Categories: Uncategorized

जब खेत की रखवाली करने निकला किसान तो सांड़ ने लेलिया जान

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
आजमगढ़ जिला के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदगांव गांव का एक किसान,गुरुवार की सुबह खेत की रखवाली के लिए निकला कि, एक बिगडै़ल सांड ने उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई
बताया जा रहा है कि किसान द्वारा अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया गया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और सांड़ को भगाया और घायल किसान को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार जगदम्बा यादव उम्र 70 वर्ष पुत्र दरबारी, निवासी ग्राम नन्दाव रेवला थाना सरायमीर का रहने वाला था। वह पेशे से किसान था। गुरूवार की सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत की निगरानी करने के लिए घर से निकला, उसी दौरान एक बिगड़ैल सांड़ ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। अपने आप को बचाने के लिए उसने शोर मचाया। शोर सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े और सांड़ को भगाया। घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि, उसकी मौत हो गयी। किसान जगदम्बा की मौत से उसके दो पुत्र और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

36 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

45 minutes ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago