भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी और रिश्तेदार की हत्या, 12 नामजद, 2 हिरासत में

ठाणे (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक पदाधिकारी और उनके रिश्तेदार की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, भाजयुमो ठाणे ग्रामीण जिला इकाई के उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तांगडी (42) और उनके रिश्ते के भाई तेजस (22) की हत्या खरबाव-चिंचोटी रोड पर खरदी गांव स्थित उनके कार्यालय में की गई।

भिवंडी तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि धारदार हथियारों से लैस दो नकाबपोश हमलावर कार्यालय में घुस आए और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर फरार हो गए।

हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीम गठित की हैं और संदिग्धों से पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर भिवंडी तालुका पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 12 लोगों को नामजद किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

2 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

2 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

7 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

8 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

8 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

18 hours ago