विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ने बताया है कि विकासखंड मेंहदावल में विकासखंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर सब जूनियर तथा सीनियर वर्गों में बालक तथा बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी कार्यक्रम का आयोजन जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेहदावल में किया गया थाl जिसमें बच्चों तथा युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम मे जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अरुण पाण्डेय ने सभी युवाओं को लगातार आगे बढ़ाने तथा खेलकूद में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जगतगुरु शंकराचार्य के प्रधानाचार्य तथा अन्य शिक्षकों ने युवाओं का हौसलावर्धन किया। उक्त कार्यक्रम में एथलेटिक्स कबड्डी कुश्ती वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी ब्लॉक कमांडर गोरख प्रसाद ब्लॉक कमांडर शेषनाथ चौधरी पीआरडी स्वयंसेवक राजकुमार उपाध्याय जोखन राजेश कुमार सहित अन्यभी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

30 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

13 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

17 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

18 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

18 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

18 hours ago