Friday, February 20, 2026
HomeUncategorizedभाजपा का उत्तर भारतीय महासम्मेलन 28 अप्रैल को

भाजपा का उत्तर भारतीय महासम्मेलन 28 अप्रैल को

अहमदाबाद/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय जनता पार्टी कर्णावती महानगर भाषा सेल द्वारा आगामी 28 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाल आरटीओ रोड वस्त्राल अहमदाबाद में, उत्तर भारतीय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उत्तर भारतीय विकास मंच के शहर संगठन मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम भाजपा सोशल मीडिया सेल बटवा विधानसभा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय जनता पार्टी कर्णावती महानगर के प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर, शहर संयोजक नरेंद्र पुरोहित, भवानी सिंह शेखावत, आदि लोगों ने महानगर की देवतुल्य जनता से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments