उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
गांव चलो अभियान के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने क्षेत्र के बांकभवानी मंडल गाँव में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों, युवाओं व किसानों के घर पहुंचकर संपर्क साधा। इसके बाद एक कोचिंग सेंटर के विदाई समारोह में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि गांव चलो अभियान बहुत ही सार्थक सिद्ध हो रहा है। क्योंकि हम सीधे हितग्राहियों के बीच समय बिताने के लिए पहुंच रहे हैं। शक्ति केंद्र और गांव के कार्यकर्ता अन्य गांव में जाकर प्रवास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के लक्ष्य के साथ गांव चलो अभियान की शुरुआत की है, ताकि गांव की गलियों से दिल्ली की संसद के गलियारे तक का सफर भारी बहुमत के साथ पूरा हो। गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता और नेता गांवों में प्रवास कर जनता के बीच भाजपा सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विचारधारा की जानकारी दे रहे हैं। मंडल अध्यक्ष राम सजीवन तिवारी, लोकसभा विस्तारक विनय यादव, विधानसभा विस्तारक हरिशंकर दीक्षित, रमेश तिवारी समेत बूथ समिति सदस्य, पन्ना प्रमुख व अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…
सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…
इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…
हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…