Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजिले मे चला भाजपा का सदस्यता अभियान

जिले मे चला भाजपा का सदस्यता अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला मुख्यालय के मेंहदावल बाईपास ख़लीलाबाद में कैम्प लगाकर कर आने – जाने वाले लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताया जाता है कि दोपहर तक शताधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया था।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र, जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद, नगर उपाध्यक्ष मुरली जायसवाल, कन्हैया वर्मा, पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त जिले भर से भाजपाइयों के सदस्यता अभियान के समाचार लगातार मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments