श्रेष्ठ कम्युनिटी किचन की हकदार है ब्लाक कैसरगंज की रसोई -दिनेश प्रताप सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान दिनेश प्रताप सिंह ने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ विकास खण्ड मुख्यालय कैसरगंज व ग्राम तप्पे सिपाह स्थित ओवर हेड टैंक परिसर में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों केे लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई तथा रसोई में उपलब्ध खाद्य सामग्री तथा मैन पावर तथा फूड पैकेजिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा एमएलसी, डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य के साथ बैठकर भोजन करते हुए गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
ब्लाक मुख्यालय कैसरगंज पर संचालित सामुदायिक रसोई के निरीक्षण के दौरान यहॉ की ओवर आल व्यवस्थाओं विशेषकर स्वच्छता तथा साफ-सफाई के लिए किये गये विशेष प्रबन्धों से मा. मंत्री अत्यधिक प्रभावित होते हुए डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र व अधीनस्थ अधिकारियों के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। सिंह ने कहा कि संभवतः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की श्रेष्ठ रसोई के पुरस्कार की हकदार यह रसोई। मंत्री सिंह ने ग्राम तप्पेसिपाह के ओवर हेड टैंक परिसर में संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण कर यहॉ की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया तथा रसोईये का हाथ बटाते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए श्रमदान भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, तहसीलदार अमरनाथ वर्मा, क्षेत्र पंचायत प्रमुख कैसरगंज संदीप कुमार सिंह विसेन व जरवल के विपेन्द्र प्रताप सिंह, बीडीओ कैसरगंज अजीत प्रताप सिंह व जरवल के सत्य प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

4 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

7 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

7 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

7 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

8 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

9 hours ago