Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकुर्मी पट्टी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित

कुर्मी पट्टी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के कुर्मी पट्टी में पथरदेवा मंडल के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों एवम मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। भाजपा की इस संगठनात्मक बैठक में आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव के ऐतिहासिक जीत के लिए सभी शक्ति केन्द्रों पर बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों की बैठक कर बूथ चलो अभियान और जनसम्पर्क को गतिशील करने एवम आने वाले 6 अप्रैल को सभी बूथ अध्यक्षों के आवास पर भाजपा के कमल के फूल के झंडे लगाकर स्थापना दिवस मनाने और प्रधानमंत्री मोदी के गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थी से घर घर सम्पर्क करने का निर्णय हुआ।उक्त बैठक में देवरिया लोकसभा प्रभारी जय प्रकाश शाही,देवरिया लोकसभा संयोजक सी पी सिंह,देवरिया लोकसभा सह संयोजक अखिलेश त्रिपाठी,जिला महामंत्री,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जितेन्द्र प्रताप राव,पथरदेवा विधानसभा प्रभारी संजय सिंह सैंथवार,पथरदेवा विधानसभा संयोजक अवधेश सिंह,पथरदेवा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह,पथरदेवा मण्डल प्रभारी कृष्णनाथ राय,जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह एवं समस्त पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments