Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2782

पुरानी दीवार गिरने से दबा मासूम, मौत

  • अपने नाना-नानी के पास रहता था तीन वर्षीय ऋषभ

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)21 अगस्त…

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के मिश्रौली टोला में रविवार को एक पुरानी दीवार गिर गई। घटना में एक तीन वर्षीय मासूम दब गया। लोग जबतक मलबा हटाते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त टोला निवासी सतन वर्मा की पुत्री अमृता वर्मा की शादी तरयासुजान क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी संतोष वर्मा के साथ हुआ है। अमृता की दो संतानों में एक पुत्र व एक पुत्री थे। पुत्र ऋषभ बड़ा था व अपने नाना नानी के साथ ननिहाल में रहता था। सतन वर्मा के घर के सामने ‌कटरैन रखा गया था जिसकी दीवारें जर्जर हो गई हैं। रविवार को सुबह आठ बजे ऋषभ कापी पेन लेकर दीवार के पास खेल रहा था कि अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और मासूम उसमें दब गया। शोर पर जुटे लोग जबतक मलबा हटाते ऋषभ की दर्दनाक मौत हो गई थी। हालांकि परिजन तसल्ली के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

संवादाता कुशीनगर…

नई आबकारी नीति पर केजरीवाल सरकार पर बरसी भाजपा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा ) नई दिल्ली आबकारी नीति नहीं, पापकारी और भ्रष्टाचारी नीति है यह कहना भारतीय जनता पार्टी का केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति के विरोध में भाजपा, ने कहा- (भाजपा) और आम आदमी पार्टी के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी की थी और फिर रविवार को मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ। जिसको लेकर मनीष सिसोदिया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला।
इसी बीच भाजपा ने पलटवार करते हुए मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी बताया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि देश की जनता कह रही है कि अगर कोई सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी कोई है तो वो मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल सरकार से सवाल पूछे कि अगर आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति सही थी तो वापस क्यों ली गई ? आम आदमी पार्टी का शिक्षा मॉडल बड़ा अच्छा है।
गौरव भाटिया ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर आई, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश के साथ खड़ी हो गई, दवाई सुनिश्चित की गई, अस्पतालों की व्यवस्था सुधारी गई। केजरीवाल जी को उस समय दवाई, बेड और ऑक्सीजन व्यवस्था पर ध्यान देना था, लेकिन वो भ्रष्टाचारी कलम आबकारी नीति पर दस्तखत में लगी थी। उन्होंने कहा कि आज भारत की जनता कह रही है- ‘आप’ नहीं ‘पाप’ है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर स्कूलों में निकली झांकिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)/ RKP NEWS
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को पूरा देश खुशी के साथ मना रहा है,जहाँ बहुत सी महिलाएं व्रत हैं, और बहुत से जगहों पर भगवान गोविन्द और माँ राधे की मूर्तियों को सजाया गया है,इसी क्रम में देवरिया खास के युग निर्माण सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छोटे बच्चे कृष्णा और बच्चियां राधे के रूप में सजकर बहुत प्रकार के कार्यक्रम करके सबका मन मोह लिया,


जिसके बाद सभी बच्चों की माताओं के बीच खेलकूद की प्रतियोगिता रखी गयी,जिसमें रस्सी से लटकी जिलेबी को सबसे पहले खाना था,फिर चम्मच पर रखे हुए नींबू को दांत से पकड़ कर दौड़ना था,फिर सुई में सबसे पहले धागा डालना व अन्य कई तरह के खेल प्रतियोगिता हुई,जिसमें कक्षा प्रथम की तान्या मौर्या की माता नेहा मौर्य को प्रथम पुरस्कार मिला,सभी बच्चों को राधा कृष्ण की भूमिका में झांकी भी निकाली गईं।

संवाददाता – गोविन्द प्रताप मौर्य

तिरंगे पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गया जेल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)19 अगस्त…

।हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन-जन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया लेकिन कुछ कुत्सित व घृणित मानसिकता सोच वाले लोग इस पर अभद्र तथा आपत्तिजनक पोस्ट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।विदित हो कि इस कार्यक्रम के तहत बसडीला पाण्डेय से लगभग चार सौ मोटरसायकल सवार लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला जो तुर्कपट्टी, नुनियापपट्टी, कुबेरस्थान का चक्कर लगाते हुए पुनः बसडीला पाण्डेय पहुँचा।मिली जानकारी के अनुसार बसडीला पाण्डेय निवासी समसुल पुत्र जाकिर ने तिरंगा यात्रा का वीडियो बनाया और फिर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट कर दिया।इस बात की जानकारी होते ही तुर्कपट्टी पुलिस ने समसुल को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत करने के बाद कसया न्यायालय में पेश किया जहाँ न्यायालय ने उसे जमानत देने की बजाय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेंज दिया।

संवादाता कुशीनगर…

खाद्यान न मिलने से कोटेदारों की बढ़ी परेशानी, कार्ड धारक और दुकान के बीच ठनी रार

मुज़ेहना, गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)19 अगस्त…

ब्लॉक क्षेत्र के माधवगंज में स्थित खाद्यान गोदाम पर कोटेदारों ने जम कर हंगामा किया, आक्रोशित कोटेदारों को देख गोदाम प्रभारी महेंद्र प्रताप सरोज गोदाम पर ताला जड़ कर फरार हो गए।

आपको बता दें की मुज़ेहना ब्लॉक में खाद्यान की कुल 73 दुकाने हैं जिनमे से 39 कोटेदारों को खाद्यान प्राप्त हुआ है शेष 34 कोटेदारों को खाद्यान नही मिल पाया है, जिन कोटेदारों को खाद्यान नही मिला वे सभी कई दिनों से गोदाम का चक्कर काट रहे है किन्तु उन्हें कोई सन्तोष जनक लिखित जबाव नही मिल पा रहा है, जिससे वे अपने गाँव के कार्ड धारकों को जबाव दे पाएं।

ग्राम पंचायत दुर्जनपुर के कोटेदार त्रिभुवन दत्त, कौरहे के कोटेदार शिवनाथ ने बताया की प्रति दिन कार्ड धारक दुकान पर आते है, और खाद्यान बेचने का आरोप लगा कर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, ऐसे में कोटेदार और कार्ड धारक के बीच रूप पनप रहा है।

गोदाम प्रभारी महेंद्र प्रताप सरोज ने बताया है की जिले से खाद्यान नही मिला इसलिए बाकी कोटेदारों को खाद्यान का वितरण नही हो पाया है।

इस सम्बन्ध में जब डी.एस.ओ गोंडा कृष्ण गोपाल पाण्डेय से बात की गयी तो उन्होंने बताया की जून माह में वितरण होने वाला प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण होने वाला खाद्यान एफ़.सी.आई गोदाम की शिथिलता के कारण निकाषी नही हो पाई थी, जिसके कारण खाद्यान लेप्स कर दिया गया है भारत सरकार उसकी डेट नही बढ़ा रही है, आदेश के मुताबिक़ 31 से पहले उठान होने वाला खाद्यान ही वितरण किया जाएगा अभी जुलाई अगस्त का खाद्यान तमाम कोटेदारों को नही मिल पाया है।

कुल मिला कर जिन कोटेदारों को खाद्यान प्राप्त नही हुआ है उनके और कोटेदारों के बीच रार ठनी हुयी है कोटेदारों के जबाब से कार्ड धारक संतुष्ट नही हो रहे हैं, वंचित कोटेदारों का कहना है की खाद्यान जिन कारणों से नही वितरण नही हुआ है उन कारणों को लिखित दे कर दुकानों पर चस्पा करवाये जाएँ ताकि कार्ड धारक और कोटेदार के बीच विवाद की स्थित उतपन्न न होने पाये।

संवादाता गोंडा…

अमृत महोत्सव के तहत हुआ कार्यक्रम


सेवरही/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)19 अगस्त… स्थानीय विकास क्षेत्र के रामकरन पट्टी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बनिया टोला मे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के तहत बच्चो की देश भक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियो ने उपस्थित सभी के मन मे जोश भर दिया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कुमारी बिन्दू खुशी ने सरस्वती वन्दना व अंजली महिमा ने स्वागत गाया ।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजू कुशवाहा ने कहा कि यह वर्ष महत्वपूर्ण है। हम सभी आजादी के 75 वे वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव पूरे जोश खरोश से मना रहे है। आजादी पाने के लिए बहुत लोग शहीद हुए।

