Sunday, May 3, 2026
Home Blog Page 102

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शनिवार को भव्य समापन हुआ। नवनिर्मित मंदिर परिसर में अंतिम दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा और दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आसपास के गांवों और नगरों में मंदिर की भव्यता और आयोजन की चर्चा प्रमुख रूप से होती रही।

यज्ञ मंडप में ब्रह्म मुहूर्त से पूर्णाहुति तक यज्ञाचार्य श्री रंगनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में 27 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और पूर्णाहुति कराई। महायज्ञ के प्रमुख यजमान डॉ. नंद किशोर तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग सपत्नीक यज्ञ में शामिल हुए।

इससे पूर्व मंदिर में विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा मनोज सिन्हा के करकमलों द्वारा संपन्न की गई थी। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बनकटाशिव अब एक प्रमुख धार्मिक धाम के रूप में उभर रहा है।

श्रीमद्भागवत कथा में ‘भागवत सार’ का महत्व

अयोध्या धाम से पधारी कथावाचिका लक्ष्मी प्रिया जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के अंतिम अध्याय ‘भागवत सार’ का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराणों में श्रेष्ठ है और यह ज्ञान, वैराग्य व भक्ति का सार प्रस्तुत करता है।

उन्होंने अंतिम श्लोक —

“नाम-संकीर्तनं यस्य सर्व-पाप-प्रणाशनम्।
प्रणामो दुःख-शमनं तं नमामि हरिं परम्॥”

—का उल्लेख करते हुए नाम-संकीर्तन की महिमा पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़े – रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

भजन संध्या और रामलीला ने बांधा समां

सायं 6 बजे से आयोजित भजन संध्या में सुश्री शोभित पांडे एवं सुश्री करीना पांडे ने भक्तिमय प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ‘मैइया बाड़ी सुकवार हो’ और ‘धर्म के करम करब त मैइया आवे के पड़ी’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
सुबह 10 बजे रामलीला मंच पर भगवान राम-सीता मिलन एवं अयोध्या में राजतिलक का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

गणमान्य अतिथियों का सम्मान

कथा कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक श्री सुभाष जी, विधायक श्री सुरेंद्र चौरसिया, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को आयोजन समिति के प्रमुख श्री प्रभात कुमार राय द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक श्री प्रभात कुमार राय ने दूर-दराज से आए संत-महात्माओं, अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही यह महायज्ञ सफल हो सका।
समापन के साथ ही बनकटाशिव स्थित मंदिर श्रद्धालुओं के लिए नियमित दर्शन-पूजन हेतु खोल दिया गया है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार की सुबह से ही बरहज रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस प्रशासन एवं आमजन मानस की गहमा गहमी रही।
रेल प्रशासन चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो व आमजन को रोके रखा।
बताते चले कि धरने के चौथे दिन शनिवार कि सुबह कांग्रेस जन बरहज रेलवे स्टेशन पर पेयजल एवं शौचालय कि मांग पर रेलवे चक्का जाम करने के लिए रेलवे स्टेशन पर नारा लगाते हुए जा रहे थे कि कांग्रेसियों एव आमजन को गेट पर ही रेल प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान रेल प्रतिनिधि व कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के बीच बरहज रेलवे स्टेशन पर मुल भूत सुविधाओं को पूरा कराने को लेकर काफ़ी बहस हुई। रेल प्रतिनिधि आस मोहम्मद ने कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह से कहाँ कि इन तीन दिनों मे आपकी मांगो को रेल मंत्री एवं डी आर एम तक पहुंचा दी गयी है, जिसके परिणामस्वरूप शनिवार से रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन की रगाई पुताई शुरू कर दी गयी है। और बहुत जल्दी पेयजल व शौचालय की व्यवस्था रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर ईजाद कर दी जाएगी। इस दौरान रविप्रताप सिंह ने कहाँ की कितने शर्म की बात है कि ब्रिटिश सरकार के समय बना स्टेशन जिसपर यात्रियों के लिए न शौचालय है और ना ही शुद्ध पेयजल।
उन्होंने कहाँ कि हम कांग्रेसी जनो को ट्रेन रोकने से रोका गया जबकि हमलोग गांधीवादी तरिके से धरना कर जनता के लिए पेयजल एवं शौचालय कि मांग कर रहे थे, जिसपर रेल प्रशासन ने मांगो को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया।
भोला तिवारी ने कहाँ कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह बेचने का काम नहीं करती बल्कि इतिहास को सजोने का कार्य करती है। इसी क्रम मे चंद्रभूषण पाण्डेय ने रेल प्रशासन से प्रश्न करते हुए कहाँ की ब्रिटिश हुकूमत के समय मे बना इस बरहज रेलवे स्टेशन को आज तक मुलभुत सुविधाओं से क्यों वँचित रखा गया?
उन्होंने कहाँ की जनहित मे रेल प्रशासन बरहज स्टेशन पर पेयजल एवं शौचालय तथा साफ सफाई की व्यवस्था मुहैया कराये, ताकि यात्रियों व आमजन को दिक्क़तो का सामना न करना पड़े। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सहायता सेवाओं से जोड़ना है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने भाग लिया।
सेंट्रल बैंक और आदर्श चौराहा पर चला जागरूकता अभियान
थाना रूद्रपुर की मिशन शक्ति टीम ने उपनिरीक्षक बालगंगाधर शुक्ल एवं महिला आरक्षी कंचन यादव के नेतृत्व में सेंट्रल बैंक और आदर्श चौराहा क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने पम्पलेट वितरित करते हुए महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अभियान के दौरान डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की उपयोगिता समझाई गई। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं इन नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकती हैं और उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मईल चौराहे पर भी दिखी सक्रियता
इसी क्रम में थाना मईल की मिशन शक्ति टीम ने उपनिरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र, आरक्षी पंकज और महिला आरक्षी किरन चौहान के साथ मईल चौराहे पर अभियान चलाया। यहां भी महिलाओं और किशोरियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया के अंतर्गत महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी देना और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भी महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों पर विशेष फोकस
जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया। पुलिस टीमों ने न केवल पम्पलेट वितरित किए, बल्कि व्यक्तिगत बातचीत के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर हेल्पलाइन-1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है। डिजिटल माध्यम से होने वाले धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई से आर्थिक नुकसान को रोका जा सकता है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम
मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल सुरक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाना है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक थाने को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त बढ़ाएं, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी रखें और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
छात्राओं और युवतियों में बढ़ा भरोसा
अभियान के दौरान छात्राओं और युवतियों ने पुलिस टीम से खुलकर संवाद किया। कई छात्राओं ने कहा कि इस तरह की पहल से उनमें सुरक्षा का भरोसा बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होती हैं। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के सरल उपायों और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
महिला आरक्षियों ने बालिकाओं को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर बुलिंग की घटना को नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
निरंतर चलेगा अभियान
पुलिस विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक थाना क्षेत्र में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, संवाद सत्र और विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। एंटी रोमियो टीमों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का मानना है कि जब तक समाज के प्रत्येक वर्ग में जागरूकता नहीं पहुंचेगी, तब तक महिला सुरक्षा के लक्ष्य को पूरी तरह हासिल नहीं किया जा सकता। इसी उद्देश्य से यह अभियान गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचाया जा रहा है।
निष्कर्ष
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता और जनभागीदारी से यह अभियान जिले में सकारात्मक बदलाव की दिशा में मजबूत कदम साबित हो रहा है। महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने का प्रयास सराहनीय है।

