आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में सीडीओ ने की समीक्षा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान कार्ड बनवाने में अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को किया सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार ने आयुष्मान कार्ड एवं परिवार नियोजन तथा नसबंदी पर जानकारी प्राप्त की। वहीं एएनसी, हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग, आरसीएच लेकर निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत शत प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान कराया जाए। साथ ही अपना कार्य पूर्ण न करने वाली आशाओं को चिंहित करते हुए कार्रवाई की जाए। बच्चों के जन्म पंजीकरण के बावत जानकारी ली। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए तथा जो आशाएं आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग नहीं कर रही हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी से कहा कि कार्य में सुधार लाएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीपीओ कृष्ण कांत राय, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. पीएन कनौजिया, एसीएमओ विनय पाण्डेय, सीएमएस एचके मिश्रा, डीटीओ डॉ सुरेन्द्र चौधरी, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता विश्वनाथ मल्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

2 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

2 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

3 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

3 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

3 hours ago