Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशब्लॉक प्रमुख नवाबगंज व चेयरमैन रूपईडीहा ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज व चेयरमैन रूपईडीहा ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत कलवारी में शुरू हुए 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रुपईडीहा डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ने फीता काट कर शुभारंभ किया,जिसमें विकासखंड नवाबगंज की कई टीमों ने हिस्सा लिया।
ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है,साथ ही ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का यह सुनहरा अवसर है। डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ने कहा कि सरकार भी खेलों को ज्यादा बढ़ावा दे रही है। हमारे देश के युवा खेलों में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा ले रहे हैं। सरकार खेल को बढ़ावा दे रही है जिससे युवा स्वस्थ रहे,टूर्नामेंट उद्घाटन के मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एसपी सिंह, चौकी इंचार्ज बाबागंज राम गोविंद वर्मा, राजेश सिंह, संजय वर्मा, प्रवीण सिंह जीतू,अखिलेश श्रीवास्तव, उग्रसेन सिंह सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments