
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका के नंदना वार्ड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कमलेश पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी ने मेरे कार्यशैली को देखते हुए मुझे बांसगांव लोकसभा के पुनः प्रत्याशी बनाकर भेजा है कि फिर मोदी सरकार लाये और देश की तरक्की और विकास की गंगा बहाया जाय। आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बंधु चेहरे देख कर न मोदी को देखकर वोट करेंl उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने और पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ,संजय सिंह एडवोकेट नीरज शाही , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि निखिल सिंह राजा, अंगद तिवारी, शिवसहाय बरनवाल, अमरेंद्र गुप्त, रामनिवास उपाध्याय, अश्वनी दीक्षित ,गौरव जायसवाल ,जितेंद्र भारत, सनी विश्वकर्मा, विजय सिंह रिंकू रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
More Stories
युवक की गोली लगने से मौत, तीन हिरासत में
शिक्षक नेता के अनुज नन्हे मिश्र का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
भूतपूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यक्रम