Wednesday, January 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंचारी रोग नियन्त्र अभियान दस्तक का ब्लॉक प्रमुख ने किया रवाना

संचारी रोग नियन्त्र अभियान दस्तक का ब्लॉक प्रमुख ने किया रवाना

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)01 अक्टूबर…जनपद में 1 से 31 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ श्रीदत्तगंज ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमन्त कुमार जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर संचारी नियंत्रण रोग दस्तक का सुआरम्भ किया खंड विकास अधिकारी राजीव त्रिपाठी व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विकल्प मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। । सफाई कर्मीयों ने खंड विकास परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अधीक्षक डॉक्टर विकल्प मिश्रा ने बताया की 1 से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग- जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया ,खसरा, कोविड-19, टी बी आदि संक्रमण रोगों से बचाव हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। तथा 7 से 21 अक्टूबर तक दस्तक पखवाड़े में आशा आंगनबाड़ी घर-घर दस्तक के माध्यम से सभी घरों में बुखार, कोविड-19, मलेरिया, टी बी आदि के लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएंगी। खंड विकास अधिकारी ने सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देशित तथा प्रधानों से अपील किया कि सभी अपने गांव में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर संचारी रोगों को दूर किया जा सकता है।

संवाददाता बलरामपुर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments