बीजेपी के 8 साल 8 जुमले- अखिलेश प्रताप सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे विकास उत्सव पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि देवरिया में बीजेपी के 8 साल 8 जुमले आपके सामने रखता हूं।उ०प्र० सरकार अपने 8 साल के कार्यकाल को “विकास उत्सव” नामक जुमला मना रही है। जबकि सच्चाई यह है कि देवरिया सहित प्रदेश में “विकास एक जुमला” बनकर रह गया है। देवरिया में विकास उत्सव जुमला पर पत्रकार वार्ता करने वाले देवरिया को धोखा दे रहे हैं। जुमला नं0 1- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री ने देवरिया की तीन चीनी मिलों को 6 माह में चालू करने की घोषणा 7 साल पहले की थी जो अभी तक नहीं चली।,जुमला नं0 2- केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2018 में देवरिया बाईपास/ रिंग रोड का शिलान्यास किया था जो अभी तक नहीं बना है,जुमला नं० 3- तत्कालीन सांसद एवं मंत्री कलराज मिश्रा ने देवरिया के केन्द्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास किया था जो अभी तक बनना ही नहीं शुरू हुआ।,जुमला नं0 4- प्रधानमंत्री मोदी ने तीन साल पहले कुशीनगर हवाईअड्डे का उद्घाटन किया था और कहा था कि यहां दर्जनों पैसेन्जर प्लेन रोज आयेंगे। लेकिन उनके उद्घाटन के कुछ ही महीने बाद कुशीनगर एयरपोर्ट बन्द है।,जुमला नं0 5- देवरिया के बस स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बस स्टेशन बनाने की घोषणा 3 साल पहले सरकार ने की थी। स्थिति यह है कि देवरिया बस स्टेशन पर यात्रियों को धूप व बरसात से बचने तक के लिए कोई स्थान नहीं है- अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा बनना तो दूर।,जुमला नं0 6 देवरिया में सदर अस्पताल ही नहीं है एक आधा अधूरा तथाकथित मेडिकल कालेज है जिसमें फैक्ल्टी का अभाव है। इमरजेन्सी में सिर्फ 16 बेड है। यह सिर्फ रेफर कालेज बन करके रह गया है। यह मेडिकल कालेज मरीज को मुहर मारकर गोरखपुर भेजने का काम करता है।,जुमला नं0 7- देवरिया से कसया और देवरिया से गोरखपुर मार्ग पर अण्डरपास और देवरिया-गोरखपुर एक और ओवरब्रिज बनाकर डबल लेन करने का वादा बीजेपी कई वर्षों से कर रही है। लेकिन सब जुमला ही निकला।,जुमला नं० 8- देवरिया रेलवे स्टेशन का माल गोदाम शहर में होने के कारण बहुत असुविधा होती है। इसे बीजेपी के नेताओं ने इसे शहर के बाहर बनाने का ऐलान कई बार किया लेकिन आज तक माल गोदाम वहीं पर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago