खंड शिक्षा अधिकारी ने किया बच्चों व शिक्षकों को सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंडलीय स्काउट गाइड रैली में शानदार प्रदर्शन करने पर मुख्य विकास अधिकारी देवरिया से सम्मानित होने के बाद, खंड शिक्षा अधिकारी बरहज ने कंपोजिट विद्यालय नदुआ पर स्काउट गाइड के सभी बच्चों व संबंधित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व मैडल देकर सम्मानित किया।
कंपोजिट विद्यालय नदुआ विकास क्षेत्र बरहज पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें जनपद एवम् मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने हेतु, विकास खंड बरहज के स्काउट एवं गाइड की टीम को खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा के द्वारा सभी बच्चों को मेडल व समस्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इन बच्चों ने जो करके दिखाया है, उससे सभी विद्यालयों के शिक्षकों को प्रेरणा लेनी चाहिए और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु सभी शिक्षकों को प्रयास करना चाहिए, ताकि क्षेत्र का ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का नाम हो सके। ब्लॉक स्काउट मास्टर आशुतोष शाह ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में सहायक है। एक बार जो बच्चा स्काउटिंग का प्रशिक्षण ले लिया, वह आजीवन स्काउट रहता है और अपने को हर परिस्थितियों में ढालने का प्रयास करता है। ग्राम प्रधान रवि उपाध्याय ने कहा कि बच्चों व संबंधित शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है, जिससे इस गांव के बच्चे जनपद का नाम मंडल स्तर पर किए हैं। कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील यादव, शशि भूषण पाठक, उमेश चंद, संजय प्रजापति, ब्लॉक गाइड कैप्टन बरहज रश्मि उपाध्याय, ने संबोधित किया। इस दौरान प्रीति सैनी, आशा देवी, मनोज कुमार, विजय खरवार, सूर्य प्रकाश मिश्रा, राजीव, प्रीति गुप्ता, सरोज दीक्षित, रजनी जायसवाल, निजामुद्दीन अंसारी, गोपाल उपाध्याय, गहबर चौहान, सतीश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, सहित गांव के सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक जायसवाल ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

3 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

4 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

5 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

5 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

5 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

6 hours ago