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खासकर युवाओं में बॉडी फिटनेस, मसल बिल्डिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शारीरिक दक्षता बढ़ाने को लेकर जिम की ओर रुझान तेजी से बढ़ा है। इसी के चलते नगर क्षेत्रों के साथ-साथ कस्बों और बड़े गांवों में भी जिमों की संख्या में इजाफा हुआ है।जनपद मुख्यालय के अलावा सिकंदरपुर, बेल्थरा रोड, रसड़ा और बांसडीह जैसे क्षेत्रों में भी निजी जिम संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ जिम आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित ट्रेनरों के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि कई स्थानों पर सीमित संसाधनों में जिम चलाए जा रहे हैं।विशेषज्ञों के अनुसार जिम संचालन के लिए संबंधित विभाग से पंजीकरण, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, स्वच्छता मानकों का पालन, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तथा प्रशिक्षित ट्रेनर की नियुक्ति आवश्यक है। हालांकि जनपद में सभी जिम इन मानकों का पूर्ण रूप से पालन कर रहे हों, यह कहना कठिन है। कई जिमों में सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन व्यवस्थाओं की कमी देखी गई है, जिससे किसी दुर्घटना की स्थिति में गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।फिटनेस के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ संचालक आकर्षक ऑफर और कम शुल्क के जरिए युवाओं को जोड़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन कम शुल्क के चलते सुविधाओं और सुरक्षा पर समझौता न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन और संचालकों दोनों की जिम्मेदारी है।चिकित्सकों का मानना है कि बिना उचित मार्गदर्शन के अत्यधिक वजन उठाना, सप्लीमेंट्स का अनियंत्रित सेवन और गलत व्यायाम पद्धति अपनाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए जिम में नामांकन से पहले उसकी वैधता, ट्रेनर की योग्यता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेना आवश्यक है। जनपद में जिम संस्कृति का विस्तार सकारात्मक संकेत है, क्योंकि इससे युवा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति सजग हो रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही नियमों का पालन, नियमित निरीक्षण और पारदर्शिता भी उतनी ही जरूरी है। यदि प्रशासन समय-समय पर जांच कर मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करे, तो यह क्षेत्र सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से विकसित हो सकता है।

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
प्रेम शंकर पांडे अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवारजनों के अनुसार वे सरल स्वभाव, अनुशासित जीवनशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके पढ़ाए हुए कई छात्र आज विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं।ग्रामीणों के अनुसार पांडे जी का व्यक्तित्व बेहद मिलनसार और प्रेरणादायी था। वे न केवल एक शिक्षक के रूप में बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी सक्रिय रहे। गांव में होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती थी। शिक्षा के साथ-साथ वे बच्चों को नैतिक मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा देने पर भी विशेष बल देते थे।उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचने लगे। कई पूर्व छात्रों ने भी अपने प्रिय गुरु के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका मार्गदर्शन जीवन भर स्मरणीय रहेगा। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी उनके निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को मुक्ति धाम हल्दी रामपुर में किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों ने सभी शुभचिंतकों से अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
प्रेम शंकर पांडे का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का उदाहरण रहा। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने तहसील सभागार में पहुंचकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के तुरंत बाद सीडीओ तहसील दिवस में पहुंचे और अध्यक्षता करते हुए जनसुनवाई की कार्यवाही प्रारंभ कराई।तहसील सभागार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से अवैध कब्जों, चकमार्गों के विवाद, वरासत (उत्तराधिकार) से जुड़े मामलों की भरमार रही। भूमि संबंधी प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर विवादों का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि विवादों में विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा, अधिकतम एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता मौके पर जाकर समाधान से संतुष्ट भी हो गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।ग्रामीण क्षेत्रों से पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतें भी प्रमुखता से सामने आईं। कई गांवों में बिजली कटौती तथा खराब हैंडपंपों के रीबोर न होने की शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस पर सीडीओ ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल एवं बिजली व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पेंशन एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़े मामलों में वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के लंबित आवेदनों की शिकायतें सामने आईं। इस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लंबित आवेदनों को शीघ्र पोर्टल पर अपडेट कर पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ उपलब्ध कराया जाए।तहसील क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ कराने को कहा गया।जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के प्रति सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।तहसील दिवस के इस आयोजन से फरियादियों को त्वरित राहत की उम्मीद जगी है तथा प्रशासन ने जनसमस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेशे से वकील भूपेंद्र नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर संपत्ति हड़पने, जान से मारने की कोशिश और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले में खुडैल थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी शादी

पीड़ित के अनुसार उनकी मुलाकात नीलिमा से एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुई थी। महिला ने स्वयं को तलाकशुदा बताया था। नवंबर 2024 में दोनों ने विवाह किया।
शादी के कुछ समय बाद नीलिमा ने शुभम नामक युवक को अपना ‘भाई’ बताकर घर में आना-जाना शुरू कराया। बाद में दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि वह कथित रूप से उसका प्रेमी है और उसका वास्तविक उपनाम गुप्ता है।

शिलॉन्ग ट्रिप में जहर और धक्का देने का आरोप

भूपेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद दोनों शिलॉन्ग घूमने गए थे। वहां भोजन में कथित रूप से जहरीला पदार्थ मिलाया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ ही एक पहाड़ी स्थल पर ले जाकर धक्का देने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़े – श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

बीमारी छिपाने और जेवर लेकर फरार होने का आरोप

पीड़ित का दावा है कि पत्नी ने विवाह से पहले अपनी मानसिक बीमारी की जानकारी छिपाई। 3 मार्च 2025 को होली के बहाने वह कथित प्रेमी के साथ उत्तर प्रदेश चली गई और लगभग 25 तोला सोना व नकद राशि लेकर फरार हो गई।
साथ ही झूठे दहेज केस और आत्महत्या के आरोप में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया

मामले की जानकारी देते हुए उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 303(2) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक मोबाइल बंकर नदी में गिर गया, जिससे सात जवान घायल हो गए।
यह घटना श्रीनगर के उमर हेयर सौरा इलाके में उस समय हुई, जब बंकर नदी किनारे सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था।

अचानक नदी में समाया बंकर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए/21 बटालियन का मोबाइल बंकर नदी के किनारे स्थापित था। अचानक किसी कारणवश पूरा बंकर नदी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़े – IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

घायल जवानों का इलाज जारी

नदी में गिरे बंकर से सातों जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि हादसे में सभी जवान घायल हो गए। उन्हें तत्काल शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS), सौरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों की स्थिति को लेकर अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

0

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया अब रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। पिछले संस्करण की दोनों फाइनलिस्ट टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला हाई-वोल्टेज माना जा रहा है।

हालांकि मैच से पहले भारतीय खेमे से चिंताजनक खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या के एक तेज शॉट से सिराज के बाएं घुटने में चोट लगी, जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

सिराज की स्थिति पर नजर

सिराज ने टूर्नामेंट का पहला मैच खेलते हुए तीन विकेट लिए थे। हालांकि बाद में जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। अब उनकी फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट करीबी नजर रखे हुए है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

क्या अक्षर पटेल की होगी वापसी?

सुपर-8 मुकाबले में टीम संयोजन में बदलाव संभव है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया गया था और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर की वापसी हो सकती है, जो गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाते हैं।

कोच मोर्कल ने की वरुण चक्रवर्ती की तारीफ

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्कल ने वरुण चक्रवर्ती की सराहना करते हुए कहा कि वह टीम के लिए लगातार विकेट निकालने वाले महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हुए हैं।

संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Read this: AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित AI Summit 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ “PM is Compromised” के नारे लगाए। इसके बाद से राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

BJP का देशभर में विरोध

घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार (21 फरवरी) को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने “देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगो” जैसे पोस्टर लेकर विरोध जताया। पुलिस ने अकबर रोड पर दो लेयर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़े जाने की भी सूचना है और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
विरोध प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विनोद सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हुए।

ये भी पढ़े – मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

मनोज तिवारी ने बताया ‘देशद्रोह’

मीडिया से बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय AI शिखर सम्मेलन में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे और भारत की सराहना की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने की कोशिश की और इसे ‘देशद्रोह’ करार दिया।

4 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कोर्ट में पेश

AI Summit में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार चार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।
गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की पहचान यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, यूपी स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है।

बचाव पक्ष का कहना है कि सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई गई। उन्होंने दलील दी कि सभी को शांतिपूर्ण विरोध का संवैधानिक अधिकार है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त समाजसेवी डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को 21 फरवरी 2026 को “मातृभाषा रत्न” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।

यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन (नेपाल) द्वारा मातृभाषा के प्रचार-प्रसार, निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

ये भी पढ़े – उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

डॉ. कर्नल मिश्र को अब तक तीन मानद डॉक्टरेट उपाधियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। काशी हिन्दी विद्यापीठ से उन्हें विद्यावाचस्पति, विद्यासागर, साहित्य रत्न और साहित्य शिरोमणि जैसी मानद उपाधियाँ भी मिल चुकी हैं। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उन्हें 650 से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।

उनकी ‘आदित्यायन’ श्रृंखला के नौ काव्य संग्रह तथा दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक साझा काव्य संग्रहों में उनकी रचनाएँ शामिल हैं। उनकी कविताएँ और लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। उनके पाँच अन्य काव्य एवं लेख संग्रह शीघ्र प्रकाशनाधीन हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

विभिन्न विभागों की शिकायतें

जनसुनवाई के दौरान निम्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं:

• राजस्व
• पुलिस
• विकास
• समाज कल्याण
• विद्युत
• आपूर्ति

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़े – बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

स्थलीय निरीक्षण के निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि शिकायतें लंबित न रहें।

पुलिस व राजस्व मामलों पर विशेष जोर

इस दौरान पुलिस और राजस्व से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि भूमि विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), आगरा का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य गृह में रह रहे किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा और उनके समग्र विकास व पुनर्वास की दिशा में आवश्यक निर्देश देना था।

150 क्षमता, 131 किशोर आवासित

150 की निर्धारित क्षमता वाले इस गृह में वर्तमान में 131 किशोर रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने:

• आवासीय व्यवस्था
• स्वच्छता
• भोजन की गुणवत्ता
• स्वास्थ्य सेवाएं
• सुरक्षा प्रबंध
का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने किशोरों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और लंबित मामलों की जानकारी भी ली।

ये भी पढ़े – परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

समयबद्ध विधिक सहायता के निर्देश

न्यायमूर्ति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक किशोर को समयबद्ध विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनके मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किशोर न्याय व्यवस्था का उद्देश्य दंड नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाओं का सम्मान

निरीक्षण के अवसर पर आयोजित गीत, योग, नृत्य और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किशोरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। न्यायमूर्ति ने रचनात्मक गतिविधियों को सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताया।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराने में सफल रहे हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
16 फरवरी को घोषित JEE Main के परिणाम में कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र राज गुप्ता ने 97.84 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया।

मेहनत और अनुशासन का परिणाम

राज गुप्ता की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है।
विद्यालय प्रशासन ने इसे सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम बताया।

प्रबंधन ने किया सम्मानित

विद्यालय के अध्यक्ष धनन्जय मिश्रा एवं उप-प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने छात्र को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।
सहपाठियों और शिक्षकों ने भी राज गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

166 बैंक शाखाओं की सहभागिता

अग्रणी जिला प्रबंधक बी.एन. मिश्रा ने बताया कि कैंप में 166 बैंक शाखाओं ने भाग लिया।
कुल 673 लाभार्थियों को ₹1580.57 लाख (₹15.80 करोड़ से अधिक) का ऋण स्वीकृत किया गया।

प्रमुख योजनाएं:

• मुख्यमंत्री युवा योजना
• पीएम सूर्य घर योजना
• पीएम स्वनिधि योजना
• मुद्रा योजना
• पशुपालन योजनाएं

पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि यह योजना पर्यावरण हितैषी होने के साथ आय वर्धक भी है। इसके तहत लाभार्थियों को लगभग ₹1.08 लाख तक का अनुदान मिल सकता है, जिससे बिजली बिल में कमी और अतिरिक्त आय का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़े – https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

रोजगार देने वाला बनें

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने सफल उद्यमियों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की ताकि अन्य लोग भी प्रेरित होकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैंकिंग पूंजी तभी सार्थक है जब उसका उपयोग उत्पादक कार्यों में हो और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

बड़ी संख्या में अधिकारी व लाभार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग नीरज कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान