Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहीरा बेन के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया

हीरा बेन के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया गया। और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया|इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी ने कहा कि भारत के कर्मयोगी,विकास पुरुष नरेंद्र मोदी को जन्म देने वाली पूज्य माता हीराबेन के चरणों में सादर नमन वंदन है| आज भी उनका बेटा निष्काम भाव से राष्ट्र सेवा में समर्पित कर्मयोगी अपने कर्तव्यपथ पर अग्रसर हैं| मंडल उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की मां एक बहुत ही कर्तव्य परायण माँ थी|उनके निष्काम कर्म, भक्ति और प्रेरणा से मोदी देश की सेवा कर रहे हैं|इस अवसर पर महंत परमेश्वर दास , बृजेश शर्मा ,अर्जुन भारती ,सनी वर्मा अशोक सोनकर ,आशीष सोनकर, प्रमोद जायसवाल, नरेश प्रसाद,हरेंद्र विश्वकर्मा,विरजानंद निषाद,मदन गुप्ता,रामानुज पांडे, योगेश गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments