हरदोई की महिला ने लखनऊ में मालिक पर लगाए गंभीर आरोप“
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में एक महिला ने अपने मालिक पर मारपीट, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तलाक का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे बर्बाद करने की धमकी दी।
हरदोई निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने वर्ष 2019 में गोमतीनगर विस्तार निवासी संतोष के घर काम करना शुरू किया था और मार्च 2025 तक वहीं कार्यरत रही। इस दौरान घर जाने की बात करने पर संतोष अक्सर किसी न किसी बहाने उसे रोक लेता था। आरोप है कि 13 मार्च 2023 को संतोष ने उसकी कोर्ट मैरिज शिवम नामक युवक से करवाई, लेकिन इसके बाद भी उसे ससुराल नहीं जाने दिया।
पीड़िता के मुताबिक, जब वह कुछ दिन ससुराल गई, तो संतोष ने उसका सामान, नकदी, गहने, बैंक चेक, डेबिट कार्ड और मोबाइल अपने पास रख लिया और एटीएम का इस्तेमाल भी किया। 25 मार्च 2025 को, जब संतोष के परिवारजन गांव गए थे, तो अकेला पाकर उसने पीड़िता से मारपीट की। अप्रैल में ससुर को बुलाकर वह ससुराल चली गई, लेकिन संतोष ने बर्बाद करने की धमकी दी।
आरोप है कि संतोष ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाई और उसे अज्ञात नंबर से उसके पति को भेज दिया। वीडियो में दिख रहे हाथ से पीड़िता ने संतोष की पहचान की। पीड़िता का कहना है कि 2 जून 2025 को संतोष हरदोई स्थित ससुराल पहुंचा और तलाक देने का दबाव डाला। शिकायत पर संतोष के भाई दीपक ने “इज्जत” का हवाला देकर मामला दबाने की कोशिश की।
आखिरकार, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि पीड़िता का बयान दर्ज होना बाकी है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…