज्जुहा की नमाज अता करायी।

बरहज स्थित ईदगाह में उपस्थित अकीदतमंदों को तकरीर करते हुए मौलाना नुरूल इस्लाम ने कहा कि अल्लाह के प्यारे नबी इब्राहिम अलैहिस्सलाम को अपने सबसे प्रिय की कुर्बानी देने का आदेश हुआ तब उन्होंने जिल्हिज्जा माह की दसवीं तारीख को अपने बेटे इस्माईल अलैहिस्सलाम की खुदा की राह में कुर्बानी दी थी लेकिन अल्लाह के करम से उनका बेटा सही सलामत उठ खड़ा हुआ और उनकी जगह पर एक दुम्बा पड़ा था।अल्लाह के इस कड़े इम्तिहान में इब्राहिम अलैहिस्सलाम पास हो गये और अल्लाह को अपने नबी की यह कुर्बानी का जज्बा बहुत पसंद आया।तभी से ईदुलजुहा बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है और इस दिन पाक जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।ईदुज्जुहा की नमाज अता कर मौलाना अनीस अहमद, मौलाना शमशीर रजा, हाजी मुहम्मद मुस्तफा, फैय्याज अहमद अंसारी, हाजी डा. ए एच लारी,हाजी नईम अहमद,चाँद आलम, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जावेद अख्तर बबलू राईन,अब्दुल खालिक अंसारी, एड.खुर्शेद आलम, डा.सेराज अंसारी,शहाबुद्दीन अली,मुनीर शाह,जमशेद खान, नसीम अहमद, मोहम्मद आरिफ,मो. युनूस अंसारी, मुबारक अली,सगीर खान,बबलू रहमान,शमशेर अली, नसीर अहमद ,अनीस अहमद,मोहम्मद खालिद, असरफ अली,मो.आलम,हसमत अली आदि ने गले मिलकर एक दूसरे को ईदुलजुहा की मुबारकबाद दी।

संवादाता देवरिया…

लग्जरी बस हादसे का शिकार तीन गंभीर

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)08जुलाई..

स्थानीय थानाक्षेत्र के फोरलेन पर मंझरिया पेट्रोलपंप के पास दिल्ली से मुजफरपुर जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई। इस घटना में बस के ‌क्लीनर के साथ दो अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जबकि पच्चीस से अधिक यात्रियों को हल्की चोंटे आई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों को रोक कर उन्हें उनके गंतव्य को भेजवाया।
शुक्रवार की दोपहर साढे बारह बजे दिल्ली से सवारी लेकर मुजफरपुर बिहार के लिए एक लग्जरी बस जा रही ‌थी
। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के मंझ‌रिया पट्रोल पंप के पास फोरलेन पर एक कन्टेनर के ओवरटेक करने के प्रयास में बस का संतुलन ‌खराब हो गया। जिससे बस डिवाईडर से टकराकर कंटेनर पर पटल गई। बस के अनियंत्रित होते ही चालक कुद कर फरार हो गया। घटना होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गाडियों के सड़क पर पलटने से हाईवे का एक लेन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा, एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, एसएचओ तमकुहीराज अश्विनी कुमार राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुच गई। पुलिस ने घायलो को सीएचसी पहुचाया। इस घटना में तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया निवासी खलासी संतोष रौनियार उम्र 40 वर्ष बस की चपेट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं बिहार के मधुबनी जनपद स्थित लौखा निवासी मुहम्मद सहजाद एवं अमजद खान को भी गंभीर चोंटे आई। तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में पच्चीस से अधिक यात्रियों को हल्की फुल्की चोंटे आई।पुलिस ने मामूली रूप से घायलों सहित सभी यात्रियों को बिहार की तरफ जाने वाली बसों से उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा ररही है।

संवादाता कुशीनगर..

सभी तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह भोजन का किया गया निरीक्षण

देवरिया  (राष्ट्र की परम्परा) 08 जुलाई।* आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में  प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के परीक्षण  तथा पके पकाए  भोजन की  गुणवत्ता जांच करने हेतु एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में आज जनपद के समस्त तहसीलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मध्यान्ह  भोजन का निरीक्षण किया गया एवं पके पकाए भोजन का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु प्रेषित किया गया।
          विस्तृत विवरण में सलेमपुर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेस  कुमार द्वारा तहरी का नमूना संग्रह  कर  उपस्थित 67 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा एवं स्वस्थ खानपान की आदतों के बारे में  जागरूक किया गया।
  इसी प्रकार सदर तहसील के मेहरा पुरवा में रोस्टर  अनुरूप तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए कुल 76 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल द्वारा जागरूक किया गया।
    बरहज तहसील के ब्रह्म कुंड प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव द्वारा कुल 40 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा के टिप्स बताए गए।
   रुद्रपुर तहसील के गढ़पुरवा प्राथमिक विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहरी का  नमूना एकत्रित करते हुए 40 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
    भाटपार रानी तहसील में खाद्य  सुरक्षा अधिकारी अजीत त्रिपाठी द्वारा प्राथमिक विद्यालय बेलपारपंडित में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 105 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा इसी तहसील के जासुई प्राथमिक विद्यालय में तहरी का नमूना एकत्रित करते हुए 65 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
       उपरोक्त कार्यवाही में कुल छह मध्यान्ह भोजन के नमूने एकत्रित किए गए तथा कुल 353 विद्यार्थियों को खाद्य संरक्षा के पहलुओं से अवगत कराया गया।

  • गोविन्द मौर्य