जरुरतमंदों में कम्बल वितरित

विशेश्वरगंज/बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l शीत लहर को देखते हुए मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर थाना परिसर में ग्रामीण चौकीदारों व क्षेत्र के अन्य गरीब असहाय लोगों को थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कंबल वितरित किया! इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि असहाय गरीब लोगों की हर संभव मदद करना हमारा धर्म बनता हैl

उन्होंने बताया कि ठंड तथा शीतलहरी में ग्रामीण चौकीदार रात को ड्यूटी करते हैं। इसी को देखते हुए उन लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया जिससे ठंडा एवं शीतलहरी में थोड़ा राहत मिले।कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे,उन्होंने थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपराध निरीक्षक अनिल उपाध्याय,वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि प्रताप सिंह ,उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव,राकेश पांडेय,गुलाब सिंह,विनीता रावत,लेखपाल पवन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

12 minutes ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

58 minutes ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

2 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

10 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago