कांग्रेस का ब्लाक स्तरीय कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
दातागंज ,आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के निर्देशन में, ब्लॉक दातागंज में दातागंज की बाजार में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतीफ खान के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजहर हुसैन के संयोजन में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला एवं संवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्लॉक समरेर ग्राम पंचायत गढ़ा में जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शाहरजा एवं जिला सचिव असलम अली के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईशाक अहमद के संयोजन में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला एवं पदाधिकारी संवाद संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आतिफ खान ने कहा की हम लोग न्याय पंचायत स्तर से संगठन को अब बूथ स्तर तक ले जाने की प्रक्रिया शुरू करें और हर बूथ पर हमारी मजबूत टीम 15 दिन के अंदर बनना चाहिए। ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी संवाद सम्मेलन में जिला महासचिव शाहरजा ने उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आगामी चुनाव में मजबूती के साथ संगठन को ब्लॉक स्तर पर , न्याय पंचायत स्तर पर एवं बूथ स्तर पर खड़ा करना होगा । कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने ब्लॉक समरेर के ग्राम गढ़ा में संवाद कार्यक्रम के बाद ग्राम में न्याय पंचायत यात्रा भी निकाली ।कार्यक्रमों में रमेश सिंह राजीव कुमार, प्रदीप पाल ,मनीष बघेल, सिद्धार्थ सिंह ,शोएब खान महफूज अली ,पृथ्वीराज सिंह, नरेंद्र कुमार फिरोज अली, नन्हे खान, शाकिर मियांआदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

8 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

8 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

8 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

8 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

9 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

9 hours ago