कितनी यातनाए सहे। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर देश को आगे बढाना है। एआरपी संतोष शर्मा ने कहा कि बच्चे इस देश के भविष्य है। ग्रामीण अंचल मे इनकी प्रतिभाओ को मंच मिलना सराहनीय है।प्रधानाध्यापक पंकज कुमार गोंड ने कहा कि आजादी के इस अमृत काल मे विभाग ने निपुण भारत योजना के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चो के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे पाने के लिए हम सभी कटिबद्ध है। कार्यक्रम को सत्येन्द्र कुशवाहा एसएमसी अध्यक्ष नन्हे शाह ने भी सम्बोधित किया।

कक्षा तीन की मंशा ने बहे पवन पुरवाई आवतली माई गाया। कक्षा पांच की अंजली बिन्दू शाह ने देश प्यारा है पर नृत्य प्रस्तुत किया। अजय शर्मा ने तीन रंग का झण्डा प्यारा गाया। कक्षा एक व दो के नन्हे बच्चो ने हास्य कविताओ देश भक्ति गीतो से सबको भाव विभोर कर दिया। उपस्थित अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चो को उनकी प्रस्तुतियो के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक अंगपाल गोंड, मनोज कुमार, ईश्वर चन्द सिंह, सुरेन्द्र कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, धर्मेंद्र, मनोज प्रजापति, हीरा शर्मा, सुदामी देवी, कैलाशी देवी, रीता देवी, विशुनदेव शाह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सतीष तिवारी व संचालन आशुतोष उपाध्याय ने किया।

संवादाता कुशीनगर…

जल्द ही कराए जाएंगे लम्बित भुगतान -प्रमुख सचिव

👉गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)18 अगस्त…

मंडल के ठेकेदारों की समस्याओं को लेकर के ठेकेदार सघ के मंडल अध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण से गोरखपुर सर्किट हाउस में मुलाकात की और उनसे 31 मार्च के पूर्व के कार्यो के साथ अन्य लम्बित भुगतानो के न होने के संबंध में वार्ता की।


इस प्रकरण पर प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया कि भुगतान प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 600 करोड़ रुपए विभाग को दे दिए गए हैं ,रॉयल्टी के उत्पीड़न के संबंध में जब सघ ने बताया तो उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देश दिया की एजेंडा बना कर दीजिए ताकि जो लोक निर्माण विभाग को करना है वह विभाग करे जो खनन विभाग को करना उसे अवगत करा कर क्रियान्वयन कराया जाए।लोक निर्माण विभाग भवन खंड द्वारा मध्य परिवर्तित कर धनराशि दूसरे मदों में खर्च करने को लेकर उन्होंने कहा इस पर जांच बैठाकर जांच कराया जाएगा।खामियां मिलने पर एफ आई आर दर्ज कराया जाए।इस प्रकार का निर्देश मुख्य अभियंता गोरखपुर को दिया ।

👉एक ब्लाक एक ठेकेदार नीति का ठेकेदार करेगे विरोध

आगे विड़ सिक्योरिटी के मामले में नरेंद्र भूषण ने कहा वित्त विभाग से जीओ जारी करा दिया जाएगा।ठेकेदारों ने जब समाचार पत्रों में छपे खबर के तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया और जानना चाहा की एक ब्लॉक एक ठेकेदार की नीति क्या है तो उन्होंने कहा यह बहुत अच्छी नीति है और इसे लागू कराई जाएगी ।

👉लाखो की सख्या में बढ़ेगी बेरोजगारी

इस पर सभी ठेकेदारों द्वारा कड़ी आपत्ति जताई गई ।औरठेकेदारों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा यह नीति उत्तर प्रदेश सरकार के एक परिवार एक रोजगार के विरोधी नीति है ।इसके लागू होने से लाखों परिवार सड़क पर आ जायगे। प्रमुख सचिव के एक ब्लाक एक ठेकेदार योजना को लेकर के सारे ठेकेदारों में रोष फैल गया इस नीति के कारण बहुसंख्यक ठेकेदार जो सी और डी श्रेणी के हैं बेरोजगार हो जाएंगे इस प्रकरण को लेकर के मुख्य मुख्यमंत्री जी से मिलने का ठेकेदारों ने निर्णय लिया और कहा कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा ।अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा इसे किसी भी दशा में लागू नहीं होने दिया जाएगा प्रमुख सचिव के इस निर्णय से ठेकेदारों में काफी रोष और गुस्सा है यह नीति कारपोरेट कल्चर को बढ़ावा देने वाली है सरकार के नीति के विपरीत है।
कारपोरेट को बढ़ावा देने वाली नीति के विरोध में गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया,के ठेकेदार सगठन ने साफ किया कि एक ब्लाक एक ठेकेदार नीति का विरोध करते हुएसरकार को पत्र लिख डाला है।

संवादाता गोरखपुर…

अंग वस्त्र दे कर ठेकेदार संघ ने किया शहीद आश्रितो का सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परंपरा) अमृत महोत्सव की धूम के के साथ लोगों का रुझान कई वर्गों के सम्मान को बढ़ावा देने में जुड़ गया  अलग-अलग संस्थाओं ने पहल करते हुए किसी को भोजन तो किसी को मिष्ठान देकर अमृत महोत्सव को सफल बनाने का सफल  शुभारंभ और समापन किया तो उसी क्रम में देवरिया के आदर्श पूर्वांचल ठेकेदार कल्याण समिति के द्वारा सैनिक शहीदो के बीर नारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रांगण में अपने देश के हित के लिए अपने जानो की बाजी लगाने वाले शहीदों की आश्रितों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित  होने वाली शहीद आश्रित प्रमुख रूप से सरस्वती देवी ,तेतरी देवी, गीता देवी, मनसा देवी, धर्म शीला देवी ,पिंकी कुमारी ,सुनीता देवी, रूपा चौहान, मराछी देवी, सुनैना देवी, मराछीया देवी ,लाची देवी, खैरुन्निसा ,आदि को  मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ( संतोष) कृष्ण देव तिवारी, राजीवनाथ तिवारी ,सत्यनारायण चतुर्वेदी, संतोष उपाध्याय ,राणा सिंह, रणधीर सिंह, संजीव सिंह, योगेंद्र सिंह,आदि ठेकेदारो ने सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर बेरोजगार नौजवानों, कर्मचारी व मजदूरों के हित पर हुई चर्चा

  • पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित हुआ ध्वजारोहण
  • मजदूर संघों को मान्यता देने के लिए गुप्त मतदान की तिथियां घोषित करे सरकार : विनोद

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)..

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास पूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक राधेश्याम सिंह ने कहा कि आज हम आजादी की छिहत्तर वीं वर्षगांठ मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। 1947 से लेकर आज तक भारत ने विकास और समृद्धि की एक लम्बी और कठिन यात्रा तय की है लेकिन अभी हमारी यह यात्रा अधूरी है क्योंकि जो सपना गांधी, नेहरू, अम्बेडकर और लोहिया ने देखा था वो अभी अधूरा है इसका कारण हमारे नीति नियंताओं की नीयत में इमानदारी का न होना है। संघ के अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा ने कहा कि देश का लोकतंत्र आज संकट के दौर से गुजर रहा है। मौजूदा सरकार की नीतियों के चलते हमारे देश के युवा आज एक भीड़ में तब्दील हो गए हैं। यह प्रवृत्ति खतरनाक है, जिससे हमें बचना है।


युवाओं के भविष्य को संवारने का सबसे बड़ा साधन रेलवे है, इसलिए इसका महफूज रहना जरूरी है। प्रवक्ता एके सिंह ने कहा स्वतंत्रता की कीमत केवल वो लोग जानते जो गुलाम रहते हैं। गुलामी किसी मुल्क का दूसरे मुल्क पर केवल कब्जा ही नहीं है, गरीब और आम आदमी के हक और हुकूक पर व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा जबरन डाका डालना गुलाम बनाने जैसा है। देश के युवाओं के स्थाई रोजगार की संविदा पर काम कराया जाना भी गुलामी है। मजदूरों को वाजिब मजदूरी से वंचित करना गुलामी की पराकाष्ठा है। जबतक भारत ऐसी विषमताओं के जकड़न में रहेगा तब तक ऐसे अमृत महोत्सव का कोई मतलब नहीं है। चूंकि कि हम ट्रेड यूनियन से जुड़े लोग हैं, इसलिए हमें उन सभी सभी सार्वजनिक संस्थानों को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। अब हमें अपनी चुप्पी भी तोड़नी होगी ।
संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि नौकरशाह जिस तरह से बेलगाम हो कर मजदूरों का दमन कर रहे हैं उसे देखकर कैसे कहें कि हम आजाद हैं। उन्होंने कहा कि मंडलों में अधिकारी तानाशाह बन कर काम कर रहे हैं। वाणिज्य विभाग में आवधिक स्थानांतरण के नाम पर व्यापक पैमाने पर धन उगाही और शोषण किया जा रहा है। वातानुकूलित यान स्कोर्ट कर्मचारियों को 36 से 40 घंटे तक काम करने के लिए कोई जगह आवंटित की जा रही और बाहरी मुख्यालय पर उनके लिए विश्रामालयों की व्यवस्था नहीं है उन्हें बंजारों की इधर से उधर घूमना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मेडिकली डिकैटेगराईज लोगों को उनके मूल पद से दूसरी जगह भेजने और कैडर आवंटन में जानबूझकर कर देरी किया जा रहा है। जानबूझकर कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ की भर्ती नहीं की जा रही है। डीजल लाबियों में अराजकता की स्थिति है, मान्यता प्राप्त संगठन के लोग प्रशासन की साठ गांठ कर दूसरे संगठन के पदाधिकारियों का स्थानान्तरण करा रहे हैं। श्री राय ने कहा कर्मचारी हित की पत्रावलियों को जानबूझकर विलम्बित किया जा रहा है। विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों का पत्रावलियों के निस्तारण में टालू रवैया चिंता का सबब है, इस प्रवृत्ति को त्यागना होगा। उन्होंने कहा कि जबसे यह सरकार आई है, तभी से उसने मजदूर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास जारी रखा है। इसलिए जबतक हम मजदूरों की बड़ी और मजबूत जमात नहीं बनाएंगे तब तक हम सरकार की दमनकारी नीतियों का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। किसी भी देश में चुनाव का रोका जाना, उस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला होता है, यह सरकार रेलवे संगठनों के मान्यता के गुप्त मतदान को रोक कर गैरलोकतांत्रिक कार्य कर रही है। इसलिए हम इस स्वतंत्रता दिवस पर मांग करते हैं कि रेलवे के मजदूर संघों को मान्यता देने के लिए गुप्त मतदान की तिथियां घोषित की जाएं। आरपी भट्ट, विनीत कुमार सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।इस दौरान सतीश अवस्थी, अरूण शुक्ला, देवेंद्र यादव, मनोज कुमार द्विवेदी, दीपक चौधरी, अनवर अली, कुलदीप मणि, राजीव कुमार सिंह, अवध बिहारी पांडे, हेमंत कुमार, अजय त्रिपाठी, सत्येन्द्र गोस्वामी, इश्वर चंद विद्यासागर, दीपचंद, दिलीप कुमार, देवेश सिंह, अजीत सिंह, अंशुमन पाठक, जयप्रकाश सिंह, शंकर चौधरी, शैलेश सिंह, एसपी शर्मा, राजेश सिंह, वैभव, उमेश सिंह, दिलीप, संजय श्रीवास्तव, प्रदीप, राजन सिंह, एसके सिंह सहित तमाम नेता और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संवादाता कुशीनगर…

देवरिया के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ रंगा रंग कार्यक्रम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
इस समय स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है, जिससे बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक मे काफी रोमांच देखने को मिल रहा है,जिसमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवरिया जिले के सभी स्कूलों में रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ,

जिसमे देवरिया खास के युग निर्माण स्कूल में बच्चों ने देशभक्ति से भरे कार्यक्रम करके सबका मन मोह लिया,जिसमे बच्चों ने पिरामिड आकर बनाकर तिंरगा झण्डा फहराया।

इसी क्रम में देवरिया खास के लंगड़ी देवरिया के किड्स वेली स्कूल के बच्चों ने क्रन्तिकारीयों की वेशभूषा बनाकर सबको रोमांचित कर दिया,
यहाँ बच्चे महात्मा गांधी,सुभाष चन्द्र बोष,चन्द्रशेखर आजाद ,भगत सिंह व अन्य के रूप में तैयार हो गए थे,जिसको देखकर सभी मन मुग्ध हो गए थे।

संवाददाता – गोविन्द प्रताप मौर्य

देवरिया जिले में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। 76वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ खुशियां बांटी और वहीं पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। वर्तमान समय कानून व्यवस्था को बनाए रखने सहित अन्य चुनौतियों का सामना जिस तन्मयता व निष्ठा से आप सबने मिल कर किया और कर रहे हैं उसकी प्रंशसा हर तरफ हो रही है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। कभी भी अपने आपको हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। कल और आज कुछ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया उन सभी को बधाई परन्तु ऐसा नहीं है कि जो पुरस्कृत नहीं किये जा सके वो अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, हम सब मिलकर एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं और उसका परिणाम भी सबके सामने स्पष्ट रूप से दिख रहा है। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया को प्रदान किए गए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-स्वर्ण का श्रेय सम्पूर्ण देवरिया पुलिस परिवार को देते हुए सबके द्वारा किए गए कड़ी मेहनत व सार्थक प्रयासों का प्रतिफल बताया। प्रत्येक पुलिस अधिकारी पूरे पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करता है उसके द्वारा किया गया किसी भी प्रकार का सराहनीय कार्य व व्यवहार उसके व्यक्तिगत मान सम्मान को बढाता ही है साथ में पुलिस बल के गौरव को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि उस जगह हमें सेवा करनें का दायित्व मिला है जो धरती वीर शहीद जवानों की गाथाओं से भरी पड़ी है। आज सभी शपथ लें कि अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से करेंगे। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा उ0नि0 अनील कुमार यादव प्रभारी एसओजी, आरक्षी धन्नजय श्रीवास्तव एसओजी देवरिया, आरक्षी दीपक कुमार साइबर सेल देवरिया को प्रदत्त पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी।
    जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर हर्षाेल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया जा रहा तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी गयीं।

संवाददाता - गोविन्द प्रताप मौर्य

समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने विद्यालयों में किया झंडा रोहण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 15 अगस्त.. सोमवार को जोश व जुनून के साथ पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है तथा हर घर मे तिरंगा झंडा फहराने की मुहिम चलाया गया किन्तु 15 अगस्त को भी कुछ ऐसे गरीब
व असहाय वर्ग के लोग हैं जिनको आज भी दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो पाती है ऐसे में समाजसेवी एवं नगरपालिका अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी श्रीप्रकाश पाल के द्वारा विद्यालयों के बच्चों को झंडा व मिष्ठान देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में सफलता पाई गयी। तथा श्रीप्रकाश पाल द्वारा
दलित बस्ती में तिरंगा वितरण कर आर्थिक सहयोग की मदद की बात की गई। उसके बाद श्रीप्रकाश पाल ने न्यू जेनिथ जूनियर हाई स्कूल, रंभा देवी, जागृति एकेडमी बैरिया यूनियन बैंक बरहज सहित दर्जनों विद्यालयों पर झंडारोहण कर बच्चे, बूढ़े, नौजवानो के दिलो में देश भक्ति की भावना पैदा की।

बाल सेवा समिति ने फहराया झंडा

बाल सेवा समिति के सदस्यों ने फहराया तिरंगा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
आजादी के 75वें वर्ष गांठ पर सोमवार को बाल सेवा समिति के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ फहराया और राष्ट्रगान कर भारत माता की जय के नारों से पूरा जहाज घाट गूँज उठा उपस्थित जनता में में मिष्ठान वितरित कर अमृत महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
अमृत महोत्सव के अवसर पर जहाज घाट पटेल नगर बरहज सरयू नदी के पास स्थित मन्दिर परिसर में बाल सेवा समिति के अध्यक्ष सोएब रशीदी, मैनेजर धर्मेंद्र निषाद, अंजनी पाण्डेय, चंचल पाण्डेय, प्रांजल पाण्डेय, सबा रशीदी, हारून रशीदी, उप मैनेजर विपिन निषाद, मनोज निषाद, सहित आदि सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास के साथ झण्डारोहण किया गया व हर घर मे तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बरवाराजापाकड़ में उत्साह के साथ हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की धूम

  • हमारे अमर वीर बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर की देश की रक्षा : मुन्नीलाल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार..

स्वतंत्रता के हीरक जयंती वर्ष पर समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस क्रम में
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रधान पुष्पा देवी व प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल प्रसाद ने प्राथमिक विद्यालय बहुरिया टोला, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुरिया टोला, सीताराम चौराहा बाजार, प्राथमिक विद्यालय बरवाखास, प्राथमिक विद्यालय महंथ टोला, प्राथमिक विद्यालय जमुआन, होम्योपैथिक अस्पताल सीताराम चौराहा, पंचायत भवन बरवाराजापाकड़, आदि संस्थानों पर ध्वजारोहण किया। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि आज देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली। इसके लिए न जाने कितने फांसी के फंदे पर झूले थे और न जाने कितनों ने गोली खाई थी, तब जाकर हमने यह आजादी पाई थी।

देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कहा कि
हमारे अमर वीर बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया है कि वे इन वीर बलिदानियों के चरित्र से प्रेरणा लेकर देश की रक्षा के लिए आगे आएं। इस दौरान राधेश्याम गोंड, रवीन्द्र गुप्ता, मंशी अंसारी, भगवान गुप्ता, पारसनाथ शुक्ल, पारसनाथ गुप्ता, धर्मेन्द्र कुशवाहा, नागेंद्र पटेल, टुनटुन पांडेय, अनिरुद्ध पटेल, ननका बाबू, श्याम किशोर गोंड, संतोष गोंड, संदीप पटेल, रामनाथ गुप्ता, भुआल गोंड, हरिकेश, ज्ञानप्रकाश चौहान, राजपति कुशवाहा, लालबिहारी पटेल, प्रमोद चौहान, ओमप्रकाश जायसवाल, जितेंद्र वर्मा, विनोद बैठा, ध्रुप वर्मा, काशीनाथ वर्मा, चुम्मन गोंड, बैरिस्टर प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बरहज में भव्य तिरंगा यात्रा

हजारो लोग इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल हुए

बरहज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)14 अगस्त…
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने की होड़ लगी हुई है । शासन स्तर से भी इस तिरंगा यात्रा को मनाने का विभिन्न संचार माध्यमों से राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा की मुहिम को चढ बढ़कर मनाने के लिए अपील किया जा रहा है । उसी रविवार को 9 बजे से देवरिया जनपद के बरहज में श्याम जायसवाल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में जनता की उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया क्षेत्र की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा थी । यात्रा उनके थाना घाट निवास स्थान से निकलकर बरहज के प्रमुख मार्गो से होते हुए हजारों की भीड़ ने यात्रा का जोरदार समर्थन किया। यह यात्रा बरहज के लिए ऐतिहासिक यात्रा बन गई है यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर कुछ नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के उम्मीदवारों के बीच खलबली मच गई।

यात्रा में उमड़ा जनसैलाब कहीं न कहीं चुनावी परिदृश्य को नया संदेश दे रहा था। यात्रा का नेतृत्व बरहज विधानसभा के बसपा सीट से पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय राम प्रसाद जायसवाल के बड़े पुत्र नगर पालिका गौरा बरहज के भावी प्रत्याशी श्यामसुंदर जायसवाल कर रहे थे। इस दौरानअमित सिह, अमरेंद्र सिह, बलवंत सिंह, शिवम तिवारी, दुर्गेश तिवारी, आकाश सोनकर, सुनील गुप्ता, सत्येंद्र सिह,शुभम तिवारी निक्की, संजय जायसवाल, विमलेश मिश्र, मुकुल उपाध्याय, हिमांशु जायसवाल सुनील यादव,मौजूद रहे।

संवाददाता–पवन पाण्डेय की रिपोर्ट