Thursday, February 19, 2026
Homeआजमगढ़प्रत्याशी को जिताने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

प्रत्याशी को जिताने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l लोकसभा चुनाव की वोटिंग में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। भाजपा नें अपनी बात जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं।इसी को लेकर शनिवार को कस्बे में लोकसभा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर को जिताने के लिए क्षेत्र के प्रधानों,क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया गया।बैठक में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध कर अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया गया। सभा में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना,विधायक डॉक्टर वीर विक्रम सिंह प्रिंस, लोकसभा प्रत्याशी प्रत्याशी अरुण कुमार सागर, अजय प्रताप सिंह यादव,सपा से भाजपा में आए राजेश कश्यप नें अपने विचार रखें।भाजपा प्रत्याशी को भारी मतो से जिताने की अपील की।जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बता कर हर बूथ पर कमल खिलाने को कहा।

जनसभा में बसपा के विधानसभा प्रभारी मानसिंह गौतम ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान गजेंद्र प्रताप सिंह,शैलेंद्र प्रताप सिंह शीलू,अरुण प्रताप सिंह, रविंद्र गुप्ता,राजीव सिंह,राजेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील शर्मा,प्रधान शिवसरन वर्मा,सुरेंद्र सिंह,मुकेश सिंह सहित भारी संख्या में कार्यक्रम मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments